देहरादून। श्री गुरु राम राय दरबार साहिब परिसर में ऐतिहासिक झंडा मेला रविवार को झंडेजी जी के आरोहण के साथ शुरू हो गया
उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों व विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु इस अविस्मरणीय क्षण के साक्षी बने।
रविवार दोपहर चार बजकर 12 मिनट पर सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज के दिशा-निर्देशन में 94 फीट ऊंचे झंडेजी का आरोहण हुआ।
इसके साथ ही पूरा वातावरण गुरु महाराज व झंडेजी के जयकारों से गूंज उठा। संगतें ढोल की थाप पर नृत्य करने लगीं। कई श्रद्धालुओं की आंखें भी नम हो गईं।
वहीं, विभिन्न राज्यों से आई कुछ संगतें झंडेजी का आरोहण संपन्न होने के बाद शाम को ही दरबार साहिब में माथा टेक अपने शहरों के लिए रवाना होंगी।
मंगलवार को दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुआई में नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। इसके लिए श्री दरबार साहिब, श्रीझंडा जी मेला आयोजन समिति ने तैयारी पूरी कर ली है।
अराउंड उत्तराखंड
- गैरसैंण बजट सत्र आज से: धामी पेश करेंगे 1.10 लाख करोड़ का बजट
- उत्तराखंड के सरकारी इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी, सरकार पर दबाव
- हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा: बस, ट्रॉली और कई वाहन भिड़े, आग में घिरी गाड़ियां
- देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू: 94 फीट ऊंचे झंडेजी के आरोहण से गूंजा दरबार साहिब
- देहरादून: महिला दिवस पर CM धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
- देहरादून का ऐतिहासिक झंडा जी मेला इस बार हाईटेक, फेसबुक-यूट्यूब पर होगा LIVE
- राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में एडमिशन का मौका, 15 मार्च को एंट्रेंस एग्जाम; कक्षा 6 में 630 सीटें
- हल्द्वानी में बुलेट के रेट्रो साइलेंसर पर विवाद, विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला
- चमोली में सनसनी: पति ने पत्नी-बेटे पर किया जानलेवा हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
- UK07 Rider Anurag Dobhal Suicide Attempt: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुआ हादसा, हालत स्थिर
Monday, March 9




