Author: Anant Awaz

ग्रेटर नोएडा शहर की बगल में जेवर एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन का समय आ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 नवंबर 2025 के बाद जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर होने वाली जनसभा में दो लाख से अधिक नागरिक भाग लेंगे। जेवर एयरपोर्ट का असली नाम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है ग्रेटर नोएडा शहर की बगल में यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरणा (यीडा) यमुना सिटी बसा रहा है। यीडा की यमुना सिटी में जेवर एयरपोर्ट का पहला चरण बनकर तैयार हो गया है। जेवर एयरपोर्ट का असली नाम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखा गया है। यह एयरपोर्ट गे्रटर नोएडा क्षेत्र के प्रसिद्ध नगर जेवर के पास स्थापित हुआ है। इसी कारण आम बोलचाल की भाषा में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम जेवर एयरपोर्ट पड़ गया है। जिस प्रकार दिल्ली में स्थापित एयरपोर्ट का पूरा नाम इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है किन्तु उस एयरपोर्ट…

Read More

नई दिल्ली। 22 बच्चों की मौत से जुड़े जहरीले कफ सिरप मामले में लंबे समय से फरार चल रही सहआरोपी ज्योति सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्योति, मुख्य आरोपी डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी है और उस पर सबूत छिपाने व अपराध में मदद करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, ज्योति परासिया में एक मेडिकल स्टोर चलाती थी। सोमवार को एसआईटी ने उसे परासिया से हिरासत में लिया। डीएसपी जितेंद्र जाट के मुताबिक, फरारी के दौरान ज्योति बैंगलुरु और बनारस में छिपी रही। इस दौरान उसने जबलपुर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने की भी कोशिश की…

Read More

कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के बाद अब सीधे बैसाखी, मकर संक्रांति जैसे बड़े स्नान साल 2026 में होंगे हरिद्वार: साल के अंतिम स्नान कार्तिक पूर्णिमा के दिन हरिद्वार में भक्तों की भारी भीड़ देखते ही बन रही है. सुबह 3:50 के बाद शुरू हुए गंगा स्नान में अब तक लाखों श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं. चारों तरफ जहां तक नजर जा रही है, वहां पर भक्तों की भारी भीड़ ही दिखाई दे रही है. कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब: कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिल रहा…

Read More

आईटीआई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल व दो तमंचों सहित अभियुक्त दबोचा, साथी फरार रूद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद उधमसिंहनगर की पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में थाना आईटीआई पुलिस ने एक बार फिर अवैध असलहों की सप्लाई में लिप्त एक शातिर को दबोचा है। थाना आईटीआई पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर शिवलालपुर अमर झंडादृगुलड़िया रोड से रामपुर मानपुर दत्त गांव की ओर जाने वाली सड़क पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से मौ०…

Read More

उत्तराखंड विधानसभा विशेष सत्र में सीएम धामी ने सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया, विशेष सत्र को चर्चा के लिए एक दिन और बढ़ाया गया देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान आयोजित परिचर्चा में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने राज्य गठन की पृष्ठभूमि से लेकर वर्तमान तक का विस्तृत खाका खींचा. साथ ही सदन के सामने आगामी सालों में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया. वहीं, विशेष सत्र को चर्चा के लिए एक दिन और बढ़ाया गया है. ऐसे में बुधवार सरकार अपना जवाब देगी. सभी मुख्यमंत्रियों का योगदान…

Read More

धामी सरकार का विज़न हुआ साकार, आढ़त बाजार परियोजना देहरादून को दिला रही नई दिशा आढ़त बाजार से तहसील चौक तक चौड़ीकरण परियोजना को मिली गति, एमडीडीए ने शुरू की रजिस्ट्री प्रक्रिया सड़क चौड़ीकरण से जुड़ी परिसम्पत्तियों की रजिस्ट्री हेतु मुख्य अभियंता एच.सी.एस. राणा और संयुक्त सचिव गौरव चटवाल अधिकृत मुख्यमंत्री जी की महत्वकांक्षी योजना को साकार करने पर जुटा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) शहर के यातायात दबाव को कम करने और सड़क ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। आढ़त बाजार से तहसील चौक तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत प्रभावित परिसम्पत्तियों के…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की चौखुटिया के लोगों से मुलाकात, चौखुटिया क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने पर वार्ता, सीएम धामी ने दिया ये आश्वासन देहरादून: उत्तराखंड के चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किए जाने को लेकर स्थानीय लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं. जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों से स्थल निरीक्षण करने की बात कही. साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के साथ ही हर मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया. बता दें कि चौखुटिया क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए सीएम धामी…

