मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित जैन समाज सम्मेलन में प्रतिभाग किया और जैन धर्म गुरुओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आचार्य सौरभ सागर मुनि जी महाराज का जीवन संयम, त्याग और अहिंसा के अद्वितीय आदर्शों का प्रतीक है। सौरभांचल तीर्थ और जीवन आशा अस्पताल उनके दूरदर्शी नेतृत्व और करुणा के उदाहरण हैं, जो समाज को धर्म और सेवा के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन धर्म ने दुनिया को संदेश दिया है कि अहिंसा ही वीरता का धर्म है। जैन समाज ने केवल अहिंसा का…
Author: Anant Awaz
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डालनवाला थाने में स्थापित 13 लॉन्ग रेंज आधुनिक सायरनों का किया लोकार्पण आपदा प्रबंधन प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में उत्तराखण्ड पुलिस का एक और महत्वपूर्ण कदम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को थाना डालनवाला, देहरादून परिसर में स्थापित किए गए 13 लॉन्ग रेंज आधुनिक सायरनों का विधिवत लोकार्पण किया। यह पहल राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड एक आपदा संभावित राज्य है, जहां समय रहते सतर्कता और सूचना प्रसारण अत्यधिक महत्वपूर्ण…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बागेश्वर के आपदा प्रभावित क्षेत्र पौंसरी में ग्रामीणों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी मजबूती से प्रभावितों के साथ खड़ी है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैसानी में आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी बागेश्वर आशीष भटगांई से प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि 29 अगस्त को अतिवृष्टि से पौंसरी…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया देहरादून के ऐतिहासिक घण्टाघर के भव्य रूपांतरण एवं स्वचालित प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं शहर की सौंदर्यता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मुख्यमंत्री ने घण्टाघर में महिला स्वयं सहायता समूहों हेतु निर्मित 04 आधुनिक हिलांस- कम-किचन आउटलेट्स का भी लोकार्पण किया महिला सशक्तिकरण एवं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन की दिशा में उत्तराखण्ड सरकार का अभिनव कदम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के केंद्र बिंदु माने जाने वाले ऐतिहासिक घण्टाघर के सौंदर्यीकरण, भव्य रूपांतरण एवं स्वचालित प्रकाश व्यवस्था का विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री…
सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं शहर की सौंदर्यता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मुख्यमंत्री ने घण्टाघर में महिला स्वयं सहायता समूहों हेतु निर्मित 04 आधुनिक हिलांस-कम-किचन आउटलेट्स का भी लोकार्पण किया महिला सशक्तिकरण एवं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन की दिशा में उत्तराखण्ड सरकार का अभिनव कदम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के केंद्र बिंदु माने जाने वाले ऐतिहासिक घण्टाघर का जिला प्रशासन द्वारा कराए गए सौंदर्यीकरण, भव्य रूपांतरण एवं स्वचालित प्रकाश व्यवस्था का विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घण्टाघर क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्मित…
उत्तरकाशी, 6 सितंबर 2025। उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 6 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा से सोंली खड्ड, नौगांव गदेरे और देवतरियाल गदेरे में जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिसके चलते कई घरों और दुकानों में मलबा घुस गया। आधा दर्जन से अधिक भवनों में पानी भर गया है जबकि एक आवासीय भवन गदेरे के मलबे में दबने की सूचना है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस आपदा में एक मिक्चर मशीन और कई दुपहिया वाहन बह गए हैं। खतरे को देखते हुए लोग घर खाली कर सुरक्षित स्थानों…
उत्तराखंड के चर्चित और खांटी इमानदार आइएफएस अफसर संजीव चतुर्वेदी ने अब भारत सरकार के कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन के विरुद्ध आपराधिक कार्रवाई की मांग करते हुए नैनीताल हाई कोर्ट में याचिका दायर की। जिस पर 16 सितंबर को सुनवाई तय की गई है। उत्तराखंड कैडर के आइएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी का आरोप है कि कैबिनेट सचिव ने उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान झूठा शपथपत्र कोर्ट में पेश किया है। चतुर्वेदी ने कैबिनेट सचिव के विरुद्ध मानहानिकारक टिप्पणी करने के लिए कार्रवाई शुरू करने की भी अनुमति कोर्ट…
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड क्रिकेट प्रीमियर लीग (UPL) का ठेका बिना सार्वजनिक टेंडर प्रक्रिया अपनाए एक ही व्यक्ति को देने के मामले में बीसीसीआई, उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड और उसके पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब तलब किया है। मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंदर और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी की याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि 2006 में गठित उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड को 2019 में बीसीसीआई से मान्यता मिली और तब से अब तक बोर्ड को 22 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिल चुकी है। इसके…
