Author: Anant Awaz

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की सुनवाई एक बार फिर आगे खिसक गई है। सुप्रीम कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट के अनुसार अब इस मामले की संभावित सुनवाई 3 फरवरी 2026 को दर्शाई जा रही है। जबकि इससे पहले 16 दिसंबर 2025 की तारीख संभावित रूप से थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में 2 दिसंबर और 10 दिसंबर 2 दिसंबर सुनवाई होनी थी लेकिन सुनवाई टल गई।इसके बाद इसे 16 दिसंबर 2025 को संभावित रूप से सुने जाने की संभावना जताई गई थी। जो अब बदलकर 3 फरवरी 2026 हो गई है। लंबे समय से लंबित इस…

Read More

लगभग 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सुगंधित फसलों की होगी खेतीआगामी सालों में करीब 1 लाख किसानों को जोड़ने का है लक्ष्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सगंध पौधा केन्द्र, सेलाकुई, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का शुभारम्भ किया। उन्होंने सेटेलाइट सेन्टर भाऊवाला का लोकार्पण एवं सगंध पौधा केन्द्र, सेलाकुई स्थित ए.एम.एस (C-14) प्रयोगशाला का भी शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 5 सेटेलाइट सेन्टरों का भी शिलान्यास किया। यह सेटेलाइट सेंटर — परसारी (चमोली), रैथल (उत्तरकाशी), भैसोड़ी (अल्मोड़ा), खतेड़ा (चंपावत) एवं विषाड (पिथौरागढ़) — में स्थापित किये जाएंगे। कार्यक्रम…

Read More

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर में आज 157वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिकारी कैडेट्स को भारतीय सेना में कमीशन प्रदान किया गया। थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने परेड की समीक्षा की और नव-नियुक्त अधिकारियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी। थल सेना प्रमुख ने युवा अधिकारियों के उच्च स्तर के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहनशक्ति की प्रशंसा करते हुए उन्हें भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं का निर्वहन करने और निष्ठा, प्रतिबद्धता और सम्मान के साथ राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में…

Read More

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल जिले के लेटीबुंगा मैदान में पहुंचे, जहां उन्होंने ₹112 करोड़ 34 लाख की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिला उत्पादों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन आयोग की नई रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में रिवर्स पलायन में 44% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में बेरोजगारी दर में भी 4.4% की कमी आई है, जो सरकारी पहलों…

Read More

नैनीताल के एक शैक्षणिक संस्थान की छात्रा ने काशीपुर के युवक साहिल वर्मा पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला। नैनीताल। नैनीताल के एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में पढ़ने वाली हल्द्वानी निवासी छात्रा ने काशीपुर के एक युवक पर सनसनीखेज दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है। यह घटना सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली दोस्ती के खतरों को एक बार फिर…

Read More

उत्तराखंड पुलिस विभाग में आईपीएस अधिकारियों के बंपर तबादले हुए हैं शासन ने 15 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह एवं कारागार विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें फायर पुलिस अधीक्षक की भी जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ-साथ 14 अन्य आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार में भी फिर बदलाव किया गया है। 2013 बैंच की आईपीएस को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी 2013 बैंच की आईपीएस तृप्ति भट्ट को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई हैं। उन्हें पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस के साथ-साथ अपर सचिव गृह भी बनाया गया…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें देश के लिए तीन बड़े फैसलों पर मुहर लगाई गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 2027 की जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी, कोयला क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए गए हैं और किसानों के हित में भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने सेंसस 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। यह जनगणना देश के इतिहास में…

Read More

वैदिक ज्योतिष के अनुसार 20 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच 100 साल बाद समसप्तक राजयोग बन रहा है, यह राजयोग बेहद खास माना जाता है. समसप्तक योग के प्रभाव से सिंह समेत 5 राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” बताते हैं , कि भौतिक सुख सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह 20 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करने वाले हैं, जिससे गुरु और शुक्र ग्रह एक दूसरे से सातवें भाव में मौजूद रहेंगे. दरअसल गुरु इस समय अतिचारी अवस्था में मिथुन राशि में विराजमान हैं, जिससे गुरु व शुक्र ग्रह…

