देश को बड़ा तोहफा है जीएसटी स्लैब में बदलाव
संदीप खड़वाल
उना (हिमाचल)। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिहार चुनाव में SIR सफल होने के दावे के साथ NDA की जीत की कही बात है। उन्होंने कहा कि GST में हिमाचल की कांग्रेस सरकार द्वारा अधिक टैक्स लगा कर जनता को त्रस्त किए जाने का लगाया आरोप लगाया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्र द्वारा GST की दरों में बदलाव से व्यापारी वर्ग और जनता को हुए लाभ GST उत्सव कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के ऊना में लोगों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने ऊना शहर के बाजार में पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं सहित व्यापारी वर्ग से मिलकर उन्हें विस्तृत जानकारी के साथ बधाई भी दी । अनुराग ठाकुर की अगुवाई में इस बधाई अभिवादन के लिए बाजार में रोड मार्च भी निकाला गया। इस दौरान उन्होंने दुकानों के बाहर अभिवादन स्टिकर भी लगाए ।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पूरे देश में वन नेशन वन इलेक्शन के तहत एक GST लागू किए जाने को देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और GST की टैक्स स्लैब में बदलाव से जनता को बड़ा लाभ मिलने का दावा किया। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस द्वारा हिमाचल प्रदेश को GST का पैसा उसके अधिकार के रूप में नहीं मिलने के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल की सुक्खू सरकार द्वारा GST टैक्स स्लैब में बदलाव से पहले ही सीमेंट और डीजल पेट्रोल सहित विभिन्न वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाकर जनता को त्रस्त किए जाने का दावा किया ।
इस दौरान एक प्रश्न के उत्तर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिहार चुनाव में चर्चित SIR के सफल होने का दावा किया । इस दावे के साथ ही उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की जीत की बात भी कही।





