रुद्रपुर में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक कोचिंग सेंटर संचालक ने मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए अपनी ही नाबालिग शिष्या को होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत और पिता की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी विशाल क्षेत्र में ही एक कोचिंग सेंटर संचालित करता है। शहर की एक किशोरी पिछले काफी समय से इस सेंटर में कोचिंग के लिए जाती थी। आरोप है कि तीन दिन पहले जब छात्रा हमेशा की तरह पढ़ने के लिए कोचिंग सेंटर पहुंची, तो संचालक विशाल की नीयत डोल गई। वह किशोरी को बहला-फुसलाकर और झांसा देकर अपने साथ ले गया।
आरोपी शिक्षक उसे शहर के ही एक होटल में ले गया, जहाँ उसने किशोरी की बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विशाल ने किशोरी को डराया धमकाया कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। डरी-सहमी किशोरी पहले तो चुप रही, लेकिन घर पहुँचने पर उसने अपनी हिम्मत जुटाई और आपबीती अपने पिता को सुनाई। शिक्षक की इस करतूत को सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता तुरंत किशोरी को लेकर ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। नाबालिग से दुष्कर्म का मामला होने के कारण पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई।
थानाध्यक्ष मोहन पांडे की अगुवाई में पुलिस टीम ने जांच शुरू की और आरोपी विशाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत की। शनिवार सुबह पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र के अभिभावकों में गहरा रोष और चिंता व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि कोचिंग सेंटरों में ही बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी, तो उन्हें शिक्षा दिलाने कहाँ भेजें।
अराउंड उत्तराखंड
- शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
- मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण
- रायपुर में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और मारपीट पर उतारू हुए 8 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने सिखाया कानून का सबक
- मुख्यमंत्री ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
- नंदा गौरा योजना के लिए फिर मिलेगा मौका, 30 नवंबर तक आवेदन; दिसंबर में महिलाओं को मिलेगी पहली किस्त
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क
- रेखा आर्य का हरीश रावत पर तीखा हमला, बोलीं- कुर्सी की ललक में भूल गए पहाड़ की बेटी का दर्द
- अल्मोड़ा: धौलछीना के हरड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत; SDRF ने बरामद किए शव
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
- कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; चालक की मौत, चार घायल
Thursday, November 12





