देहरादून। उत्तराखंड में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल रोक दी गई है, जिससे होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। पूर्ति विभाग के एडिशनल कमिश्नर पी.एस. पांगती ने बताया कि मुख्य स्रोत से पर्याप्त गैस सप्लाई नहीं मिलने के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे प्रदेश में स्टॉक की कमी हो गई है।
अधिकारियों के अनुसार उपलब्ध सीमित स्टॉक को देखते हुए फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई है। हालांकि आवश्यक सेवाओं को प्रभावित न होने देने के लिए अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कमर्शियल गैस की सप्लाई रुकने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। रेस्टोरेंट एसोसिएशन देहरादून के सदस्य रमन चड्ढा का कहना है कि फिलहाल कई होटल और रेस्टोरेंट अपने मौजूदा स्टॉक से काम चला रहे हैं, लेकिन अगर जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो कारोबार प्रभावित हो सकता है। कई कारोबारियों ने इंडक्शन और अन्य वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है
व्यापारियों का कहना है कि यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो राज्य के पर्यटन और होटल उद्योग को बड़ा झटका लग सकता है। ढाबों और रेस्टोरेंट में खाना बनाना मुश्किल हो जाएगा, जिसका असर आम लोगों के साथ-साथ प्रदेश में आने वाले पर्यटकों पर भी पड़ेगा।
सरकार ने गैस की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए सप्लाई को चार श्रेणियों में बांटा है। पहली श्रेणी में घरेलू रसोई गैस, पीएनजी और वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी शामिल हैं, जिनकी सप्लाई पहले की तरह जारी रहेगी। दूसरी श्रेणी में खाद बनाने वाली फैक्ट्रियों को लगभग 70 प्रतिशत गैस उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि तीसरी श्रेणी में नेशनल ग्रिड से जुड़े बड़े उद्योगों को उनकी जरूरत का करीब 80 प्रतिशत गैस दिया जाएगा। चौथी श्रेणी में शहरों के गैस नेटवर्क से जुड़े छोटे उद्योग, होटल और रेस्टोरेंट को उनकी पुरानी खपत के आधार पर लगभग 80 प्रतिशत गैस उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
गैस संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम मंत्रालय के स्तर पर तीन तेल कंपनियों के कार्यकारी निदेशकों की एक हाई-लेवल कमेटी बनाई है, जो गैस सप्लाई की लगातार समीक्षा करेगी। साथ ही एसेंशियल कमोडिटी एक्ट लागू कर गैस की जमाखोरी रोकने और सप्लाई को नियंत्रित करने के कदम भी उठाए गए हैं।
इस बीच घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी हाल ही में बढ़ोतरी की गई है। 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ाकर 913 रुपये कर दी गई है, जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़ाकर 1883 रुपये कर दिए गए हैं। नई दरें 7 मार्च से लागू हो चुकी हैं।
इंडियन ऑयल के मुख्य महाप्रबंधक (एलपीजी) के.एम. ठाकुर ने कहा कि उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है और पैनिक बुकिंग से बचना चाहिए। सरकार वैकल्पिक स्रोतों से गैस कार्गो मंगाने की कोशिश कर रही है, जिससे जल्द ही हालात सामान्य होने की उम्मीद है।
अराउंड उत्तराखंड
- अल्मोड़ा सड़क हादसा: लमगड़ा के चायखान के पास खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल
- उत्तराखंड में सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
- खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने पर्यटन हब बनाने का किया बड़ा ऐलान
- चीन सीमा के करीब चिन्यालीसौड़ ALG पर भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन, 25 हजार फीट से 44 पैरा कमांडो ने लगाई छलांग
- चम्पावत को मिली ₹123.79 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश नाकाम की उत्तराखंड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया
- खौफनाक सड़क हादसा!, बस-पिकअप की जोरदार टक्कर,फ्लाईओवर से नीचे गिरे लोग, 3 की मौत
- फर्जी मुंबई क्राइम ब्रांच अफसर बन कारोबारी का अपहरण, 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
- देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा: केदारनाथ जा रहे परिवार की डेढ़ वर्षीय बच्ची ट्रक की चपेट में आकर मौत, हाईवे पर लगा जाम
- देवभूमि में ‘ओवर टूरिज्म’ का खतरा! बेकाबू भीड़, अराजकता और पर्यावरणीय संकट पर उठे बड़े सवाल
Tuesday, June 30





