देहरादून। होली के त्योहार की आड़ में अराजकता फैलाने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र का है, जहां राजीव नगर निवासी एक युवक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि होली के दौरान वह अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर मुख्य सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उनकी एक महिला मित्र के साथ जबरन रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़ और बदतमीजी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक और उसके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास रावत निवासी राजीव नगर और संजीव नेगी निवासी दीप नगर के रूप में की है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
अराउंड उत्तराखंड
- एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता- 2026 के विजेताओं को किया गया सम्मानित
- वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
- जल संस्थान के नाम पर फर्जी WhatsApp मैसेज से सावधान, कनेक्शन काटने की धमकी देकर हो रही ठगी की कोशिश
- देहरादून में भाजपा पार्षद के घर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट का आरोप, घरेलू सहायक फरार
- फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS सीट हासिल करने पर कार्रवाई, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें रद्द
- मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, योजनाओं के जमीनी असर और जनलाभ का आकलन करने के निर्देश
- ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
- सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
- 1 अक्टूबर से दिल्ली-NCR में लागू होगा ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम, बिना प्रमाणपत्र पेट्रोल-डीजल पर रोक
- एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
Wednesday, September 30





