ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दुनिया के सभी कारोबारी जहाजों के लिए खोल देने यानी फ्री करने का ऐलान किया है. अराघची ने ये भी कहा, ‘लेबनान में हुए युद्धविराम के मद्देनजर, होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए युद्धविराम की शेष अवधि के लिए मार्ग पूरी तरह से खुला घोषित किया गया है. अब यहां से किसी भी देश के कारोबारी समुद्री जहाज और टैंकर बेरोकटोक और सुरक्षित जा सकेंगे. ईरान के बंदरगाह और समुद्री रास्तों पर कोऑर्डिनेशन के साथ काम होगा.’
लेबनान में संघर्ष विराम के बाद, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को व्यावसायिक जहाजों के लिए खोल दिया गया है। यह कदम वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए राहत लेकर आया है, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पुष्टि की कि होर्मुज जलडमरूमध्य व्यावसायिक जहाजों के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है। जहाजों को केवल एक निश्चित, समन्वित मार्ग से ही जाने की अनुमति है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुष्टि की है कि होर्मुज अब पूरी तरह से खुला है, लेकिन साथ ही कहा कि जब तक समझौता नहीं हो जाता, अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी। व्यावसायिक जहाजों के लिए रास्ता खुला है, लेकिन सैन्य जहाजों की आवाजाही पर अभी भी रोक हो सकती है।
तेहरान: ईरान के होर्मुज स्ट्रेट के खोलने के ऐलान के बाद ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड IRGC ने नई शर्तें थोप दी हैं। आईआरजीसी ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए नये नियम और कानून लागू कर दिए हैं जिनके बारे में ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में नहीं बताया था। अराघची ने अपनो पोस्ट में कहा था कि युद्धविराम के समयावधि के दौरान होर्मुज स्ट्रेट पूरा खुला रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी होर्मुज के खुलने की बात कही थी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नौसेना ने कहा कि ‘सभी तरह के आवागमन के लिए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी से अनुमति लेना जरूरी है। नागरिक जहाजों को सिर्फ ईरान की तरफ से तय किए गए रास्ते से ही जाने की अनुमति है जबकि सैन्य जहाजों के वहां से गुजरने पर अभी भी रोक लगी हुई है।’ ईरानी नौसेना ने इन शर्तों को ‘नया आदेश’ बताया है और कहा कि ‘ये शर्तें युद्धविराम समझौते की शर्तों के अनुरूप ही हैं।’
आईआरजीसी ने जो नये नियम और कायदों का जिक्र किया है, ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने उन्हें होर्मुज खोलने की घोषणा करते समय साफ नहीं किया था। उन्होंने कहा था कि युद्धविराम के दौरान यह मार्ग सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए “पूरी तरह से खुला” रहेगा। उन्होंने X पर लिखा था “लेबनान में सीजफायर के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी कमर्शियल जहाजों के गुजरने का रास्ता, सीजफायर की बाकी अवधि के लिए पूरी तरह से खुला घोषित किया जाता है। यह उसी तय रास्ते पर होगा जिसकी घोषणा ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन ने पहले ही कर दी थी।
इससे पहले ईरान के कई सरकारी मीडिया संस्थानों ने अराघची की इस घोषणा का विरोध किया था। तस्नीम ने उनकी पोस्ट की आलोचना करते हुए उसे “गलत और अधूरी” बताया था। साथ ही उसने चेतावनी दी थी कि इस पोस्ट से “होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के मामले में बेवजह का भ्रम पैदा हो गया है।” वहीं एक और अर्द्ध सरकारी एजेंसी मेहर ने कहा “हाल के युद्ध में होर्मुज जलडमरूमध्य एक अहम और निर्णायक कारक रहा है। और सर्वोच्च नेता के बयानों के मुताबिक इसे बंद ही रहना चाहिए।”
डोनाल्ड ट्रंप की धमकी
ईरान सरकार और IRGC के बीच मतभेद के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर ईरान शर्तों को नहीं मानता है और किसी डील पर नहीं पहुंचता है तो अमेरिका फिर से बमबारी शुरू कर देगा। डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब “पूरी तरह से खुला” है। ट्रंप ने लिखा है कि “ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि ईरान का यह जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और जहाजों के पूरे आवागमन के लिए तैयार है। धन्यवाद!” हालांकि ट्रंप ने कहा है कि ईरान के होर्मुज खोलने के बाद भी अमेरिका की नाकाबंदी जारी रहेगी।





