हल्द्वानी के राजपुरा वार्ड नंबर 13 निवासी 19 वर्षीय जयदीप कश्यप का अग्निवीर में चयन हो गया है। चयन के बाद जयदीप अब ट्रेनिंग के लिए कोयंबटूर रवाना हो गए हैं। रानीखेत में आयोजित अग्निवीर भर्ती में उन्होंने सभी चरण सफलता पूर्वक पास किए। जयदीप के पिता सुनील कश्यप वर्कशॉप लाइन क्षेत्र में चाय का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक रूप से साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले जयदीप ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर सेना में जगह बनाई है। अग्निवीर में चयन की जानकारी मिलते ही पूरे राजपुरा क्षेत्र में खुशी की…
Author: Anant Awaz
मुंबई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल ने आज सुबह लातूर में अंतिम सांस ली। पाटील 90 साल के थे। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने लातूर स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। शिवराज पाटिल लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनका घर पर ही इलाज किया जा रहा था। उनका पूरा नाम शिवराज पाटिल चाकुरकर था।
देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र स्थित हरिपुर व्यास की वह विवादित जमीन, जिस पर पाकिस्तान/पीओके के एक व्यक्ति ने मालिकाना हक़ जताया था, अब पूरी तरह सरकार के नाम दर्ज़ हो गई है। उपजिलाधिकारी कालसी प्रमोदला ने कार्रवाई करते हुए 0.7688 हेक्टेयर भूमि पर दर्ज आठ व्यक्तियों के नाम राजस्व अभिलेख से हटाए दिए और इसे राज्य सरकार में निहित कर दिया। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी देहरादून को भी भेज दी गई है। इस जमीन विवाद की शुरुआत मई 2022 में हुई थी, जब जम्मू-कश्मीर निवासी और जम्मू पुलिस से निवृत्त कर्मचारी गुलाम हैदर ने हरिपुर व्यास क्षेत्र…
देहरादून में आज लगातार 8वें दिन नर्सिंग अभ्यर्थियों और नर्सिंग कोर्स कर बेरोजगार घूम रहे युवाओं का धरना प्रदर्शन जारी है। इसी के तहत आज करीब 500 लोग अपनी पांच प्रमुख मांगों को लेकर यमुना कॉलोनी स्थित स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के आवास के बाहर पहुंचे। यहां पर सभी ने मंत्री के आवास का शांतिपूर्वक घेराव किया। इस दौरान हाथों में बैनर-पोस्टर लिए अभ्यर्थियों ने न्याय दो, वर्षवार भर्ती लागू करो, पुलिस बर्बरता की जांच हो जैसे कई नारे लगाए। नर्सिंग अभ्यर्थियों के इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत के साथ उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष…
धरगड़ा गांव में दहशत कायम, वन विभाग की बड़ी चूक उजागर चंपावत। चंपावत जिले के लोहाघाट तहसील के बाराकोट ब्लॉक के धरगड़ा गांव में आतंक का पर्याय बने गुलदार ने एक बार फिर वन विभाग को चकमा दे दिया। बुधवार रात पिंजरे में रखा शिकार तो गुलदार चट कर गया, लेकिन पिंजरे का लॉक फेल होने की वजह से वह आसानी से निकलकर जंगल में गायब हो गया। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वन महकमा शर्मिंदा। गुलदार ने ग्रामीण को बनाया था शिकार, दहशत में गांव मंगलवार, 9 नवंबर की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीण देव सिंह अधिकारी…
चमोली के देवाल में कार के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई. सभी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. थराली: चमोली को विकासखंड देवाल के अंतर्गत कोटेड़ा-मोपाटा मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें सवार दो महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि कार सवार दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, देवाल लाया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष विनोद चोरिसया ने बताया कि गुरुवार को देवाल…
नैनीताल : जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल जनपद पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा 12:10 बजे – देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड पर आगमन। 12:30 बजे – कार द्वारा हिमगिरी स्टेडियम लेटीबूंगा, मुक्तेश्वर पहुंचना। पार्टी पदाधिकारियों से भेंट भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण जनसभा में संबोधन 02:25 बजे – लेटीबूंगा से सुंदरखाल हेलीपैड के लिए प्रस्थान। 02:45 बजे – सुंदरखाल से हेलीकॉप्टर द्वारा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए उड़ान। 02:55 बजे – सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचकर वार्षिकोत्सव…
पौड़ी जनपद के गजेल्ड (गजल्ड) गांव में पिछले कुछ समय से आतंक मचा रहे नर-भक्षी गुलदार को आखिरकार ढेर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के त्वरित, स्पष्ट और सख्त निर्देशों के बाद वन विभाग ने विशेष शिकारियों की टीम तैनात की थी। लगातार निगरानी, ट्रैकिंग और सघन अभियान के बाद टीम ने गुलदार को सफलतापूर्वक मार गिराया। मुख्यमंत्री धामी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए थे कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में वन विभाग, स्थानीय प्रशासन और शिकार विशेषज्ञों ने…
वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में स्कूली नौनिहालों को मिलेगी एस्कार्ट की सुविधा- मुख्यमंत्री गांव के आस पास झाड़ियों को भी साफ करने के निर्देश, सूचना के 30 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचे टीम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानव वन्यजीव संघर्ष को खत्म करने के लिए वन विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन के स्तर पर भी प्रभावी प्रयास किये जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना मिलने के 30 मिनट के अन्दर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाए। इसके…
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज और भाजपा युवा नेता सुयश रावत ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल विकासखण्ड पोखड़ा के ग्राम देवराड़ी निवासी 36 वर्षीय श्रीमती कंचन देवी पत्नी अर्जुन सिंह का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने डाक्टरों से बातचीत कर उनकी देखभाल और उचित इलाज करने को भी कहा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज और भाजपा युवा नेता सुयश रावत ने गुरुवार को ऋषिकेश एम्स पहुंचकर अपने विधानसभा क्षेत्र में गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल विकासखण्ड पोखड़ा के ग्राम देवराड़ी निवासी 36…
राजधानी देहरादून में पीआरडी का स्थापना दिवस में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. इस दौरान सीएम धामी ने पीआरडी जवानों को लेकर कई बड़ी घोषणाए की. सीएम धामी ने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के ‘स्थापना दिवस’ पर आयोजित रैतिक परेड की सलामी ली. साथ ही सभी लोगों को PRD के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. सीएम धामी ने इस दौरान पीआरडी के लिए एक विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने और ड्यूटी के दौरान जवान के हॉस्पिटल में भर्ती होने पर उसे ड्यूटी पर ही माने जाने समेत कई घोषणाएं की. सीएम पुष्कर सिंह धामी…
उत्तराखंड में आईपीएस अफसर लोकेश्वर सिंह युवक को नंगा कर पीटने के मामले में दोषी पाए गए हैं। पीड़ित ने उन पर आरोप लगाया था कि वह पुलिस ऑफिस में शिकायत लेकर पहुंचा था। लोकेश्वर अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पूर्व एसएसपी लोकेश्वर सिंह पुलिस ऑफिस में युवक के कपड़े उतरवाकर पीटने के आरोप में दोषी पाए गए हैं। उत्तराखंड राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में उनके खिलाफ ऐक्शन के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण ने पीड़ित लक्ष्मी दत्त जोशी की शिकायत की जांच के बाद पाया कि आईपीएस अफसर ने पीड़ित को अपने ऑफिस में…
उत्तराखंड में बढ़ती वन्य जीव तस्करी की घटनाओं पर एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून के विकास नगर क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से भालू की एक पित्त और पांच नाखून बरामद किए गए हैं। एसटीएफ ने दोनों तस्करों पर वन्य जीव वाइल्डलाइफ के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों से उनके नेटवर्क के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है। विकासनगर क्षेत्र से हुईं है दोनों तस्करों की गिरफ़्तारी उत्तराखंड एसटीएफ को देहरादून के विकास नगर क्षेत्र से वन्य जीव की तस्करी के मामले में सूचना मिली थी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन ने विलुप्ति के कगार पर पहुँच चुकी दून बासमती धान को पुनर्जीवित करने का बड़ा अभियान चलाया है। इस पहल के तहत सहसपुर और विकास नगर के किसानों ने दून बासमती की खेती को फिर से बढ़ावा दिया और इसे नए स्वरूप में बाजार तक पहुँचाने में ग्राम उत्थान व कृषि विभाग का पूरा सहयोग मिला। जिला प्रशासन द्वारा किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों को तकनीकी प्रशिक्षण, क्लाइमेट-फ्रेंडली खेती के तरीके और मार्केट तक पहुँच उपलब्ध कराई गई। इस पहल में 200 से अधिक कुंतल दून बासमती खरीदी गई, जिससे किसानों के खातों में 13 लाख रुपये से अधिक का भुगतान हुआ।…
राजधानी में 22 साल में मतदाता दोगुने हो गए। छांटने के लिए प्री एसआईआर शुरू हो गई है। 2003 की मतदाता सूची में करीब 8.5 लाख मतदाता थे। अब 16 लाख के करीब पहुंच गए हैं। पिछले 22 साल में मतदाताओं की संख्या देहरादून जिले में आठ लाख से लगभग 16 लाख हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा मतदाता नगर निगम देहरादून में बढ़े हैं। इन बढ़े मतदाताओं की कुंडली खंगालने की तैयारी शुरू हो गई है। फिलहाल बीएलओ ने प्री एसआईआर शुरू कर दिया है। 2003 की मतदाता सूची को इसका आधार बनाया जा रहा है। इसी महीने के…
बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब 16 दिसंबर को होगी। इससे पहले 2 दिसंबर और 10 दिसंबर को सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन दोनों तारीखों पर मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। लगातार सुनवाई टलने से जहां स्थानीय लोगों में असमंजस बढ़ा है, वहीं पुलिस और प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था का भारी बोझ पड़ रहा है। 500 से अधिक पुलिस बल की तैनाती, पैरामिलिट्री रिजर्व में कोर्ट के संभावित फैसले के मद्देनज़र नैनीताल जिला प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर रखी है। करीब 500 पुलिस कर्मियों के साथ-साथ पैरामिलिट्री बल को भी…















