Arjun Tendulkar-Saniya Chandhok Wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर शहनाइयां गूंजी. सचिन के लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर और मशहूर बिजनेस घराने की बेटी सानिया चंदोक हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए. मुंबई के एक आलीशान होटल में आयोजित इस शादी समारोह में केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की चकाचौंध भी सिर चढ़कर बोल रही थी. ‘खान्स’ से लेकर ‘बच्चन्स’ तक, माया नगरी का लगभग हर बड़ा सितारा इस शादी का गवाह बना.
शादी में सबकी निगाहें टिकी थीं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पर. शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ शादी में शिरकत करने पहुंचे. शाहरुख खान ने इस मौके के लिए ऑफ-व्हाइट रंग का ‘पठानी सूट’ चुना था, जिसमें वे बेहद रॉयल लग रहे थे. वहीं, गौरी और सुहाना की जोड़ी ने पीले रंग के मैचिंग आउटफिट्स में महफिल लूट ली. शाहरुख ने हमेशा की तरह अपने सिग्नेचर स्टाइल में पैपराजी का अभिवादन किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
बच्चन परिवार भी हुआ शामिल
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ इस शादी का हिस्सा बने. बिग बी ने आइवरी कुर्ता-पायजामा और प्रिंटेड शॉल कैरी किया था, तो वहीं जया बच्चन आइवरी साड़ी में बेहद शालीन नजर आईं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की. लंबे समय बाद ये कपल फिर एक बार एक साथ नजर आया. ऐश्वर्या ने नीले रंग का अनारकली सूट पहना था, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी, वहीं अभिषेक की बात करें तो वे ब्लैक कुर्ते और व्हाइट ट्राउजर में काफी डैपर लग रहे थे.
मिस्टर परफेक्शनिस्ट का सादा अंदाज
आमिर खान भी इस हाई-प्रोफाइल शादी में अकेले पहुंचे. आमिर ने लाल रंग का कुर्ता और मैचिंग वेस्टकोट पहना था, जो उनके लुक को काफी वाइब्रेंट बना रहा था. आमिर ने मुस्कुराते हुए दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया और अपने दोस्त सचिन तेंदुलकर के साथ बातचीत की.
दिग्गजों का जमावड़ा
शादी में केवल फिल्म स्टार्स ही नहीं, संगीत जगत की दिग्गज आशा भोसले भी नजर आईं. 92 साल की उम्र में भी उनकी मौजूदगी ने समारोह में चार चांद लगा दिए. इनके अलावा डायरेक्टर फरहान अख्तर, विधु विनोद चोपड़ा अपनी पत्नी अनुपमा चोपड़ा के साथ, और ‘लगान’ फेम डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी इस जश्न का हिस्सा बने.
क्रिकेट और बॉलीवुड का संगम
क्रिकेट की दुनिया से जहीर खान अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ पहुंचे, वहीं शंकर महादेवन और उनकी पत्नी संगीता भी ट्विनिंग करते नजर आए. टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह भी अपने पति दीपक चौहान के साथ इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल हुईं.
अराउंड उत्तराखंड
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने को मिला हरीश रावत का समर्थन, बोले- सरकार बढ़ाए मानदेय और दे सम्मान
- देहरादून में 1.42 करोड़ रुपये की लागत से सैनिक विश्राम गृह का जीर्णोद्धार, मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण
- शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा के लिए रवाना
- मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
- जेनी प्रकरण में हरक सिंह रावत का नया दावा, बोले- बेटे के पिता के नाम पर अस्पताल रिकॉर्ड में दर्ज है ‘बबलू’
- देहरादून में 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं से मचा हड़कंप, नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट
- साइबर ठगी पर लगाम लगाने के लिए STF की बड़ी पहल, 1930 कंट्रोल रूम में SBI के नोडल अधिकारी की तैनाती
- मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन
- राज्य स्थापना दिवस पर गांधी पार्क में धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी बहनें, कांग्रेस ने मांगों का समर्थन किया
Wednesday, November 11