देहरादून: जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ओर सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह। देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर उपाध्यक्ष अभिषेक चौहान और समस्त सदस्यों ने ली शपथ। देहरादून जिला अधिकारी सविन बंसल ने देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ओर सदस्यों को दिलाई शपथ। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,चकराता विधायक प्रीतम सिंह चौहान, एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद। वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी , जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर सिंह कौर का कहना है कि अब उनकी आर्धामिकता में जो भी योजनाएं आएंगी उनको धरातल पर…
देहरादून: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 11 करोड़ रुपये के बकाया फंड को लेकर वसूली कार्यवाही में नैनीताल तहसील अंतर्गत हिन्दुस्तान मशीन टूल्स (एचएमटी) की रानीबाग स्थित भूमि को अधिग्रहित कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों के हित में यह कदम उठाया गया है ताकि भविष्य निधि की राशि कर्मचारियों तक समय पर पहुंच सके। भविष्य निधि आयुक्त आकाश वर्मा ने बताया कि प्रतिष्ठान के खिलाफ एक अर्ध न्यायिक जाँच के बाद यह कार्यवाही की गई है। आयुक्त ने बताया कि एचएमटी द्वारा मार्च 1986 से अक्टूबर 2012 तक प्रतिष्ठान में कार्यरत रहे कर्मचारियों के भविष्य निधि…
मुख्यमंत्री धामी करेंगे डालनवाला थाना और घंटाघर में कार्यक्रम का उद्घाटन देहरादून, : राजधानी देहरादून में आज शाम 6 बजे डालनवाला थाना क्षेत्र से 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रिमोट कंट्रोल से इन सायरनों का एक साथ लोकार्पण करेंगे। ये सायरन 8 से 16 किलोमीटर की दूरी तक आवाज़ पहुंचा सकते हैं और आपदा या आपातकालीन स्थिति में नागरिकों को तुरंत सचेत करेंगे। सायरन लोकार्पण के बाद शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी पहल के तहत ऐतिहासिक घंटाघर के सौंदर्यीकरण, बगीचे, रंगीन फव्वारे और हाई बीम लाइटिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके…
देहरादून: दून का सुकून अभी कायम है। यहां दिल्ली और मुंबई जैसी इतनी आपाधापी भी नहीं है कि शादी जैसे समारोह में शरीक होने और उसका एहसास करने के लिए फर्जी शादी का सहारा लिया जाए। फिर कुछ रस्में ऐसी होती हैं, जिनकी जगह आभासी दुनिया कतई नहीं ले सकती। हम जिंदा हैं, हमारे भीतर भावनाएं हैं और उनसे जुड़ी जो परंपरा है। उसका हिस्सा बनने के लिए किसी फर्जी आयोजन की जरा भी जरूरत नहीं है। फिर शादी जैसे समारोह का फर्जी रस्म का आयोजन कर उसमें शिरकत कराने की मंशा का मतलब क्या है? यह मनोरंजन है या…
देशभर में मानसून का असर जारी है। कई राज्यों में रुक-रूककर अच्छी बारिश हुई है और यह सिलसिला अभी भी बरकरार है। मानसून में उतार-चढ़ाव के बीच कभी हल्की और कभी भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 5 से 11 सितंबर तक मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय रहने का अलर्ट जारी किया है। इससे उत्तरपश्चिम भारत के राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में कई जगह भारी और कुछ जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी और मध्य भारत में मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार,…
केंद्रीय टीम सोमवार को आएगी, तैयारियां पूरी सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन ने कहा- वास्तविक क्षति के लिए जल्द होगा पीडीएनए देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि एनडीएमए के विभागाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह तथा सचिव श्री मनीष भारद्वाज ने आपदा से राज्य को हुई क्षति की प्रतिपूर्ति के लिए हरसंभव आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि क्षति का जायजा लेने के लिए अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम सोमवार को राज्य के भ्रमण पर आ रही है। सोमवार को केंद्रीय टीम के साथ शासन में बैठक होगी, जिसमें उन्हें वस्तुस्थिति…
सरकार जनजाति समाज के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध – मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ ही 15 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न विभागीय निर्माण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी परियोजनाएँ न केवल जनजातीय समाज की आधारभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगी। मुख्यमंत्री…
राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह हुआ आयोजित राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित शिक्षक बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करें और उन्हें खेल, संस्कृति तथा रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें – राज्यपाल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को संवारन की शिक्षकों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत…

















