उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ विकासखंड के जुणगा गांव में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. भालू के हमले से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी ब्रह्मखाल में भर्ती किया गया है. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. इससे पहले भी जिले में भालू ने कई लोगों को घायल किया है.
सुबह करीब साढ़े दस बजे जुणगा गांव निवासी 45 वर्षीय मुकेश उर्फ मकानी सिंह भंडारी पुत्र केंद्र सिंह घंडियाल धार नामे तोक में किसी काम से गया था. इसी दौरान वहां एक बड़ा भालू अपने दो बच्चों के साथ अचानक उस पर हमला करने आ गया. व्यक्ति किसी तरह भालू के हमले से जान छुड़ाकर भागा. इस दौरान आसपास लोगों ने भी शोर मचाया, जिससे भालू भाग गया.
भालू के हमले में व्यक्ति का पैर, कोहनी और कान बुरी तरह से जख्मी हुआ है. इसके बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में वन विभाग को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे. दोपहर के समय घायल व्यक्ति को ब्रह्मखाल स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया.
अराउंड उत्तराखंड
- सहकारिता मे मिली जीत 2027 से पहले के रुझान, कांग्रेस के दावों की खुल रही परत: भट्ट
- दादी के घर में जाते ही मासूम को गोद में उठाकर ले गया युवक ईदगाह रोड पर दिनदहाड़े अपहरण से मचा हड़कंप ज्वालापुर पुलिस ने शुरू की तलाश
- चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना
- पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
- ग्लेशियर झीलों के खतरे को लेकर उत्तराखंड अलर्ट, सरस्वती ताल-केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वेक्षण
- डोडा पाउडर तस्करी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, विकासनगर पुलिस की कार्रवाई
- मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति
- सारकोट में 20 नाली पैतृक जमीन की बिक्री पर विवाद, परिवार ने उठाए सवाल
- हमारा उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना: महाराज
- चमोली: रामणी गांव में किशोर-किशोरी की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका
Wednesday, September 9




