हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। प्रसिद्ध दक्ष मंदिर के पीछे झाड़ियों में 15 वर्षीय किशोर कुनाल का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किशोर की पत्थर से सिर कूचकर बेरहमी से हत्या की गई है।
पुलिस के अनुसार, मृतक किशोर कुनाल, मूल रूप से रायघटी, लक्सर का निवासी था। उसका परिवार वर्तमान में हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। कुनाल सिंहद्वार क्षेत्र के पास कढ़ी-चावल की ठेली पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि कुनाल शनिवार शाम से लापता था और काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।
मोबाइल फोन भी गायब, हत्या की आशंका गहराई
रविवार देर शाम जब स्थानीय लोगों ने दक्ष मंदिर के पीछे झाड़ियों में शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कुनाल का मोबाइल फोन घटनास्थल से गायब है। सिर और शरीर पर गहरी चोटों के निशान इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि हत्या पूरी योजना के तहत की गई।
एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की। हत्या के खुलासे के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने झाड़ियों और आसपास के इलाके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है, जिसमें पुरानी रंजिश, मोबाइल लूट, आपसी विवाद और कामकाज से जुड़े कारण भी शामिल हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।
अराउंड उत्तराखंड
- उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान है, इसके संरक्षण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री
- उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को दी बधाई
- फॉर्म-7 के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का कांग्रेस ने लगाया आरोप, CEO को सौंपा ज्ञापन
- जल जीवन मिशन की प्रगति की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, शेष कार्य समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
- वीर अमर शहीद प्रदीप सिंह रावत की आठवीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
- संवेदनशील क्षेत्रों में 24×7 निगरानी, हाईटेक कैमरों से आपदा प्रबंधन को मिला तकनीक सहारा
- स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, परेड ग्राउंड का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
- ऋषभ पंत के गांव में 20 साल बाद लौटीं मां, पुश्तैनी घर का शुरू हुआ पुनर्निर्माण; ग्रामीणों को रिवर्स पलायन की उम्मीद
- हल्द्वानी में तेज रफ्तार अर्टिगा ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, युवक की मौत; दूसरा गंभीर
- उत्तराखंड के 15 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत! यूपी की तर्ज पर होगी अलग TET, 17-18 अगस्त को अहम बैठक
Wednesday, August 12