Read More

कीर्तिनगर के ढूंढ प्रयाग घाट पर पूजा के दौरान हादसा, अलकनंदा में डूबे महिला और पुरुष, गांव में पसरा मातम श्रीनगर: टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है. जहां अलकनंदा नदी में एक महिला अचानक बह गईं. जिसे बचाने के नदी में उतरा शख्स भी तेज बहाव में बह गया. देखते ही देखते दोनों पानी में ओझल हो गए. वहीं, इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चला रही है. जानकारी…

Read More

दिनांक 30.10.2025 को थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जौंक, स्वर्गाश्रम निवासी 13 वर्षीय बालक आदित्य रतूड़ी, पुत्र दिनेश प्रसाद रतूड़ी, अपने छोटे भाई विनय (आयु 11 वर्ष), किरायेदार कौशल (आयु 22 वर्ष) तथा पड़ोसी कर्मवीर (आयु 23 वर्ष) के साथ शाम के समय भागीरथी धाम के पास गंगा नदी किनारे घूमने गया था। घूमने के दौरान आदित्य, विनय एवं कौशल गंगा नदी में कुछ दूरी तक आगे बढ़ गए। अचानक तीनों तेज धारा में बहने लगे। इस बीच कर्मवीर ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई। उसने विनय और कौशल को तो सुरक्षित बाहर निकाल…

Read More

सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर वैकुंठ चतुर्दशी मेले का वर्चुअल शुभारंभ किया. श्रीनगर: पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में पौराणिक एवं प्रसिद्ध वैकुंठ चतुर्दशी मेले का मंगलवार को रंगारंग आगाज हुआ. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से मेले का शुभारंभ किया. आवास विकास मैदान में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रीनगर का यह मेला उत्तराखंड की प्राचीन परंपरा, आस्था और लोकसंस्कृति का जीवंत उदाहरण है. यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने,…

Read More

हरिद्वार के पावर हाउस पथरी क्षेत्र में सरकारी सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी अवैध मजार को आज धामी सरकार के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। कारवाई से पूर्व अवैध रूप से बनी संरचना को नोटिस दिया गया था। नोटिस की मियाद पूरी होने के एक सप्ताह के बाद सिंचाई विभाग और नगर प्रशासन की टीम ने जाकर इसे ध्वस्त कर दिया। हरिद्वार जिले में एक षड्यंत्र के तहत सरकारी भूमि पर दर्जनों की संख्या में अवैध मजारें बना दी गई हैं जिन्हें प्रशासन द्वारा नोटिस देकर हटाने की कारवाई की जा रही है। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि…

Read More

चंपावत जिले के लोहाघाट के डूंगरा बोरा इलाके में कार खाई में गिरी, दर्दनाक सड़क हादसे में दो की हुई मौत एक अन्य घायल. लोहाघाट: चंपावत जिले में मंगलवार 4 नवंबर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. डूंगरा बोरा से लोहाघाट को आ रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटना स्थल पर खाई में उतर रेस्क्यू अभियान चलाया. घटना के मुताबिक, चंपावत जिले के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत क्षेत्र डूंगरा बोरा में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक…

Read More

उत्तराखण्ड के नगरों में स्वच्छता और बुनियादी ढाँचे को मिला नया आयाम मुख्यमंत्री ने 46 करोड़ 24 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष समारोह की श्रृंखला में काशीपुर में मंगलवार को राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 46 करोड़ 24 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास वाहन व नगर निगम काशीपुर के 14 कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के प्रारंभिक वर्षों में,…

Read More

नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार सुबह बाबा नीब करौरी महाराज के प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में दर्शन किए। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी रूप से बंद रखा। राष्ट्रपति के दर्शन के बाद मंदिर को पुनः भक्तों के लिए खोल दिया गया। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आस-पास के इलाकों में पुलिस बल की कड़ी निगरानी…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को अपने नैनीताल प्रवास के दौरान मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और राष्ट्र की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को अपने नैनीताल प्रवास के दौरान मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और राष्ट्र की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मू का मंदिर समिति के सदस्यों ने पारंपरिक रूप से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।  

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नैनीताल में हैं। वे नयना देवी मंदिर और कैंची धाम के दर्शन करेंगी। उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेना है, जहां मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा और डिग्रियाँ प्रदान की जाएंगी। इस दौरान नैनीताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को नयना देवी मंदिर के दर्शन के बाद बाबा नीब करौरी स्थापित कैंची धाम के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के नयना देवी मंदिर दर्शन कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस से सुबह से ही सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की है। पैदल आने जाने वालों पर भी नजर रखी जा रही…

Read More