रुद्रपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरे जनपद में ओवरलोडिंग के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया, जिसमें बड़ी संख्या में वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने सघन चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ओवरलोड वाहनों की व्यापक जांच की गई, जिसमें कुल 24 वाहनों के चालान किए गए, 17 वाहनों को सीज किया गया और 14 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवहन नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से चलाया गया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने लगातार चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों को चिन्हित किया और नियमानुसार कार्रवाई की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि वे निर्धारित मानकों का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित हो सके।
अराउंड उत्तराखंड
- अर्बन कोऑपरेटिव बैंक घोटाला: पूर्व प्रबंधक पर मुकदमा, आबकारी विभाग की जांच तेज
- शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने किया डायट भीमताल का औचक निरीक्षण
- सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी अब ऑनलाइन, एक क्लिक में मिलेगा हर अपडेट
- उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत कल से, 2 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल
- RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू
- ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई: 24 चालान, 17 वाहन सीज
- घनसाली में नाबालिग से दुष्कर्म, चाचा POCSO एक्ट में गिरफ्तार
- CM धामी की घोषणा: यमुनोत्री क्षेत्र बनेगी उत्तराखंड की आदर्श विधान सभा, कई मांगों पर जल्द होगा शासनादेश
- चारधाम यात्रा 2026: अतिथि देवो भवः के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की तैयारियां शुरू
- युवाओं के लिए सुनहरा अवसर! 21 फरवरी को लगेगा विशाल रोजगार मेला, हजारों नौकरियां तैयार
Friday, February 20





