नैनीताल। आवासीय प्रयोजन के लिए आवंटित भूमि पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला कलेक्टर नैनीताल ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित पट्टे को निरस्त करते हुए भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने का आदेश जारी किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंदराम को आवासीय पट्टे के उद्देश्य से भूमि आवंटित की गई थी। बाद में उनके वारिसान—रोहित कुमार, दिनेश कुमार एवं संतोष कुमार, निवासी छड़ा मझेड़ा कैंची धाम—द्वारा उक्त 0.008 हेक्टेयर भूमि पर रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा था। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि भूमि का उपयोग आवासीय प्रयोजन के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, जो पट्टे की शर्तों के विपरीत है।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने इसे पट्टा शर्तों का उल्लंघन मानते हुए प्रश्नगत पट्टे को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। साथ ही, संबंधित भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।प्रशासन की इस कार्रवाई को नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अराउंड उत्तराखंड
- पंचकर्म सहायकों के रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों का चयन
- मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
- राज्यपाल ने किया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा, Women in STEM कार्यशाला का शुभारंभ
- पंतनगर से काठमांडू तक सीधी उड़ान का सपना : सतपाल महाराज
- मसूरी में SDRF की नई पोस्ट शुरू, सेनानायक ने परखी व्यवस्थाएं
- हल्द्वानी: कारोबारी से ब्लैकमेलिंग कर सात करोड़ हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज
- देहरादून में नामी स्कूलों की बसों में मिलीं गंभीर खामियां, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान
- नैनीताल में 251 वाहनों के चालान, 10 सीज
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण
- उत्तराखंड की तीन जलविद्युत परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 886 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
Thursday, November 19





