देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड का विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री झंडा जी मेला इस वर्ष हाईटेक अंदाज में आयोजित किया जा रहा है। इस बार श्रद्धालु फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से घर बैठे मेले का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
मेला प्रशासन ने पहली बार ऐसी व्यवस्था की है कि जो श्रद्धालु किसी कारणवश मेले में नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे भी ऑनलाइन माध्यम से श्री दरबार साहिब में होने वाली सभी धार्मिक गतिविधियों के दर्शन कर सकेंगे। वहीं मेले में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए परिसर में एलईडी स्क्रीन लगाकर भी लाइव प्रसारण किया जाएगा।
देहरादून में उमड़ी संगतों की भीड़
गुरु की नगरी देहरादून इन दिनों श्रद्धा, आस्था और भक्ति के रंगों में सराबोर है। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में देश-विदेश से आई संगतों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु यहां शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
सुबह 7 बजे से शुरू होगी पूजन प्रक्रिया
रविवार सुबह 7 बजे से श्री झंडे जी को उतारने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद संगतों द्वारा दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल और पंचगव्य से पवित्र ध्वजदंड का स्नान कराया जाएगा।
सुबह 10 बजे से झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी और दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच श्री झंडे जी का विधिवत आरोहण किया जाएगा, जो मेले का मुख्य आकर्षण होता है।
गुरु मंत्र पाकर भावविभोर हुई संगत
मेले की पूर्व संध्या पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को गुरु मंत्र प्रदान किया। गुरु मंत्र प्राप्त कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और स्वयं को धन्य मानने लगे।
10 मार्च को निकलेगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा
मेले के दौरान 10 मार्च को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में संगतों के शामिल होने की संभावना है।
एलईडी स्क्रीन और लाइव प्रसारण की व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला समिति ने परिसर में पांच एलईडी स्क्रीन लगाई हैं। इन पर मेले की सभी प्रमुख धार्मिक गतिविधियों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। साथ ही फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से भी लाइव प्रसारण किया जाएगा।
मेडिकल सुविधा और रक्तदान शिविर
मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। साथ ही 6, 7 और 9 मार्च को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अब तक करीब 150 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है।
अराउंड उत्तराखंड
- 658 किमी की हिमालयन MTB चैलेंज में 80 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दम, 26 नवंबर को मसूरी में समापन
- पंचकर्म सहायकों के रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों का चयन
- मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
- राज्यपाल ने किया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा, Women in STEM कार्यशाला का शुभारंभ
- पंतनगर से काठमांडू तक सीधी उड़ान का सपना : सतपाल महाराज
- मसूरी में SDRF की नई पोस्ट शुरू, सेनानायक ने परखी व्यवस्थाएं
- हल्द्वानी: कारोबारी से ब्लैकमेलिंग कर सात करोड़ हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज
- देहरादून में नामी स्कूलों की बसों में मिलीं गंभीर खामियां, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान
- नैनीताल में 251 वाहनों के चालान, 10 सीज
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण
Thursday, November 19





