देहरादून 13 नवंबर। भूकंप की संभावित आपदा से निपटने की तैयारी के दृष्टिगत देहरादून जिले में 15 नवंबर,2025 को सुबह 9ः30 बजे से 10 अलग-अलग स्थानों पर व्यापक मॉक अभ्यास किया जाएगा मॉक अभ्यास को लेकर बृहस्पतिवार को सभी एजेंसियों के साथ टेबल टॉप एक्सरसाइज की गई जिसमें आईआरएस से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए पूरी तरह से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मॉक अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और राहत कार्यो की दक्षता को परखना है। मॉक ड्रिल…
Author: Anant Awaz
उत्तराखंड के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) ने नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार किया है। STF और नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने लगभग 123 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपए है। 36 लाख की हेरोइन के साथ 2 तस्कर अरेस्ट एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 12 नवंबर की रात को, नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपियों की पहचान अब्बास (35 ), निवासी देहरादून और मोहम्मद सावेज…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को आयुष, आयुर्वेद और योग की भूमि बताया. नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे के दौरान भुजियाघाट क्षेत्र में पहुंचे. यहां बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. जिसके बाद सीएम धामी ने काया आयुर्वेदिक कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आयुष और आयुर्वेद व योग की भूमि है, जहां अब दुनिया भर के लोग स्वास्थ्य, आयुर्वेद और वेलनेस के लिए आएंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि उत्तराखंड को हेल्थ, वेलनेस…
देहरादून जिला प्रशासन ने तीन बड़े बकाएदारों की संपत्ति कुर्क की. देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिला प्रशासन की टीम ने जिले के तीन बड़े बकायदारों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की है. देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर तहसील सदर अंतर्गत बड़े बकायदारों पर एसडीएम (न्याय) के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कार्रवाई की है. कार्रवाई में एक बिल्डर का विसप्रिंग विला राजपुर रोड पर 4 बीएचके फ्लैट सील किया गया है. इस बिल्डर से 3.41 करोड़ रुपए राजस्व की वसूली की जारी है. जबकि एक बिल्डर का कार्यालय कुर्क कर सील की कार्रवाई की है. इससे से 33.83…
सलीम अली एक दिन पहले ही यूपी की अपनी जमीन बेचकर लौटे थे, आशंका है कि लूट के इरादे से उनकी हत्या की गई होगी रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां ग्राम पुछड़ी इलाके में आज गुरुवार सुबह एक झोपड़ी के अंदर 65 वर्षीय वृद्ध सलीम अली का शव लहूलुहान हालत में मिला. सलीम की सिर कुचलकर की गई इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद सीओ सुमित पांडे और कोतवाल सुशील…
जयमाला के स्टेज पर हुआ विवाद, दूल्हा शादी से मुकरा, पूरी बरात पुलिस चौकी पहुंची रुद्रपुर। दूल्हा सेहरा बांधकर हंसी खुशी बरात लेकर घर से निकला। बाराती नाच रहे थे। गेट पर स्वागत हुआ। रिबन कटने के बाद बरात दुल्हन के घर पहुंची। जयमाला का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था। दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर पहुंचे। आशीर्वाद देकर मेहमान आ-जा रहे थे। इसी बीच एक युवक दुल्हन के बगल में आकर बैठ गया और उससे गुफ्तगू करने लगा। दूल्हे को वह बात नागवार गुजरी और उसने इसका विरोध कर दिया। हंगामा बढ़ने पर दुल्हन के पास बैठे युवक…
हल्द्वानी: रेलवे भूमि पर हुए अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में कल 14 नवंबर को सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि रेलवे और नगर निगम की भूमि पर कथित रूप से काबिज लोगों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पिछले तीन सालों से शरण ली हुई है। रेलवे भूमि और नगर निगम अपनी भूमि अवैध कब्जों से मुक्त चाहता है। रेलवे ने पिछली तारीखों में सुप्रीम कोर्ट को ये बताया था कि उसे अपनी रेल योजनाओं के विस्तार के लिए अपनी भूमि चाहिए, रेलवे मंत्रालय का तर्क था कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और अन्य ट्रेनें भूमि के अभाव में हल्द्वानी तक नहीं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत के टनकपुर के दौरे पर पहुंचेंगे, एकता पदयात्रा एवं सहकारिता मेले में करेंगे प्रतिभाग खटीमा: प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर अपनी विधानसभा चंपावत के दौरे पर आज गुरुवार को पहुंच रहे हैं. जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार सीएम अपनी विधानसभा सीट चंपावत के टनकपुर तहसील क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे. सीएम धामी का चंपावत दौरा: सीएम के तय कार्यक्रम अनुसार दोपहर 3:00 बजे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित एकता पदयात्रा में सहभागिता करेंगे. उसके उपरांत सीएम टनकपुर…
