Author: Anant Awaz

हल्द्वानी। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बंपी पर हुई पहचान एक युवक के लिए भारी पड़ गई। प्लेटफॉर्म पर मिली युवती ने निवेश का झांसा देकर युवक से करीब 6 लाख रुपये ठग लिए। देर-सबेर ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मुखानी थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले का विवरण रिवर वैली कमलुवागांजा निवासी पुष्पेंद्र सिंह परिहार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंपी पर अनुष्का गुप्ता नामक युवती से हुई थी, जिसने खुद को जयपुर, राजस्थान निवासी बताया। युवती ने…

Read More

मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 17 लाख से अधिक मरीजों का 3300 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ कैशलेस उपचार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 142 असिस्टेंट प्रोफेसर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये अवसर चिकित्सा के क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

Read More

देहरादून जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. सड़क हादसे में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. विकासनगर: बल्लूपुर पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को महाराजा होटल के पास कार की टक्कर से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी सलगी राम (68 साल) पुत्र शोभाराम की मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना के बाद पुलिस ने कार को चौकी में खड़ा करवाया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. उपचार के दौरान घायल ने तोड़ा दम: हादसा उस वक्त हुआ जब हिमाचल…

Read More

हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम फैसला आने वाला है। फैसले से पहले हल्द्वानी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। इसी क्रम में पुलिस, प्रशासन और रेलवे पुलिस बल ने आज संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एडीएम विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान और एसपी सिटी मनोज कत्याल ने किया। अधिकारियों ने क्षेत्र में घूमकर हालात का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि— सुप्रीम कोर्ट में कल फैसला आने को देखते हुए शहर में सुरक्षा पुख्ता…

Read More

देहरादून के IMA में गोल्डन की गनर्स ऑफिसर्स मेस में सोमवार को रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी के नए जेंटलमैन कैडेट्स के लिए एक विशेष और भावनात्मक रण-सज्जा समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर कैडेट्स को उनकी नई सैन्य जिम्मेदारियों का प्रतीक माने जाने वाले विशेष चिह्न प्रदान किए गए। यह कैडेट्स के सैन्य करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। समारोह में आर्टिलरी रेजिमेंट के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों ने एक-एक कैडेट को प्रतीक चिह्न सौंपे। यह क्षण कैडेट्स के लिए गर्व और भावनात्मकता से भरा रहा, क्योंकि यही पल उन्हें प्रशिक्षु जीवन से अधिकारी बनने की राह पर आगे बढ़ाता…

Read More

मोबाइल एप के जरिए हुए परिचय के बाद एक युवती ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर जबरन शादी का दबाव बनाया और इंकार करने पर युवक व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी युवती सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली रुड़की क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका बेटा लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। काम के दौरान उसकी मुलाकात मोबाइल एप के माध्यम से एक…

Read More

चंपावत: भारत-नेपाल सीमा से सटे दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र पासम के जूनियर स्कूल की छात्रा करिश्मा का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में चयन हुआ है। संसाधनों की कमी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद करिश्मा ने यह उपलब्धि हासिल की है। यह क्षेत्र एक समय बालिका शिक्षा के संकट से जूझ रहा था। अब शिक्षकों के प्रयासों से शिक्षा का स्तर बेहतर हुआ है, जिसके परिणाम सामने आ रहे हैं। करिश्मा की सफलता को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विद्यालय के छात्रों को उत्कृष्ट परिणाम दिलाने में शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नरेश जोशी की…

Read More

क्रिसमस और 31st के साथ-साथ नए साल का उत्सव मनाने के लिए हर साल महानगरों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख करने को तैयार हैं। नैनीताल,भवाली, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा के लिए सर्वाधिक पर्यटक आते हैं। जिसको देखते हुए यातायात व्यवस्था और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए नैनीताल पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। ट्रैफिक प्लान और सुरक्षा की दृष्टिगत नैनीताल पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के माध्यम से दूसरे जनपदों से बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स की मांग की है। वही पहाड़ों पर ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्लान तैयार किया है जहां पहाड़ों…

Read More

उत्तराखंड में एक नर्सिंग अभ्यर्थी को पुलिस कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारे जाने की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रख रहीं महिलाओं और युवाओं के साथ पुलिस का व्यवहार आक्रामक रहा, जिसके बाद यह मामला प्रदेशभर में गुस्से का कारण बन गया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे सिर्फ अपनी लंबे समय से लंबित नर्सिंग भर्ती की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ जोर-जबर्दस्ती, धक्कामुक्की और हिंसक व्यवहार किया। युवाओं का सवाल है कि आखिर नौकरी की मांग करना…

