हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र से लापता हुए 35 वर्षीय दीपक जोशी का जंगल से शव बरामद हुआ है। वो बीते एक फरवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे। इस घटना के बाद उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार दीपक जोशी, निवासी कमलुवागांजा, संगम विहार कॉलोनी, देवपुर क्षेत्र, कालाढूंगी के रहने वाले थे। वह एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। एक फरवरी की शाम करीब 5 बजे वह मोटरसाइकिल से घर से बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया।
परिजनों ने थाने में कराई थी गुमशुदगी दर्ज
दीपक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने नैनीताल जिले के मुखानी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी। परिजनों की ओर से कई जगहों पर खोजबीन की गई, लेकिन दीपक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बीते बुधवार सुबह कालाढूंगी क्षेत्र स्थित भाखड़ा के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पहचान कराई, जिसमें उसकी पुष्टि दीपक जोशी के रूप में हुई।
दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया
मृतक दीपक जोशी शादीशुदा थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच आत्महत्या, दुर्घटना या अन्य किसी कारण से जुड़ी हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस युवक की कॉल डिटेल, पारिवारिक स्थिति और कार्यस्थल से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।
अराउंड उत्तराखंड
- देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 23 अगस्त, 1.59 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं कराई KYC
- देहरादून एयरपोर्ट का होगा बड़ा कायाकल्प, अत्याधुनिक रडार से नई ATC बिल्डिंग तक कई बड़े प्रोजेक्ट; कमर्शियल वाहनों का टोल भी ₹345 से घटकर ₹80
- हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश
- चोरगलिया को बड़ी सौगात: CM धामी ने ₹9.93 करोड़ के शेर नाला पुल का किया लोकार्पण, अब बारिश में नहीं रुकेगा सफर
- देहरादून में दृष्टि आई इंस्टीट्यूट का नया अत्याधुनिक सेंटर शुरू, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उद्घाटन
- लख्खीबाग में शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 8 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- चमोली में बारिश का कहर: दो हाईवे भूस्खलन से बंद, बदरीनाथ-हेमकुंड के यात्री फंसे
- हल्दूचौड़ में चोरी से हड़कंप: दुकान के अंदर से नकदी से भरा बैग गायब, CCTV फुटेज से खुलेगा राज
- अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
- स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम परिसर में मेयर सौरभ थपलियाल ने किया ध्वजारोहण
Sunday, August 16