लोहाघाट के सिंगदा क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से गुलदार के आतंक ने ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है चंपावत: लोहाघाट विकासखंड के धूरा तोक से बीते दो दिन से लापता व्यक्ति का शत बुधवार को वन विभाग द्वारा बरामद कर लिया गया. लापता व्यक्ति भुवन राम उम्र 45 वर्ष को गुलदार द्वारा अपना निवाला बनाया गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. गुलदार की लगातार इस इलाके में आमद से लोग खोफजदा हैं. स्थानीय लोगों ने पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने एवं मृतक के परिवार को उचित मुवावजा देने की मांग रखी है. वन…
हल्द्वानी। नाना-नानी के घर रहकर बीबीए की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, मूलरूप से खटीमा (उधमसिंह नगर) निवासी राकेश कोटिया की 22 वर्षीय पुत्री इशिका बीबीए की छात्रा थी और हल्द्वानी के छड़ायल नयाबाद स्थित अपने नाना-नानी के घर में रह रही थी। इशिका आरटीओ रोड स्थित एक स्कूल में डांस टीचर के रूप में भी कार्यरत थी। मंगलवार रात उसके नाना-नानी किसी काम से बाहर गए हुए थे और…
देहरादून। नॉलेज स्पार्क कार्यक्रम 2025 छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर चुनने के लिए संजीवनी का कार्य करेगा क्योंकि इससे एक तरफ उनको अपनी अभिरुचि के अनुसार जीवन संवारने का अवसर प्राप्त होगा तो दूसरी तरफ युवा वर्ग में फैल रही निराशा और कुंठा पर रोक लगेगी। उपरोक्त विचार शिक्षा सहायक निदेशक डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने व्यक्त किये वह राजधानी के प्रेम नगर सुदधो वाला में डॉल्फिन इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंसेज द्वारा आयोजित नॉलेज स्पार्क कार्यक्रम 2025 का मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन कर रहे थे, उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा वर्ग की कुंठा और निराशा…
देहरादून: जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान देहरादून के बुजुर्ग दंपति गीता और उनके पति राजेश ने जिलाधिकारी को अपनी व्यथा बताई। उन्होंने बताया कि उनके दो जवान बेटे बार-बार शराब पीकर आते हैं, गाली-गलौच करते हैं और मारपीट करने के साथ उन्हें घर से बाहर निकालने की धमकी देते हैं। कैंसर पीड़ित मां गीता और बुजुर्ग पिता राजेश की शिकायत के अनुसार, बेटे अक्सर माता-पिता के साथ मारपीट और झगड़ा करते हैं…जिससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। परेशान माता-पिता फिलहाल किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों…
छात्रों को करियर चयन, उच्च शिक्षा और कौशल विकास में मिलेगी मदद देहरादून। राज्य के सरकारी स्कूलों में अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक से छात्रों को करियर चुनने में मदद मिलेगी। इसके लिए उत्तराखंड के 100 सरकारी स्कूलों में एआई आधारित करियर लैब स्थापित की जाएंगी। यह लैब स्कूली शिक्षा के बाद छात्रों को उच्च शिक्षा और रोजगार के विभिन्न विकल्पों की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। सोमवार को देहरादून स्थित राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा में समग्र शिक्षा अभियान और बियॉन्ड मेंटॉर संस्था के बीच इस पहल के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर अपर…
हरिद्वार। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला सोशल मीडिया की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक गौरव सिंह ने उपस्थित मंडल अध्यक्षों व मंडल के सोशल मीडिया संयोजकों को सोशल मीडिया के विभिन्न विषयों में जानकारी देते हुए संबोधित किया कि सोशल मीडिया समाचार वर्तमान घटनाओं और विभिन्न विषयों की जानकारी तथा जनता तक सरकार की उपलब्धियां तथा जानकारियां पहुंचाने का सोशल मीडिया सबसे महत्वपूर्ण साधन है। फेसबुक, ट्विटर एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब तथा व्हाट्सएप के माध्यम का उचित उपयोग करते हुए संगठन को ओर मजबूत करने…
हरिद्वार।आज भैरव अष्टमी के पावन पर्व पर श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े में भगवान शिव के सौम्य रूप भगवान आनंद भैरव विशेष पूजन किया गया। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत मोहन भारती ,अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरि महाराज ,महामंत्री श्री महंत महेश पुरी अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्री महंत ओम भारती, श्री महंत कंचन गिरि, श्री महंत महाकाल गिरी श्री महंत आदित्य गिरी ,मुख्य पुजारी महंत भास्कर पुरी आदि ने नगर कोतवाल श्री आनंद भैरव का विशेष श्रृंगार किया तथा पांच प्रहर की विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया…
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान दौरे से वापस लौट चुके हैं. दिल्ली में लैंड होने के बाद सीधे पीएम आवास जाने के बजाय वे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे हैं. यहां उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मुलाकात की है. पीएम मोदी ने भूटान में भी अपने संबोधन में साफ तौर पर कहा था कि किसी भी षड्यंत्रकारी को छोड़ा नहीं जाएगा. दिल्ली ब्लास्ट को लेकर आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक बैठक भी होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर पहले ही भूटान से लौटे हैं. एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर उन्होंने जो ब्लास्ट में घायल लोग हैं. उनसे मुलाकात…












