नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. दिल्ली के पालम इलाके में एक चार मंजिला मकान में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई. इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है. इस घटना पर दुख जताते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार नौ लोगों की मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई.
आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई. दमकल विभाग के अनुसार, मौके पर आग बुझाने के लिए कुल 30 गाड़ियों को तैनात किया गया है. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की और धीरे-धीरे स्थिति को नियंत्रण में लाया जा रहा है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.
इस हादसे में इमारत के अंदर मौजूद कई लोग धुएं के कारण फंस गए थे. राहत टीमों ने समय रहते लोगों को बाहर निकाला. हालांकि, धुएं की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने पर चार लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
आग लगने के बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी. कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और दमकल विभाग की टीमों को सहयोग करने लगे. पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और यातायात को नियंत्रित किया. प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि इमारत की सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों की भी जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
अराउंड उत्तराखंड
- मणिपुर में आतंकी हमला, उत्तराखंड के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह समेत दो जवान शहीद
- बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच हो, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अथवा सर्वदलीय विधानसभा समिति से कराई जाए-यशपाल आर्य
- अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, 170 बीघा से अधिक जमीन पर बड़ी कार्रवाई
- देहरादून में धूमधाम से मनेगा कारगिल विजय दिवस, मुख्यमंत्री करेंगे शहीदों के परिजनों को सम्मानित
- धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम: महाराज
- स्कूटी टक्कर के बाद विवाद में युवक को बंधक बनाकर मारा-पीटा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्य एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
- उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ मे खुलेगा सेंट्रल स्कूल,सीएम ने दिया आश्वासन: चौहान
- उत्तराखंड Weather Alert: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी
- उत्तराखंड को मिलेंगी 140 इलेक्ट्रिक बसें, पहाड़ों पर दौड़ेंगी 50 नई मिनी बसें; परिवहन मंत्री ने दिए बड़े निर्देश
Wednesday, July 8