Read More

देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक देशभर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स के भव्य संगम का केंद्र बनने जा रहा है, जब पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) की 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस यहां आयोजित की जाएगी। PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक के अनुसार यह जनसंपर्क क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित वार्षिक कॉन्फ्रेंस है, जिसमें सरकारी विभागों, कॉर्पोरेट, पीएसयू, अकादमिक संस्थानों और मीडिया जगत से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि जुटेंगे। सम्मेलन का मुख्य थीम “विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी — Empowering Growth, Preserving Roots” इस थीम के अंतर्गत यह विचार किया…

Read More

प्रदेश में सभी रोप-वे प्रस्तावों को इस समिति से स्वीकृति लेना अनिवार्यः मुख्य सचिव मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में रोप-वे विकास के लिए गठित संचालन समिति की आयोजित हुयी। बैठक के दौरान प्रदेश में रोप-वे निर्माण को लेकर महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि रोप-वे विकास समिति की प्रथम बोर्ड बैठक इस माह के अंत तक अनिवार्य रूप से आयोजित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि इस समिति के लिए सचिव पर्यटन, सदस्य सचिव होंगे। उन्होंने एनएचएलएमएल को एसपीवी का सीईओ एक सप्ताह के भीतर नियुक्त किए जाने…

Read More

ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस ने एम्स ऋषिकेश के कर्मचारी सिद्धांत शर्मा के खिलाफ एक व्यक्ति से नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े पाँच लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी पर पहले भी ऐसे गंभीर आरोप लग चुके हैं, जिसके चलते पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है। शिकायतकर्ता सागर चौधरी, निवासी ऋषिकेश, ने बताया कि वे ‘इंट्राम्यूरल रिसर्च प्रोजेक्ट’ से संबंधित जानकारी लेने एम्स पहुंचे थे, जहाँ उनकी मुलाकात कनिष्ठ प्रशासनिक सहायक के पद पर तैनात सिद्धांत शर्मा से हुई। आरोप है कि बातचीत के…

Read More

एक सप्ताह में उत्तराखंड के सभी प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट होगा। डीजीपी दीपम सेठ ने गोवा अग्निकांड के मद्देनजर पुलिस को निर्देश दिए। एक सप्ताह के भीतर राज्य के सभी प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। डीजीपी दीपम सेठ ने गोवा अग्निकांड के मद्देनजर सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके लिए आगामी क्रिसमस और नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए सभी जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के लिए भी कहा है। पुलिस के मुखिया ने शीतकालीन चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और संचालन को सशक्त बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। डीजीपी बृहस्पतिवार…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड के लिए आज का दिन अत्यंत सम्मानजनक साबित हुआ है। मुख्यमंत्री के अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक IAS बंशीधर तिवारी को सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस सम्मान के बाद पूरे प्रदेश में बधाइयों का दौर जारी है। IAS बंशीधर तिवारी राज्य के उन प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी निष्पक्ष कार्यशैली, पारदर्शी निर्णयों और तेज संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण से अलग पहचान बनाई है। जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक की अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभालते हुए उन्होंने विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों को नई…

Read More

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल पहुंचे। यहां उन्होंने 123 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत के कुल 17 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। भीमताल के हिमगिरि स्टेडियम लेटिबुंगा पहुंचे। सीएम के दौरे से पहले पुलिस ने सुरक्षा चौक चौबंद की है। सीएम ने भवाली-सेनिटोरियम बाईपास फेस वन में 4.30 करोड़, फेस टू में 11.30 करोड़ और लालकुआं में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 19.48 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक का लोकार्पण किया। इसके अलावा हल्द्वानी-गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य फेस वन (14.30…

Read More

स्व. नित्यानंद स्वामी का पूरा जीवन जनसेवा के लिए रहा समर्पित- सीएम धामी देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास में उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने स्वामी के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। सीएम धामी ने कहा कि स्व. नित्यानंद स्वामी का पूरा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में नवगठित उत्तराखंड को मजबूत प्रशासनिक आधार प्राप्त हुआ। उन्होंने राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे आज भी कृतज्ञतापूर्वक याद किया जाता…

Read More

देहरादून। देहरादून के शिमला बाईपास रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक नाबालिग को युवक के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और नाबालिग को मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। घटना शिमला बाईपास रोड स्थित गेस्ट हाउस की है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी थी कि एक युवक और एक नाबालिग लड़की बुधवार रात तीन बजे से गेस्ट…

Read More