राजकीय महाविद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण क्षेत्र के विकास मे मील का पत्थर: चौहान
उत्तरकाशी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकारण को क्षेत्र के विकास मे मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं और भी हैं जिन पर जल्दी ही संस्तुति मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए चौहान ने कहा कि महाविधालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग क्षेत्र के लोग लम्बे समय से कर रहे थे। आखिरकार आज यह मांग भी पूरी हो गयी और सीएम की घोषणा से इसका जल्दी से धरातलीय क्रियान्वयन होगा।
चौहान ने कहा कि क्षेत्र मे महाविधालय उच्चीकृत न होने से स्नातक करने के बाद छात्रों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था। उच्चीकरण के बाद अब उन्हे एमए और एमएससी तक शिक्षा अपने ही क्षेत्र मे मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उप जिला चिकित्सालय मे उच्चीकरण होने से क्षेत्र की जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। क्षेत्र मे शिक्षा और स्वास्थ्य एक बड़ा मुद्दा रहा है और इनके हल होने से चिन्याली क्षेत्र को बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मे उन्होंने इस बारे मे सीएम को दिये पत्र के बाद कार्यवाही चल रही थी, लेकिन सीएम की घोषणा के बाद अब स्थिति स्पष्ट हो गयी है।
चौहान ने कहा कि सीएम को अन्य विंदुओ पर भी कार्यवाही का आग्रह किया गया है जिसमे राज्य मार्ग संख्या 16 बड़ेथी-बनचौरा-बद्रीगाड़ लम्बाई 96 किमी० का डेड लाइन में परिवर्तन, धरासू-जोगथ मोटर मार्ग डेड लाईन में परिवर्तन,क्यारी-दिचली से सेम-मुखेम तक मोटर मार्ग, जगड़गांव से सेम नागराजा मन्दिर तक ट्रैक मार्ग, बी०बी०बी० मोटर मार्ग जोखणी-जेष्टवाड़ी से बमणती तक लिंक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, दिवारीखोल में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय भवन का शिलान्यास कर अतिशीघ्र कैम्पस का निर्माण, कास्तकारों की 80 साल से पूर्व की लीज पट्टो की भूमि का नवीनी करण एवं नियमितीकरण, 10- 60 वर्ष से अधिक वन भूमि में जीवन यापन करने वालों को मालिकाना हक, बनगांव चोपड़ा कस्लाना मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, कोटधार दशगी एवं दिचली भौंगवाल गांव में राष्ट्रीयकृत बैंक की स्थापना, दिवारीखोल से जोखणीसौड़ कणकेश्वर धाम होते हुये कण्डारखोल तक पर्यटक क्षेत्र घोषित कर ट्रैक मार्ग निर्माण, बनचौरा में सा.स्वा केन्द्र की स्थापना तथा धरासू तराकोट मोटर मार्ग की बदलाह स्थिति का सुधारीकरण की मांग प्रमुख है। इन पर सीएम ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र मे मोटर मार्ग, ट्रैक मार्ग गेस्ट हाउस और पर्यटन गतिविधियों को बढावा देने के लिए कई सौगाते शीघ्र ही मिलेगी। यमुनोत्री को राज्य की सर्वश्रेष्ठ विस बनाने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि आज जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम मे हजारों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। समस्याओं का निवारण मौके पर ही हो सीएम धामी की इस पहल का राज्य भर मे लोगों को लाभ हो रहा है। निश्चित तौर पर यमुनोत्री क्षेत्र के विकास के लिए सीएम की घोषणाएं मील का पत्थर साबित होगी।
अराउंड उत्तराखंड
- अल्मोड़ा सड़क हादसा: लमगड़ा के चायखान के पास खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल
- उत्तराखंड में सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
- खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने पर्यटन हब बनाने का किया बड़ा ऐलान
- चीन सीमा के करीब चिन्यालीसौड़ ALG पर भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन, 25 हजार फीट से 44 पैरा कमांडो ने लगाई छलांग
- चम्पावत को मिली ₹123.79 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश नाकाम की उत्तराखंड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया
- खौफनाक सड़क हादसा!, बस-पिकअप की जोरदार टक्कर,फ्लाईओवर से नीचे गिरे लोग, 3 की मौत
- फर्जी मुंबई क्राइम ब्रांच अफसर बन कारोबारी का अपहरण, 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
- देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा: केदारनाथ जा रहे परिवार की डेढ़ वर्षीय बच्ची ट्रक की चपेट में आकर मौत, हाईवे पर लगा जाम
- देवभूमि में ‘ओवर टूरिज्म’ का खतरा! बेकाबू भीड़, अराजकता और पर्यावरणीय संकट पर उठे बड़े सवाल
Tuesday, June 30





