राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक ऑडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार जनपद की इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल निर्णय लेते हुए चौकी प्रभारी सहित पूरी चौकी के छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंप दी गई है।
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान (चौकी प्रभारी इकबालपुर), हेड कांस्टेबल विरेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह तथा कांस्टेबल प्रदीप शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, यदि वही अपने कर्तव्यों में लापरवाही या अनुचित गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
अराउंड उत्तराखंड
- एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता- 2026 के विजेताओं को किया गया सम्मानित
- वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
- जल संस्थान के नाम पर फर्जी WhatsApp मैसेज से सावधान, कनेक्शन काटने की धमकी देकर हो रही ठगी की कोशिश
- देहरादून में भाजपा पार्षद के घर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट का आरोप, घरेलू सहायक फरार
- फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS सीट हासिल करने पर कार्रवाई, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें रद्द
- मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, योजनाओं के जमीनी असर और जनलाभ का आकलन करने के निर्देश
- ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
- सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
- 1 अक्टूबर से दिल्ली-NCR में लागू होगा ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम, बिना प्रमाणपत्र पेट्रोल-डीजल पर रोक
- एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
Wednesday, September 30





