चंडीगढ़ से सनसनीखेज खबर सामने आया है. यहां उत्तराखंड मूल के व्यक्ति पर मां की हत्या का आरोप लगा है. देहरादून: चंडीगढ़ में उत्तराखंड मूल की महिला की हत्या हो गई. आरोपी ने महिला का गला कटा है. महिला की हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतका का बेटा ही है. वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी बेटा फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है. परिवार मूल से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले का रहने वाला है. ये पूरा मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 40 का है. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है परिवार: मृतका…
Author: Anant Awaz
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 15 और 16 सितंबर को बादल फटने की वजह से भारी तबाही हुई थी. सहस्त्रधारा से लगभग 5 किलोमीटर दूर कार्लीगाड़ गांव में बादल फटने की वजह से स्थानीय लोगों को काफी अधिक नुकसान पहुंचा है. ऐसे में दीपावली त्यौहार के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा प्रभावितों से न सिर्फ बातचीत की, बल्कि क्षेत्र में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों का निरीक्षण भी किया. मुख्यमंत्री ने मौके पर अधिकारियों को इस बाबत निर्देश भी दिए कि जल्द से जल्द से जल्द पुनर्निर्माण के कार्यों को…
उत्तराखंड सरकार राज्य में 12 महीनों पर्यटन पर जोर दे रही है. जिससे राज्य की आर्थिकी को बढ़ावा मिल सके. देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा साल के अंतिम पड़ाव में है. 23 अक्टूबर तक गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे. इसके लगभग एक महीने बाद बदरीनाथ धाम के कपाट भी बंद होंगे. चारधाम यात्रा के बाद अब राज्य की धामी सरकार ने शीतकालीन चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं. उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा रोमांच से भरी होती है. इस समय श्रद्धालुओं को बारिश और बर्फबारी के बीच यात्रा करनी पड़ती है. पहाड़ों की ठंड भी…
देहरादून में वाहन की टक्कर से घायल पुलिसकर्मियों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. देहरादून: थाना डालनवाला के अंतर्गत आराघर टी जंक्शन पर आज सुबह तड़के चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को एक वाहन चालक ने टक्कर मार दी. आनन-फानन में घटना में बुरी तरह से घायल हुए तीनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की खबर मिलते ही एसएसपी अजय सिंह भी तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को कर्मियों के बेहतर इलाज के लिए कहा. वहीं पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर भागने वाले आरोपी को थाना डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार…
दीपावली को लेकर फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग ने 108 एम्बुलेंसों को जगह-जगह तैनात किया है. देहरादून: दीपावली के दौरान लोग जमकर आतिशबाजी करते हैं, जिसके चलते कई बार लोग घायल हो जाते हैं. साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी आग लगने की संभावनाएं बनी रहती हैं, ऐसे में दमकल और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका अहम होती है. जहां एक ओर पुलिस प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद में जुटा है, वहीं, दूसरी ओर दीपावली पर्व पर कोई अनहोनी या आगजनी की घटनाएं ना हो, इसके लिए फायर ब्रिगेड ने भी कमर कस ली है. साथ ही आपात…
सूबे में सरकारी और निजी संपत्तियों पर लंबे समय से अवैध अतिक्रमण के मामले सामने आते रहे हैं. जिसके बाद सरकार लगातार एक्शन में है. देहरादून: उत्तराखंड की सौहार्दभाव को ठेस पहुंचाने वालों और अवैध धर्मांतरण, अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिर कड़ा संदेश दिया है. सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि उत्तराखंड में अवैध धर्मांतरण, अतिक्रमण और दंगा फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है. उत्तराखंड में 9,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि ‘लैंड जिहादियों’ से वापस ली गई है और 250 अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है. सरकार…
राजधानी देहरादून में विदेश में एक युवक को नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. देहरादून: विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर दो युवकों ने एक युवक से लाखों रुपए ठग लिए. युवक ने सरकारी नौकरी के लिए कई बार प्रतियोगी परीक्षा देने के बावजूद असफल रहने पर विदेश में नौकरी करने का निर्णय लिया था. लेकिन युवक का यह सपना पूरा नहीं हुआ. युवक ने नौकरी के लिए गहने बेचकर रकम जुटाई थी. पीड़ित युवक पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच…
इस बार केवल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ही नहीं, बल्कि एक थर्ड पार्टी एजेंसी भी राज्य में वायु गुणवत्ता की जांच करेगी. देहरादून: दीपावली पर पर्यावरण प्रदूषण कई शहरों में अपने चरम पर पहुंच जाता है. भारी मात्रा में पटाखों का उपयोग पर्यावरण के लिए इस दौरान बेहद नुकसान देने वाला दिखाई देता है. ऐसे में न केवल राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्कि अब थर्ड पार्टी भी पर्यावरण की सेहत पर नजर रखने वाली है. जानिए क्या है प्लान.. दीपावली के दौरान प्रदूषण पर काबू पाने के लिए उत्तराखंड में अब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड अलर्ट मोड पर है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड…
