देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के बैनर तले भव्य और दिव्य रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य वक्ता डीएवी,पीजी, कॉलेज देहरादून के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. राम विनय सिंह ने होली के महत्व और उसे मानने के कई महत्वपूर्ण कारणों के विषयों पर प्रकाश डाला तो वहीं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में आये अतिथियों को मंत्र मुक्त कर दिया।
उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के बैनर तले सोमवार को कचहरी के निकट स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में भव्य और दिव्य रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य वक्ता डीएवी, पीजी, कॉलेज देहरादून के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. राम विनय सिंह ने होली के महत्व और उसे मानने के कई महत्वपूर्ण कारणों के विषयों पर प्रकाश डाला तो वहीं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में आये अतिथियों को मंत्र मुक्त कर दिया। महासंघ के प्रदेश प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक सुशील चमोली के संयोजन में आयोजित होली मिलन समारोह का शुभारंभ मुख्य वक्ता डॉ. राम विनय सिंह, वैभव गोयल, एम डी कलर्ड चेकर्स फिल्म एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
महासंघ की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए इंदु ममगाई के नेतृत्व में हंसा सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा गढवंदना के साथ होली के लोकगीतों और लोक नृत्य की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां दी। होली मिलन समारोह के मौके पर सतीश म्यूजिकल ग्रुप “गाता रहे मेरा दिल” के लगभग 16 लोगों के ग्रुप ने अपनी मधुर आवाज से गीत मालाओं की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में अंत तक बखूबी रंग बिखेरा और प्रसिद्ध गायक आशीष नौटियाल ने भी अपने गीत से लोगों का दिल जीता।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भगवत प्रसाद मकवाना (राज्य मंत्री उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग) भारत सरकार, वैभव गोयल एम डी कलर्ड चेकर्स फिल्म एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, संदीप गुप्ता संस्थापक निदेशक दून डिफेंस एकेडमी, अधिवक्ता विदुषी निशंक, नन्ही अतिथि के रूप में एंजेल नैथानी जूनियर केबीसी सीजन 17,2025 प्रतिभागी विजेता व अन्य अतिथियों द्वारा होली की शुभकामनाएं दी गई।
आजकल के डिजिटलाइजेशन के दौर में मौके पर उपस्थित वैभव गोयल ने बताया कि उत्तराखंड देवभूमि की संस्कृति, परंपरा, भाषा की गरिमा को बनाए रखते हुए उन्होंने कलर्ड चेकर्स फिल्म एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले कोरियन कंपनी के साथ मिलकर गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी भाषा के माध्यम से 500 एपिसोड का “कार्टून सीरियल” तैयार किया है जो देवभूमि के बच्चों को देवभूमि की भाषा बोली संस्कृति से जोड़े रखेगा।
समारोह का संचालन महासंघ के प्रदेश प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक सुशील चमोली द्वारा किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम में महासंघ प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी और पदाधिकारियों द्वारा हंसा सांस्कृतिक ग्रुप के कलाकारों, हंसा ग्रुप की अध्यक्ष इंदु ममगाई, सतीश म्यूजिकल ग्रुप गाता रहे मेरा दिल के कलाकारों, म्यूजिकल ग्रुप के अध्यक्ष सतीश, महासंघ के जिला अध्यक्ष कैलाश सेमवाल व जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
महासंघ प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने विशेष रूप से महासंघ कार्यक्रम संयोजक सुशील चमोली, जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री एवं संयोजक टीम के राकेश शर्मा, राकेश कुमार भट्ट, राजीव मैथ्यू पूर्व जिला अध्यक्ष, ओमीपाल, जगमोहन मौर्य, राजेंद्र सिराडी, जितेंद्र राजौरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया जिन्होंने होली मिलन समारोह 2025 का संचालन बखूबी सफलता पूर्वक निभाया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।
उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर पत्रकार हरीश कोठारी, वरिष्ठ पत्रकार अरुण शर्मा, महासंघ की प्रदेश बीना उपाध्याय, नरेश रोहिला, प्रदेश सचिव राजीव शर्मा, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक गुसाई, इंदु ममगई, मदन उपाध्याय, हेमंत शर्मा, धन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह राणा, भूपेंद्र प्रसाद भट्ट, हरीश भट्ट, सुश्री टीना वैश्य, राजेश कुमार बहुगुणा, हेमेंद्र मलिक, मुकेश कुकरेती, आशीष नेगी, शादाब त्यागी, मयंक जुगरान, मनीष नैथानी, यशराज आनंद, आदि के साथ पत्रकार सदस्यों के परिजन भी मौजूद रहे।
अराउंड उत्तराखंड
- अल्मोड़ा सड़क हादसा: लमगड़ा के चायखान के पास खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल
- उत्तराखंड में सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
- खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने पर्यटन हब बनाने का किया बड़ा ऐलान
- चीन सीमा के करीब चिन्यालीसौड़ ALG पर भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन, 25 हजार फीट से 44 पैरा कमांडो ने लगाई छलांग
- चम्पावत को मिली ₹123.79 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश नाकाम की उत्तराखंड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया
- खौफनाक सड़क हादसा!, बस-पिकअप की जोरदार टक्कर,फ्लाईओवर से नीचे गिरे लोग, 3 की मौत
- फर्जी मुंबई क्राइम ब्रांच अफसर बन कारोबारी का अपहरण, 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
- देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा: केदारनाथ जा रहे परिवार की डेढ़ वर्षीय बच्ची ट्रक की चपेट में आकर मौत, हाईवे पर लगा जाम
- देवभूमि में ‘ओवर टूरिज्म’ का खतरा! बेकाबू भीड़, अराजकता और पर्यावरणीय संकट पर उठे बड़े सवाल
Tuesday, June 30





