हल्द्वानी: नैनीताल जिले के लामाचौड़ क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई टाटा पंच कार में अचानक आग लग गई. गनीमत रही कि कार चला रहे युवक ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. बाद में दमकल के वाहन ने आग पर काबू पाया.
सोमवार की रात्रि में करण नेगी निवासी गांधी आश्रम, पीपलपोखरा नंबर-1 अपनी टाटा पंच कार से घर लौट रहे थे. जैसे ही वह लामाचौड़ क्षेत्र में पहुंचे, तभी कार के इंजन हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा. कुछ ही पलों में कार में आग भड़क गई. आग लगते ही करण नेगी ने बिना देर किए कार को सड़क किनारे रोका और तुरंत बाहर निकल आए. उनकी तत्परता और समझदारी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
लोगों ने घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी. पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई की.
अराउंड उत्तराखंड
- अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
- अल्मोड़ा सड़क हादसा: लमगड़ा के चायखान के पास खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल
- उत्तराखंड में सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
- खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने पर्यटन हब बनाने का किया बड़ा ऐलान
- चीन सीमा के करीब चिन्यालीसौड़ ALG पर भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन, 25 हजार फीट से 44 पैरा कमांडो ने लगाई छलांग
- चम्पावत को मिली ₹123.79 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश नाकाम की उत्तराखंड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया
- खौफनाक सड़क हादसा!, बस-पिकअप की जोरदार टक्कर,फ्लाईओवर से नीचे गिरे लोग, 3 की मौत
- फर्जी मुंबई क्राइम ब्रांच अफसर बन कारोबारी का अपहरण, 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
- देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा: केदारनाथ जा रहे परिवार की डेढ़ वर्षीय बच्ची ट्रक की चपेट में आकर मौत, हाईवे पर लगा जाम
Tuesday, June 30