हल्द्वानी में शॉर्ट सर्किट से एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. हल्द्वानी: शहर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बीती देर रात एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई. देखते ही देखते रेस्टोरेंट पूरी तरह से जलकर राख हो गया. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक रेस्टोरेंट का ऊपरी हिस्सा और अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था. सामान जलकर हुआ राख: रेस्टोरेंट स्वामी ने बताया कि रेस्टोरेंट के पास ही लगे बिजली के…
पीएम जनमन कार्यक्रम में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले ने उत्कृष्ट काम किया है. जिसके लिए डीएम को सम्मानित किया गया है. रुद्रपुर: भारत सरकार की प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) कार्यक्रम में पूरे देश में जनपद उधमसिंह नगर को चौथे स्थान मिला है. जिसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कहा जनपद के सभी अधिकारियों की सक्रियता और कर्मचारियों की मेहनत से यह सम्मान मिला है. प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन (पीएम जनमन) कार्यक्रम में उधम सिंह नगर ने पूरे देश में चौथा स्थान…
दिवाली से पहले स्नीफर डॉग्स और मेटल डिटेक्टर के जरिये सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है. रामनगर: विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क स्थित पर्यटन नगरी रामनगर में दिवाली पर्व के मद्देनज़र वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर कॉर्बेट प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया. शुक्रवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन की टीम ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे और आसपास की झुग्गी बस्तियों में सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान स्नीफर डॉग्स और मेटल डिटेक्टर मशीनों की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों और उनके सामान की जांच की गई. कॉर्बेट प्रशासन की टीम में दर्जनों वनकर्मी तैनात रहे. जिन्होंने हर आने-जाने…
हरिद्वार रोड स्थित एक प्रतिष्ठित अस्पताल की घटना, पुलिस के हवाले किया गया आरोपी बदतमीज अटेंटेंड देहरादून: राजधानी के एक बड़े अस्पताल में एक नर्स के साथ छेड़छाड़ किए जाने की शर्मनाक घटना सामने आई है. अस्पताल में एक अटेंडेंट ने अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ के साथ छेड़खानी कर दी. जिसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने अटेंडेंट पर थप्पड़ों की बौछारें कर दी. बड़े अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के साथ बदतमीजी: दरअसल मामला हरिद्वार रोड स्थित एक प्रतिष्ठित अस्पताल का बताया जा रहा है. यहां एक अटेंडेंट ने ड्यूटी में तैनात नर्सिंग स्टाफ के साथ बदतमीजी कर दी. अटेंडेंट की बदतमीजी से…
उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में नशे के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है. देहरादून/पिथौरागढ़: सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने जैसी घातक प्रवृत्तियों पर नियंत्रण के लिए यातायात निदेशालय, उत्तराखण्ड पुलिस ने राज्य के सभी जनपदों में विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है. अभियान के तहत इस अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन संचालन से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम जनता में यातायात अनुशासन के प्रति जागरुकता बढ़ाना है. जनवरी से सितम्बर 2025 तक की प्रवर्तन कार्यवाही, पुलिस मुख्यालय और यातायात निदेशालय के निर्देशन में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में…
प्रसिद्ध कैंची धाम के पास स्थित किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। रात करीब दो बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग रेस्टोरेंट की ओर भागे, जहां युवक खून से लथपथ हालत में मिला। Kainchi Dham में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत सूचना मिलते ही भवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान आनंद…
टहलते समय हुआ हादसा, एसडीआरएफ के जवान तलाश में जुटे ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में निर्माणाधीन कांच के पुल ‘बजरंग सेतु’ पर टहलते समय एक पर्यटक सीधे गंगा में जा गिरा। जो देखते ही देखते गंगा में ओझल हो गया। अब पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल, पर्यटक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। अपने दोस्तों के साथ लक्ष्मण झूला घूमने आया था पर्यटक: जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बीती रात हुआ है। जहां दिल्ली निवासी हेमंत सोनी (उम्र 31 वर्ष) अपने साथी अमित सोनी और अक्षत सेठ के साथ लक्ष्मण झूला…
इंद्रमणि बडोनी के नाम से समर्पित आयोजन 24 दिसंबर से होगा शुरू मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में इस साल का बहुप्रतीक्षित विंटर लाइन कार्निवल खास अंदाज में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर एसडीएम मसूरी राहुल आनंद की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर पालिका, स्थानीय कलाकारों, होटल व्यवसायियों, व्यापार मंडल और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बार कार्निवल को उत्तराखंड की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक, ‘पहाड़ी गांधी’ के नाम से प्रसिद्ध स्व. इंद्रमणि बडोनी जी को समर्पित किया जाएगा। बैठक में उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी…




