Author: Anant Awaz

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी मांगने मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. रुड़की: हरिद्वार जिले की कलियर थाना पुलिस और सीआईयू टीम ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. दरअसल आरोपी ने विदेश में रह रहे एक दोस्त से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी मांगी गई थी. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद उसके अन्य साथी की तलाश भी शुरू कर दी है. दोस्त से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मांगी रंगदारी: दरअसल, पिरान कलियर थाना क्षेत्र…

Read More

(गोपाल रावत) तवा घाट (पिथौरागढ़) राष्ट्रीय सुप्रीम यूथ क्लब के तत्वाधान में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को अंतिम गांव गूंजी तक पहुंचाने का पद यात्रा अभियान जारी है। ज्ञात रहे गत दिवस हिमालय योगी महामंडलेश्वर विरेंद्रानंद गिरी महाराज ने इस यात्रा को पिथौरागढ़ से रवाना किया था। पदयात्रा का पूरे मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा जोरदार स्वागत किया जा रहा है। आज कनालीछिना में पद यात्रा का ओगला पहुंचने पर नरेंद्र धामी (गुड्डू) छेत्र प्रमुख डीडीहाट विक्की जेठी ,जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान और अनेक सामाजिक संगठनों ने पद यात्रा का स्वागत…

Read More

आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप हो रहा है राज्य में सड़कों का विस्तार देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप लोक निर्माण विभाग राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वर्ष 2000 राज्य गठन के समय प्रदेश में सड़कों की कुल लम्बाई 15,470 किमी० थी, जो कि इन 25 वर्षों में बढ़कर 43,765 किमी हो चुकी है। अगले 25 वर्षों में हमारा लक्ष्य अमृतसर-कोलकत्ता औद्योगिक गलियारे के तहत 10.60 किलोमीटर नगला-किच्छा मार्ग को दो लाइन से चार लाइन में परिवर्तित करने करने के साथ-साथ कई बड़ी परियोजनाओं पर काम करने का है ताकि 2047 तक उत्तराखंड विकसित…

Read More

विकास नगर। उत्तराखंड राज्य के देहरादून जनपद के पछवादून में विकास नगर में पहली बार इंटरमीडिएट तक विज्ञान एवं गणित विषयों सहित संस्कृत विद्यालय खुलेगा। इस संदर्भ में आज सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने विकास नगर विकास खंड के विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए नवीन मान्यता देने के लिए विकास नगर के जीवनगढ़ क्षेत्र में श्री मार्तंड वेद वेदांत संस्कृत विद्यालय का विनियम के अनुरूप सघन निरीक्षण किया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्कृत को जन-जन की भाषा बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार निरंतर प्रयास कर रही है और उसको धरातल पर उतरने के लिए अधिक से…

Read More

ऋतु खंडूड़ी बोलीं- उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और धरोहर को बचाने के लिए हम सब को मिलकर काम करना होगा गैरसैंण: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने गैरसैंण में आयोजित पांच दिवसीय कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले के तीसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. विधानसभा अध्यक्ष के गैरसैंण पहुंचने पर मेला समिति ने पारंपरिक बाध्य यंत्रों के साथ फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया. पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित क्षेत्रीय महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया. इस दौरान मेला अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत ने विधानसभा अध्यक्ष का गैरसैंण मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचने पर…

Read More

रामनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है घटना, पुलिस ने शुरू कर दी है जांच रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में देर शाम एक 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है. संदिग्ध हालात में 13 साल की किशोरी की मौत: जानकारी के अनुसार घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत…

Read More

वीडियो बना रहे पत्रकार व निदेशक के बीच छीना झपटी निदेशक ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेज घटना का विवरण दिया देहरादून। डायट प्रशिक्षुओं के विरोध-प्रदर्शन के बाद गुरुवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में माहौल अचानक गर्मा गया।इसी बीच, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल और पत्रकारों के बीच तीखी झड़प हो गई। मोबाइल छीने जाने की घटना के बाद हंगामे की स्थिति भी बनी रही। https://www.youtube.com/watch?v=wTxnsAG4Kxw प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकार के वीडियो बनाने पर निदेशक नाराज हो गए । बताया जा रहा है कि उन्होंने मोबाइल छीनने की कोशिश की। जिससे अफरा-तफरी मच गई। और कुछ देर तक जोर आजमाइश…

