हल्द्वानी: व्लॉगर ज्योति अधिकारी और उनके पति समेत कुल 11 लोगों पर काठगोदाम कोतवाली में दंगा भड़काने की साजिश समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में नामजद एक आरोपी ज्योति का मुंहबोला भाई भी है। पुलिस सभी को शीघ्र कोतवाली बुलाकर बयान दर्ज करेगी। तीन महीने के भीतर ज्योति पर यह आठवां मुकदमा है।
जोशी कॉलोनी, छोटी मुखानी निवासी ब्लॉगर सुनीता भट्ट ने गुरुवार को काठगोदाम कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि नैनीताल रोड स्थित व्लॉगर सुनीता भट्ट ने तहरीर देकर मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ का लगाया था आरोप है कि चौपाटी बाजार के पास वुडपेकर में उनका छोटा सा कारोबार है। बुधवार शाम ज्योति अधिकारी अपने पति गोपाल अधिकारी और कमल जोशी नाम के युवक व अन्य के साथ उसकी दुकान के पास पहुंचे। सुनीता का आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके साथ पहले मारपीट की और फिर दुकान का सामान तोड़कर अभद्रता की गई। आरोप लगाया कि सामाजिक रूप से गुंडागर्दी कर ज्योति व उसके साथ आए लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकतों ने कहा कि उसकी सात साल की बेटी है, जिसे आरोपी उठाने की बात कह रहे थे। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि ज्योति अधिकारी, गोपाल अधिकारी और कमल जोशी सहित अन्य के खिलाफ धारा 115(2), 191(2), 324(4),351 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ज्योति पर यह आठवां मुकदमा है। इससे पहले कुमाऊं के विभिन्न थानों में उनके खिलाफ पहाड़ की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी और देवी देवताओं पर अनर्गल बयानबाजी के आरोप में मुकदमे दर्ज हुए थे। पूर्व के सात दिनों तक वह हल्द्वानी जेल में रही। सुनीता भट्ट से विवाद के बाद जब गुरुवार को ज्योति को काठगोदाम कोतवाली से छोड़ा गया तो स्टाइल में बाहर आते दिखी थी। इसका वीडियो भी सौशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अराउंड उत्तराखंड
- सीएम धामी की मुलाकात के बाद उत्तराखंड में 2,708 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट को गति
- 92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द; समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- उत्तराखंड कैबिनेट के 13 अहम फैसले: अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
- हरिद्वार में आज होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कुंभ-2027 की तैयारियों पर रहेगा फोकस
- देहरादून के मोती बाजार स्थित रेवती कॉम्प्लेक्स में लगी आग, कपड़ों और फर्नीचर की दुकान का सामान जला
- माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन
- पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सीएम धामी ने हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती
- अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत, दो घायल
- जनता के द्वार पहुंच रही धामी सरकार, चम्पावत के बाद हरिद्वार में होगी कैबिनेट बैठक
- श्रद्धेय अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित किया: मुख्यमंत्री धामी
Monday, October 12



