एमसीए के छात्र-छात्रा ने एक-दूसरे पर किया चाकू से हमला, छात्र मेरठ तो छात्रा देहरादून की रहने वाली
देहरादून: राजधानी देहरादून में प्रेम प्रसंग को लेकर एक छात्र और छात्रा के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घायल दोनों छात्रों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार युवक और युवती क्लेमेंटाउन क्षेत्र स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। शनिवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान गुस्से में छात्रा ने पहले युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई और युवक ने भी जवाब में छात्रा पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले में दोनों घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद छात्रों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर मौजूद छात्रों से भी पूछताछ की है।
पुलिस के मुताबिक घायल छात्रा का नाम महिमा है, जो देहरादून के रायपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि घायल छात्र उदय मूल रूप से मेरठ का निवासी है। दोनों क्लेमेंटाउन क्षेत्र के अलग-अलग निजी हॉस्टलों में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और हाल ही में किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अराउंड उत्तराखंड
- प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री
- महिला के अपहरण के प्रयास का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 3,922 पदों पर 12 अक्टूबर को मतदान
- उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, तीन जिलों में रेड अलर्ट; चारधाम यात्रा पर रोक
- रायवाला में 65 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार
- मां की तस्वीर लेकर ED कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, बोले- पार्टी का फैसला सर्वोपरि
- सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी के दूरदर्शी नेतृत्व मे खेलो का हो रहा सम्रग विकास:डा. नरेश बंसल
- भूमि धोखाधड़ी में दो साल से फरार ₹15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, दुबई भाग गया था
- नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ : मुख्यमंत्री धामी
Sunday, September 27




