देहरादून के रायपुर क्षेत्र (मालदेवता) में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से छात्र शिवांशु की मौत। गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम। पढ़ें पूरी खबर।
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालदेवता के शेरकी गांव में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने 17 वर्षीय छात्र शिवांशु को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जानकारी के मुताबिक, शिवांशु रविवार रात करीब 8:45 बजे अपने घर के पास पैदल जा रहा था। तभी एक अनियंत्रित डंपर उसे रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
गुस्साए ग्रामीणों ने शिवांशु का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े डंपर बेखौफ होकर तेज रफ्तार में दौड़ते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं लगाया, जिससे आए दिन मासूमों की जान जोखिम में रहती है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ रायपुर रीना राठौर और पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया और डंपर को सीज कर दिया है। उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने देर रात जाम खोला। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
अराउंड उत्तराखंड
- हैदराबाद में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना
- मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा
- ऋषिकेश में बुजुर्ग के जिंदा होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल, परिजनों ने बताया भ्रामक
- 2027 के रण से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, गोपेश्वर में उतारी नई नगर टीम
- नितिन नवीन की कथित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका
- महापौर श्री शम्भू पासवान जी ने नेहरू ग्राम, वार्ड संख्या 39 में सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन।
- हल्द्वानी में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों से संवाद; सैनिक परिवारों के सम्मान को बताया सरकार की प्राथमिकता
- देहरादून में डेंगू और स्वाइन फ्लू को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम बोले- स्थिति नियंत्रण में
- उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने दबोचा
- छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान
Thursday, September 10





