21 सितंबर 2025 को स्नातक स्तरीय पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी व अन्य पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। एक परीक्षा केंद्र पर नकल का मामला सामने आने से आयोग ने परीक्षा को निरस्त किया था। अब इसकी तिथि तय कर दी गई है।
बीते वर्ष पेपर लीक प्रकरण के बाद रद्द की गई स्नातक स्तरीय पदों की भर्ती की अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नई तिथि घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 17 मई को होगी। इसके अलावा तकनीकी पदों की परीक्षा तीन मई को आयोजित की जाएगी।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि 21 सितंबर 2025 को स्नातक स्तरीय पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी व अन्य पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। एक परीक्षा केंद्र पर नकल का मामला सामने आने से आयोग ने परीक्षा को निरस्त किया।
अब दोबारा से 17 मई को परीक्षा तिथि तय की है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में तकनीकी अर्हताओं से संबंधित 18 तरह के पदों की भर्ती परीक्षा तीन मई को होगी। इन पदों के लिए कुल 5872 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग की ओर से इन पदों की परीक्षा टैब से कराई जाएगी।
बता दें कि स्नातक स्तरीय पदों की परीक्षा में नकल का मामला सामने आने के बाद प्रदेश भर में युवाओं ने धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं प्रदर्शन कर रहे छात्राओं के बीच जाकर नकल प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी।
अराउंड उत्तराखंड
- टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा
- स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
- स्वतंत्रता दिवस पर डीएम आशीष चौहान ने फहराया तिरंगा, बोले—आजादी की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी
- 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण
- स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
- सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग परिसर में महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने किया ध्वजारोहण
- 23 अगस्त की UKSSSC परीक्षा स्थगित: UKPSC परीक्षा टकराव और भारी बारिश के चलते लिया बड़ा फैसला
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, बोले—जनभागीदारी से बनेगा विकसित और श्रेष्ठ उत्तराखंड
- विभाजन की त्रासदी को किया याद, एमडीडीए में दो मिनट का मौन रख शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- हरिद्वार में CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले—विभाजन की पीड़ा नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी
Saturday, August 15





