टिहरी: टिहरी गढ़वाल जनपद के चंबा क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जब चंबा-कोटी नैल मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 08 लोगों की मृत्यु को सूचना है, जिसमे से 04 शव बरामद कर लिए हैं। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से मिली, जिसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही थाना चंबा पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं। घटनास्थल पर पहुंचकर टीमों ने पाया कि पिकअप वाहन में करीब 9 से 10…
Author: Anant Awaz
उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का आह्वान किया उपराष्ट्रपति ने बुनियादी ढांचे और सेवाओं को मजबूत करने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की प्रशंसा की पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौती को अवसर में बदलें, युवा चिकित्सक- राज्यपाल चिकित्सा क्षेत्र केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वाेच्च माध्यम है, जिसे निष्ठा, संवेदनशीलता और करुणा के साथ निभाया जाना चाहिए- मुख्यमंत्री लोक भवन देहरादून 23 अप्रैल, 2026 भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के…
वैकुंठ धाम भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने पर दी शुभारंभ! देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री, श्री केदारनाथ धाम के पश्चात देवभूमि उत्तराखंड स्थित भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर शुभकामनाएं अपनी शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 6 माह के शीतकाल के बाद श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री, श्री केदारनाथ धाम के पश्चात देवभूमि उत्तराखंड स्थित भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार…
हरिद्वार: उत्तराखंड में एक तरफ पुलिस सख्ती की बात करती है, जबकि दूसरी तरफ बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए है. ताजा मामला हरिद्वार जिले से सामने आया है, जहां दो युवकों पर हथियारबंद युवकों ने हमला किया है. आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के साथ फायरिंग भी की, जिससे कारण एक गोली युवक को भी लग गई. जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला रानीपुर कोवताली क्षेत्र का है. दो युवक रात को फाउंड्री गेट के पास से ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग…
देहरादून: एमडीडीए के कर्मचारियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति ने नक्शा पास कराया और उसके बाद मकान निर्माण भी शुरू कर दिया. मकान निर्माण की जानकारी जब असली मालिक को लगी तो उसने तहकीकात की और पता चला कि उन्हीं के भाई ने एमडीडीए के कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा कर नक्शा पास कराया है. व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पीड़ित के भाई और सहयोगी समेत एमडीडीए के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. भाई की प्रॉपर्टी में फ्रॉड करने का आरोप: राजपुर रोड निवासी प्रेम भूटानी ने आईजी गढ़वाल को दी गई शिकायत…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के दौरान प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई थीं। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की भी संभावना है, जिनमें वे कई महत्वपूर्ण गतिविधियों में सहभागिता कर सकते हैं। प्रशासन ने उनके दौरे को सफल बनाने के लिए व्यापक…
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर बाबा केदार में अपनी गहन आस्था प्रकट की है। प्रधानमंत्री ने बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बाबा केदार की धरती पर पूर्व में बिताए पलों की भावुक तस्वीरों को जारी किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पूर्व के केदारनाथ प्रवास की स्मृतियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर तस्वीरों के माध्यम से साझा की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल चारधाम यात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए श्रद्धालुओं से खरीदारी का आह्वान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचकर क्षेत्र का भ्रमण किया तथा वहां आए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुखद एवं प्लास्टिक मुक्त हरित यात्रा बनाने की अपील करते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग…
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त निर्देश, अधिकारियों को दी स्पष्ट जिम्मेदारी पूर्ण हो चुके प्रोजेक्ट्स के शीघ्र हस्तांतरण के निर्देश व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर तीर्थयात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर ग्राउंड जीरो पर उतरते हुए मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का व्यापक एवं गहन स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्धता तथा व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का बारीकी से…
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 124 करोड की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 124 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया है। इन निर्णयों से राज्य में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को सशक्त करने के साथ ही आगामी कुम्भमेला के अवस्थापना सुविधाओ के विकास में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून में प्रस्तावित नशामुक्ति केन्द्र की स्थापना हेतु ₹ 7.51 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।…
खटीमा में शर्मनाक: खेल शिक्षक ने बनाई छात्रा की अश्लील वीडियो, शिक्षक सुखविंदर निलंबित खटीमा के चकरपुर में खेल शिक्षक द्वारा छात्रा की अश्लील वीडियो बनाने पर भारी हंगामा। आरोपित शिक्षक सुखविंदर सिंह निलंबित, बीईओ पर भी गिरी गाज। खटीमा: उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। चकरपुर स्थित एक इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक पर छात्रा की अश्लील वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने स्कूल पहुंचकर जबरदस्त…
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर आधी रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार के 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस के मुताबिक मध्यरात्रि समय 23:54 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक वाहन संख्या यूके 13 टीए 1991 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया है। सूचना के अनुसार वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था। सूचना एसडीआरएफ नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक…
भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट पुनर्वसु नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में आज गुरुवार सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इसी के साथ चारधाम यात्रा ने पूर्णता प्राप्त कर ली। बुधवार सुबह पांडुकेश्वर स्थित योग-ध्यान बदरी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद तेल कलश यात्रा और देव डोलियां धाम के लिए रवाना हुईं। यात्रा मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख पड़ावों पर स्थानीय निवासियों व श्रद्धालुओं ने डोली यात्रा का स्वागत किया। कुबेरजी के विग्रह को बामणी गांव स्थित नंदा देवी मंदिर और उद्धवजी के विग्रह को रावल निवास पर रात्रि भोग लगाया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष…
शीतकालीन प्रवास के बाद आज भगवान बद्री विशाल के प्रतिनिधि स्वरूप उद्धव एवं देवताओं के खजांची कुबेर जी की पवित्र उत्सव डोलियां बद्री मंदिर, पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम पहुंच गईं हैं। इस दिव्य आगमन के साथ ही धाम में कपाट खुलने की तैयारियां जोरों पर है। भगवान नारायण के धाम बदरीनाथ मंदिर के कपाट कल श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु अंखड ज्योति के दर्शन कर सकेंगे। आज सुबह योगध्यान बद्री मंदिर,पांडुकेश्वर में पारंपरिक पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बाद इस पावन यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में भगवान बदरी विशाल की उत्सव डोली, आदि गुरु…
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर दी शुभकामनाएं! देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद बुद्धवार को वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर श्रृद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु क्लाइमेटाईजेशन (climatization) का ध्यान अवश्य रखें। क्यों जल्दबाजी में यात्रा करना स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव डाल सकता है। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्प अपनाने की अपील की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा शुरु होने पर देशवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए, उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का पालन करने का आग्रह किया है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रेषित अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि – देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि बाबा केदार के…

















