Author: Anant Awaz

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित 118वे अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित नवीन दलहनी प्रजातियों का लोकार्पण व पंतनगर प्रवाह नामक पुस्तक का विमोचन किया। मेले में आयोजित रजत जयंती राज्य स्थापना गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष के किसान मेले और कृषि प्रदर्शनी में 400 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें से 200 से अधिक स्टॉल देश के विभिन्न राज्यों से आए  कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्योगों, स्टार्टअप्स और उद्यमियों द्वारा लगाए…

Read More

देहरादून: दीपावली के अवसर पर प्रदेश के दो लाख कर्मचारियों को बोनस के साथ ही महंगाई भत्ता (डीए) के रूप में बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय कर्मचारियों की भांति प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। वहीं, 4800 ग्रेड वेतन तक कार्यरत कर्मचारियों को तदर्थ बोनस के रूप में 6908 रुपये दिए जाएंगे। इस संबंध में वित्त विभाग ने पत्रावली को अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेज दिया है। पुष्कर सिंह धामी सरकार दीपावली पर्व पर राजकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि और बोनस देने की तैयारी में है। केंद्र सरकार अपने…

Read More

गाड़ी में बैठे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं. चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते होते टल गया. मसूरी: पर्यटन स्थल धनौल्टी से लौट रहे एक वाहन चालक को रास्ते में अचानक दिल का दौरा पड़ गया. दिल का दौरा पड़ते समय चालक गाड़ी चला रहा था. जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया. कार सड़क के किनारे बने पैराफिट से टकरा गई. यह दुर्घटना टिहरी बाईपास मार्ग लक्ष्मणपुरी के पास नगर पालिका परिषद मसूरी के कूड़ा कलेंक्टिंग सेंटर के पास हुई. हादसे के तुरंत बाद चालक को 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे…

Read More

पंतनगर किसान मेले में छोटे बड़े 500 स्टॉल लगाए गए हैं. किसान भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रपुर दौरे पर रहेंगे. अपने इस दौरे में सीएम धामी पंतनगर कृषि विश्विद्यालय में आयोजित किसान मेले में शिरकत करेंगे. साथ ही सीएम धामी गांधी हॉल में किसानों, छात्रों और वैज्ञानिकों को संबोधित भी करेंगे. सीएम धामी के दौरे के लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. प्रशासन सीएम के दौरे को लेकर अलर्ट मोड पर है. पंतनगर में 10 अक्टूबर को 88वां अखिल भारतीय किसान मेला शुरू हुआ. जिसका शुभारंभ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया.…

Read More

निरीक्षण के दौरान लगभग 25 किलो मावा, 60 किलो पनीर, 150 लीटर दूध और 40 किलो क्रीम पाई गई रामनगर: दीपावली को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रामनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की. टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर दूध, दही, पनीर और खोया के कुल 6 नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है. रामनगर एवं कालाढूंगी के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया मुख्यमंत्री, आयुक्त, अपर आयुक्त एवं…

Read More

हरिद्वार में नौकरानी ने घर से उड़ाए थे लाखों रुपये और सोने-चांदी के गहने. ज्वालापुर पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया खुलासा रुड़की: हरिद्वार जिले में ज्वालापुर थाना पुलिस ने लाखों की चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में घर में काम करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया है. इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी किए गए 6 लाख 24 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश…

Read More

सड़क हादसे में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट की मौत हुई है. जितेंद्र अभी भाजपा महानगर महामंत्री थे. देहरादून: राजधानी देहरादून में बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला. शिमला बाईपास रोड सेंट ज्यूड्स चौक के पास शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट की मौत हो गई. उनके साथ कई लोग भी घायल भी हुये. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार बुड्ढी गांव निवासी मुजम्मिल ने गाड़ी…

Read More

वन आरक्षियों, वन दारोगाओं और उप वन क्षेत्राधिकारियों को आवासीय भत्ता दिया जाएगा देहरादून: प्रदेश के दुर्गम वन क्षेत्रों में कार्यरत वनकर्मियों के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. अब उन वन आरक्षियों, वन दारोगाओं और उप वन क्षेत्राधिकारियों को आवासीय भत्ता दिया जाएगा, जो वन विभाग की दूरस्थ और कठिन चौकियों पर तैनात हैं और जहां सरकारी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं. दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वन कर्मियों को मिलेगा आवासीय भत्ता: उत्तराखंड में वन कर्मियों की लंबे समय से आवासीय भत्ते की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है. हालांकि राज्य सरकार ने यह लाभ दुर्गम वन…

