देहरादून के प्रेमनगर में महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी। पति रंजीत शर्मा ने गला दबाकर की थी पहली पत्नी रूपा की हत्या। 2500 CCTV और 5000 लोगों के सत्यापन के बाद मिली सफलता।
देहरादून। राजधानी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मांडूवाला रोड पर 11 मार्च को मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सघन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति रंजीत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या की थी और पहचान छिपाने के लिए शव को बोरे में बंद कर जंगल में फेंक दिया था।
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि शव कई दिन पुराना होने के कारण उसकी पहचान करना एक बड़ी चुनौती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की 8 टीमों ने करीब 2500 सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही, क्षेत्र की 30 से अधिक झुग्गी-बस्तियों में अभियान चलाकर 5000 से ज्यादा लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसी दौरान पुलिस को एक निर्माणाधीन साइट पर काम करने वाले मजदूर की पत्नी के लापता होने की सूचना मिली, जिससे जांच की दिशा आरोपी रंजीत की ओर मुड़ गई।
पूछताछ में आरोपी रंजीत शर्मा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसकी पहली पत्नी रूपा उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। करीब एक साल पहले रूपा वापस लौटी और अपनी 11 माह की बच्ची के साथ उसके पास रहने लगी। रूपा लगातार रंजीत पर अपनी दूसरी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी, जिसे लेकर 5 मार्च की रात दोनों के बीच भारी विवाद हुआ। तैश में आकर रंजीत ने रूपा का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए शातिर दिमाग का इस्तेमाल किया। उसने चार दिनों तक लाश को कमरे में ही बोरे में बंद करके छिपाए रखा। मौका पाकर वह मोटरसाइकिल से शव को मांडूवाला के पास जंगल में फेंक आया। उसे यकीन था कि लावारिस शव की पहचान नहीं हो पाएगी, लेकिन देहरादून पुलिस की कड़ी मेहनत ने उसे सलाखों के पीछे पहुँचा दिया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक और उच्च अधिकारियों ने जांच टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
अराउंड उत्तराखंड
- टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा
- स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
- स्वतंत्रता दिवस पर डीएम आशीष चौहान ने फहराया तिरंगा, बोले—आजादी की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी
- 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण
- स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
- सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग परिसर में महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने किया ध्वजारोहण
- 23 अगस्त की UKSSSC परीक्षा स्थगित: UKPSC परीक्षा टकराव और भारी बारिश के चलते लिया बड़ा फैसला
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, बोले—जनभागीदारी से बनेगा विकसित और श्रेष्ठ उत्तराखंड
- विभाजन की त्रासदी को किया याद, एमडीडीए में दो मिनट का मौन रख शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- हरिद्वार में CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले—विभाजन की पीड़ा नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी
Saturday, August 15