Read More

एमडीडीए का लक्ष्य है- एक स्वच्छ, संगठित और पारदर्शी शहरी विकास मॉडल तैयार करना, जिसमें जनता की सुरक्षा और हित सबसे ऊपर हों- बंशीधर तिवारी मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को और तेज कर दिया है। नियोजित एवं सुरक्षित शहरी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एमडीडीए की टीम ने विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई, होरोवाला रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। प्राधिकरण का स्पष्ट संदेश है कि नियमों से खिलवाड़ करने वालों के लिए किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। अवैध…

Read More

बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में संभावित फैसले के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस है तैयार SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी ने पुलिस बल के साथ अहम मीटिंग कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश सघन चेकिंग चलाकर संदिग्धों पर कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश चप्पे चप्पे पर होगा पुलिस का कड़ा पहरा, संदिग्धों की होगी सघन चेकिंग सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नज़र, भड़काऊ संदेश प्रसारित करने वालों पर भी होगी कड़ी कार्यवाही दिनांक 10.12.2025 को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में निर्णय हेतु तिथि नियत है। निर्णय के उपरांत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के…

Read More

देहरादून : गोवा के अरपोरा क्षेत्र में हुए गंभीर नाइटक्लब अग्निकांड को लेकर प्राप्त मीडिया रिपोर्टों एवं स्थानीय स्तर की सूचनाओं के अनुसार, इस घटना में उत्तराखंड के कुछ नागरिकों के संभावित रूप से प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई है। इस स्थिति को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से दूरभाष पर वार्ता कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री धामी ने गोवा सरकार से अनुरोध किया है कि यदि किसी भी प्रभावित व्यक्ति की पहचान उत्तराखंड निवासी के रूप में होती है, तो उनके परिजनों से…

Read More

होमगार्ड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने कई अहम घोषणाएं की। इसमें महिला होमगार्ड को मातृत्व अवकाश दिए जाने सहित कई घोषणाएं शामिल हैं। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। इसके साथ मुख्यमंत्री धामी ने अहम घोषणाएं भी की। होमगार्ड जवानों को साल में 12 आकस्मिक अवकाश मिलेंगे। महिला होमगार्ड को मातृत्व अवकाश मिलेगा। सीएम धामी ने घोषणा की कि 9000 फीट से ऊपर तैनाती पर 200 प्रोत्साहन राशि  पुलिस-एसडीआरएफ की तर्ज पर दिया जाएगा। एसडीआरएफ ट्रेनिंग प्राप्त होमगार्ड को 100 रुपये अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा वर्दी भत्ता भी…

Read More

उत्तराखंड के पंतनगर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में आज सुबह बीटेक के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट ने अपने कमरे में फांसी लगाई। पंतनगर यूनिवर्सिटी में लगातार सुसाइड के मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले सितंबर में भी बीटेक के स्टूडेंट ने हॉस्टल में ही सुसाइड किया था। आज साथी स्टूडेंट जब अक्षत को नाश्ते के लिए बुलाने उसके कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे से लटका देखा। इसके बाद स्टूडेंट जोर-जोर से चिल्लाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर तुरंत यूनिवर्सिटी प्रशासन पहुंचा और शव को नीचे उतारा। इसी दौरान पंतनगर थाना के SHO नंदन सिंह रावत ने बताया…

Read More

सिडकुल, IT Park देहरादून में 4000 करोड़ की 98.5 एकड़ सरकारी भूमि आवंटन के संभावित घोटाले की ” ग़ायब फ़ाइल ” पर तत्काल FIR दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच हो ! – अभिनव थापर 27 नवंबर 2025 को कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में आयोजित अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अधिवक्ता अभिनव थापर ने सिडकुल IT पार्क देहरादून की 98.5 एकड़ सरकारी भूमि, जिसकी बाजार मूल्य ₹4,000 करोड़ से अधिक है, के आवंटन में भारी अनियमितताओं और रिकॉर्ड के गायब होने के मामले को उजागर किया था। यह प्रकरण उत्तराखंड के इतिहास के सबसे बड़े संभावित भूमि घोटालों में से…

Read More

उत्तराखंड में जंगलों के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा-कचरा वन्यजीवों के लिए खतरा बनता जा रहा है। कूड़ा खाने की आदत पड़ने से वन्यजीव अपने प्राकृतिक व्यवहार से भटक रहे हैं और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचकर मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ा रहे हैं। तराई पूर्वी वन प्रभाग अब कार्रवाई के लिए तैयार है। डीएफओ हिमांशु बागरी के अनुसार, जंगलों के किनारे कूड़ा फेंकने वालों की पहचान व निगरानी के लिए पेड़ों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। इसके साथ ही वन विभाग आसपास के इलाकों में जन-जागरूकता अभियान भी…

Read More