Read More

नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर करने पर 1200 रुपये का जुर्माना लगेगा. देहरादून: आगामी त्योहारी सीजन (धन तेरस, दीपावली,भैया दूज और गोवर्द्धन पूजा) के दौरान आमजनता को असुविधा से बचाने के लिए दून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है. साथ ही ट्रैफिक प्लान के बारे में लगातार देहरादून पुलिस के अपडेट दे रही है. आम जनता से अनुरोध है कि ट्रैफिक प्लान की जानकारी का अपडेट रखकर आवागमन करें. रूट और पार्किंग प्लान सहस्त्रधारा,रायपुर रोड,राजपुर रोड,सुभाष रोड और डालनवाला क्षेत्र से आने वाले वाहन काबुल हाऊस, नियर सर्वे चौक,मंगला देवी इण्टर कॉलेज परिसर, मल्टी स्टोरेज पार्किंग…

Read More

सतपुली (पौड़ी)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी और वन विभाग के अधिकारियों से बात कर एकेश्वर व पोखड़ा ब्लॉक के गुलदार प्रभावित गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पर्याप्त संख्या में तत्काल पिंजरे लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को जिलाधिकारी पौड़ी और वन विभाग के अधिकारियों से बात कर पोखड़ा विकासखण्ड के डयूला, देवकुंडई एवं आसपास के इलाकों और ऐकेश्वर ब्लॉक के गांवों में गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावित गांव में पर्याप्त संख्या में तत्काल पिंजरे लगाने के निर्देश दिए…

Read More

उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के आंदोलन का असर, आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द की. देहरादून: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के आंदोलन का बड़ा असर अब साफ दिखाई देने लगा है. लंबे समय से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं की मांग मान ली गई है. राज्य सरकार ने 21 सितंबर को आयोजित हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया है. यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया के मुताबिक, परीक्षा रद्द हो चुकी है. 3 महीने के अंदर फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी.…

Read More

देहरादून- सरकार ने दो IAS और एक PCS अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। नगर निगम हरिद्वार के ग्राम सराय में भूमि खरीद घोटाले में आरोपी तत्कालीन डीएम कर्मेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त वरुण चौधरी और एसडीएम अजयवीर सिंह के खिलाफ सरकार ने विभागीय जांच शुरू करा दी है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार, प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाए जाने के आधार पर अजयवीर सिंह के विरुद्ध उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 (यथासंशोधित) के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई है। उन्हें…

Read More

बिना स्वीकृति चल रहे बहुमंज़िला व्यवसायिक और आवासीय भवनों पर गिरी गाज ऋषिकेश। देहरादून के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एम.डी.डी.ए.) ने नियम विरुद्ध निर्माणों के विरुद्ध अपनी सख़्त नीति पर अमल तेज़ कर दिया है। इसी क्रम में प्राधिकरण द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई, जिसमें विभिन्न स्थानों पर बिना स्वीकृति के किए गए बहुमंज़िला व्यवसायिक एवं आवासीय निर्माणों को नियमानुसार सील किया गया। यह कार्रवाई उन सभी निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध की गई, जिन्होंने बिना एम.डी.डी.ए. की स्वीकृति के बहुमंज़िला निर्माण कार्य प्रारंभ किए…

Read More

नैनीसैनी एयरपोर्ट के उच्चीकरण और विस्तारीकरण से सीमांत जिले में पर्यटन की गतिविधियां बढ़ेंगी. पिथौरागढ़: सीमांत जिला पिथौरागढ़ वासियों को जल्द ही एक नई खुशखबरी मिलने वाली है. अब नैनीसैनी एयरपोर्ट से जल्द ही 72 सीटर विमान उड़ान भरेंगे. एयरपोर्ट के उच्चीकरण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के प्रस्ताव को राज्य सरकार से हरी झंडी मिल गई है. एयरपोर्ट को थ्री-सी श्रेणी में उच्चीकृत किया गया है. पिथौरागढ़ जिला प्रशासन इसके विस्तारीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा. पिथौरागढ़ जिला चीन और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे सीमांत जिले में नैनी सैनी एयरपोर्ट को अब तक टू-सी श्रेणी हासिल…

Read More

त्योहार सीजन में साइबर ठग गिरोह छूट और गिफ्ट का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बन रहे. देहरादून: त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी के साथ ही लोगों को कंगाल करने के लिए साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं. क्योंकि, त्योहारों के दौरान लोगों को लुभाने के लिए तमाम तरह के आकर्षण स्कीम संचालित किए जाते हैं, ताकि लोग अधिक से अधिक खरीदारी करें. इसी का फायदा उठाते हुए साइबर ठग भी भारी भरकम छूट या फिर गिफ्ट का लालच देकर लोगों को ठगने का काम करते हैं. इस तरह के कई मामले उत्तर प्रदेश समिति…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चमोली जिले की थराली आपदा मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगते हुए प्रभावितों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान आया है…जिसमें आपदा से हुए नुकसान और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को उजागर किया गया था। 22 अगस्त को पिंडर और प्राणमती नदियों में आई आपदा के बाद थराली क्षेत्र में भारी तबाही हुई थी। इस आपदा में एक लड़की मलबे में दबकर जान गंवा चुकी है और एक व्यक्ति अभी भी लापता है। स्कूल और अस्पताल को तो दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया…

Read More