क्रिसमस और 31st के साथ-साथ नए साल का उत्सव मनाने के लिए हर साल महानगरों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख करने को तैयार हैं। नैनीताल,भवाली, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा के लिए सर्वाधिक पर्यटक आते हैं। जिसको देखते हुए यातायात व्यवस्था और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए नैनीताल पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। ट्रैफिक प्लान और सुरक्षा की दृष्टिगत नैनीताल पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के माध्यम से दूसरे जनपदों से बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स की मांग की है। वही पहाड़ों पर ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्लान तैयार किया है जहां पहाड़ों पर यातायात का दबाव बढ़ने पर बाहर से आने वाले पर्यटकों के गाड़ियों को हल्द्वानी, कालाढूंगी और रामनगर में रोककर अतिरिक्त बनाई गई अस्थाई पार्किंग में पार्क कराएगा। जिसके बाद पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल और कैंची धाम भेजने की योजना तैयार किया है। यही नहीं क्रिसमस और 31st के मौके पर बाहर से आने वाले पर्यटकों की होटल के बुकिंग के दौरान होटल के पास पार्किंग सेवा या उसकी बुकिंग उपलब्ध नहीं होने पर पर्यटकों की गाड़ियों को नैनीताल नहीं जाने दिया जाएगा। एसएसपी नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया क्रिसमस और 31st के मौके पर ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है जहां टैक्सी यूनियन और होटल एसोसिएशन के साथ भी बैठक हो चुकी है पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर ली गई है।नैनीताल में पार्किंग फुल होने की स्थित में पर्यटकों के वाहनों को कालाढूंगी रामनगर और हल्द्वानी बनाए गए अस्थाई पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। पुलिस ने पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि क्रिसमस और 31st के मौके पर अनावश्यक ओवरटेकिंग न करें। कोई हुडदंग न करें, शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
अराउंड उत्तराखंड
- राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
- मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
- हरिद्वार: लोहड़ी के दौरान कार में लगी आग, 20 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस ने दिखाया साहस
- खूबसूरत पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर में पर्यटकों की राह होगी सुगम, बनेगी 400 वाहनों की पार्किंग
- धामी सरकार का बड़ा फैसला, आंदोलनकारियों को गेस्ट हाउसों में रियायती दरों पर मिलेंगे कमरे
- जिला प्रशासन का मिशन सफाई; स्वयं पीड़ित मां की शिकायत पर आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को डीएम ने किया जिला बदर
- देहरादून में DM सविन बंसल की बड़ी कार्रवाई, 827 शस्त्र लाइसेंस निरस्त.. जानिए कारण
- हल्द्वानी : लालकुआं थाने की महिला दरोगा मंजू नेगी निलंबित
- Uttarakhand Weather Update: मौसम में बदलाव के संकेत, पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
- Uttarakhand News: हरिद्वार में लोहड़ी और मकर संक्रांति, पुलिस ने बनाया सख्त यातायात प्लान
Wednesday, January 14