Read More

रुड़की (हरिद्वार)- ​रुड़की मे गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अमर तलाब क्षेत्र में आज तड़के एक तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट के होलसेल गोदाम में भीषण आग लग गई। इस दुखद घटना में 24 वर्षीय कुणाल पुंडीर नामक एक युवक की शत प्रतिशत झुलस जाने के कारण मौत हो गई। ​फायर स्टेशन रुड़की को लगभग रात 2 बजे आग लगने की सूचना मिली अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल पर पहुंची हालांकि गली संकरी होने के कारण बड़ा फायर टैंकर मौके पर नहीं पहुंच सका अग्निशमन दल ने तत्परता दिखाते हुए मिनी हाई प्रेशर टेंडर को…

Read More

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य युवा महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। उनके साथ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल तथा विशेष प्रमुख सचिव, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग अमित कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे। यह तीन दिवसीय महोत्सव राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मनाया जा रहा है और इस वर्ष उत्तराखंड अपने रजत जयंती वर्ष का उत्सव मना रहा है। इस भव्य आयोजन का संचालन युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा किया जा रहा है।…

Read More

लालकुआं – नगर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वन विकास निगम के डिपो संख्या-5 के सामने एक ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय इस्राईल पुत्र रईस अहमद, निवासी वार्ड नंबर-1 लालकुआं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस्राईल हल्दूचौड़ की ओर से बाइक द्वारा अपने एक साथी के साथ लालकुआं की तरफ आ रहा था। तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे आरबीएम (रेता-बजरी) से लदे डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।…

Read More

गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व लोक नृत्य एवं गीतों के साथ-साथ उत्तराखण्ड मंडप में गढ़वाली, कुमाऊँनी भोजन का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं आगंतुक गुजरात/देहरादून। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” का सपना देखा आज उत्तराखण्ड उसी भावना को आत्मसात कर आगे बढ़ा रहा है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केवड़िया (गुजरात) में राष्ट्रीय एकता दिवस तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य का…

Read More

सीएम धामी ने हल्द्वानी नैनीताल में पूर्व सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत की हल्द्वानी: उत्तराखंड राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ पर प्रदेश सरकार इस वर्ष को रजत जयंती उत्सव के रूप में मना रही है. इस अवसर पर प्रदेश भर में राज्य सरकार कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है. देहरादून से लेकर प्रत्येक जिलों में संबंधित विभाग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. आज हल्द्वानी में भी सैनिक कल्याण विभाग द्वारा पूर्व सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसमें लगभग दो से तीन हजार पूर्व सैनिकों समेत उनके परिजनों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में…

Read More

देहरादून विकासनगर में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स व पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. विकासनगर: उत्तराखंड में नशा तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन नशे के सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं. वहीं नशे के सौदागरों पर उत्तराखंड एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का कड़ा प्रहार जारी है. एसटीएफ की एंटीनाकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना विकासनगर पुलिस के संयुक्त अभियान में लगभग डेढ़ किलो से अधिक चरस समेत तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. जिसके बाद पुलिस पकड़े गए तस्करों की कुंडली खंगाल रही है. वहीं पकड़े गए चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तीन लाख रुपए…

Read More

देहरादून में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों और लोगों ने जमकर हंगामा किया. देहरादून: थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत मीठी बेरी परवल मार्ग पर खनन से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने एक युवक को रौंद दिया. पलवल गांव से आ रहा खनन से भरा ट्रैक्टर जब महेंद्र चौक के पास मीठी बेरी परवल मार्ग पहुंचा ही था तो ये हादसा हो गया. हादसे में युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों समेत स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों…

Read More

देहरादून के बिल्डर शाश्वत गर्ग पिछले 20 दिनों से अपने पूरे परिवार के साथ लापता हैं। इस बीच उनके इंपीरियल वैली (प्लॉटेड डेवलपमेंट) प्रोजेक्ट पर रे़रा ने बिक्री पर रोक लगा दी है। रेरा के प्रवक्ता अध्यक्ष अनीता मत्रा ने यह आदेश उस शिकायत के बाद जारी किया, जिसमें निवेशक कमल गर्ग ने बताया कि उन्होंने इस परियोजना में 40 लाख रुपये निवेश किए हैं और बिल्डर के लापता होने के बाद पावर ऑफ अटॉर्नी रखने वाला व्यक्ति प्लॉट बेच सकता है। रेरा ने परियोजना की किसी भी तरह की खरीद-बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगाते हुए सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों…

Read More

मसूरी में एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया. मसूरी: मसूरी-देहरादून मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों मसूरी में पेंट-पुताई का काम करने जा रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है. घटना…

Read More