देहरादून: राजधानी देहरादून में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. चूना भट्ठा के पास एक महिला का शव मिला है. चूना भट्ठा के पुराने खंडहर के अंदर महिला का जो शव मिला है, उसके शरीर पर चोट के निशान हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई होगी.
महिला का शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. पुलिस मृत महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है. ये घटना देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र की है. मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है.
पुलिस का कहना है कि शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है. महिला का शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में दशहत का माहौल. एसपी सिटी के साथ ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं.
महिला का शव जहां मिला है वो इलाका देहात पुलिस के अंतर्गत आता है. मौके पर एसपी देहात जया बलूनी, एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल पहुंचे हैं. पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 30 से 32 साल लग रही है.
अराउंड उत्तराखंड
- प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री
- महिला के अपहरण के प्रयास का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 3,922 पदों पर 12 अक्टूबर को मतदान
- उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, तीन जिलों में रेड अलर्ट; चारधाम यात्रा पर रोक
- रायवाला में 65 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार
- मां की तस्वीर लेकर ED कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, बोले- पार्टी का फैसला सर्वोपरि
- सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी के दूरदर्शी नेतृत्व मे खेलो का हो रहा सम्रग विकास:डा. नरेश बंसल
- भूमि धोखाधड़ी में दो साल से फरार ₹15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, दुबई भाग गया था
- नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ : मुख्यमंत्री धामी
Sunday, September 27



