उत्तराखंड के कौडियाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए। ट्रक से भिड़ी कार, मौके पर महिला की मौत सुबह करीब 08:05 बजे SDRF को चौकी व्यासी से सूचना मिली कि कौडियाला के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही SDRF टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर पाया गया कि सरिया (लोहे की छड़ों) से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, जिससे एक कार जोरदार टक्कर के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में चालक…
Author: Anant Awaz
हल्द्वानी से बड़ी खबर, हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन को लेकर विवाद बढ़ गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नेताओं को हिरासत में ले लिया।बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।वहीं पार्षद मनोज जशी , छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और आंदोलनकारी पीयूष जोशी को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया। चारों को हिरासत में लेकर पुलिस कहां ले गई है, इसकी अभी तक आधिकारिक जानकारी…
हल्द्वानी के रानीबाग में रोडवेज बस की टक्कर से मासूम कनक की मौत। गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़ और नैनीताल हाईवे जाम किया। पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में। हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रानीबाग क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आंगनबाड़ी केंद्र से अपनी मां के साथ घर लौट रही चार साल की मासूम बच्ची, कनक, को रुद्रपुर डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा…
Nainital – कालाढूंगी। रामनगर रोड में नयागांव वन विभाग के चैक पोस्ट के समीप सड़क किनारे ठेला लगाने वाले दुकानदार युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। ठेले के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कालाढूंगी अस्पताल पहुंचे परिजनों की चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच…
बागेश्वर: कपकोट क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां शामा भनार के पास बारात लेकर जा रही एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 11 बाराती घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर हुआ है. जहां बोलेरो गाड़ी बारातियों को लेकर कीमू गांव से धरमघर जा रही थी. तभी शामा भनार के पास मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बोलेरो वाहन सीधे खाई में जा गिरी. जिसमें बोलेरो सवार लोगों में चीख पुकार मच…
देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तर भारत के साथ ही उत्तराखंड में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। पहाड़ से मैदान तक खिल रही चटख धूप के बीच पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है और दिनभर तपिश बेहाल कर रही है। अगले दो दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने और मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवा चलने की आशंका है। गुरुवार से पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। जिससे दिन में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और…
लेंसकार्ट में ड्रेस कोड विवाद के बीच सोमवार को दून में भी हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लेंसकार्ट के शोरूम में पहुंचकर कर्मचारियों को तिलक लगाकर कलावा बांधा। इस दौरान उन्होंने दो दिन में कंपनी के मालिक को माफीनामा भेजने की चेतावनी दी। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर आप सांसद संजय सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ता चकराता रोड और एक मॉल में लेंसकार्ट के शोरूम में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उन्होंने सभी कर्मचारियों के माथे पर तिलक कर कलावा बांधा। कार्यकर्ताओं ने कहा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) जनहित से जुड़ी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रहा है। खास तौर पर शहर के पुराने प्राकृतिक तालाबों, जल स्रोतों और पार्कों के संरक्षण व सौंदर्यीकरण की दिशा में प्राधिकरण की पहल अब साफ तौर पर नजर आने लगी है। इसी कड़ी में देहरादून के मियावाला क्षेत्र में एक पुराने प्राकृतिक तालाब को विकसित कर लगभग 3.30 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक तालाब तथा पार्क के रूप में तैयार किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरा…
चमोली: उत्तराखंड में आज गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का अगाज हो गया है. अब केदाररनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर में पौराणिक त्रिमुडिया मेले का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में पीपलकोटी के पास ‘ह्यूणा’ नामक स्थान पर त्रिमुडिया वीर का आतंक था, जो नरबलि लिया करता था. तब मां दुर्गा ने उसे वश में कर जोशीमठ लाकर यह शर्त रखी कि हर वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से…
यात्रा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा रुट की सभी सड़कों की स्थिति का आंकलन करने के साथ-साथ सभी 13 वैकल्पिक मार्गों को तैयार रखने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। चारधाम यात्रा मार्ग पर पडने वाले स्थायी एवं अस्थायी शौचालयों में साफ-सफाई के उचित प्रबंधन करने और श्रद्धालुओं हेतु सभी पैट्रोल पम्पों एवं होटलों में निःशुल्क शौचालय एवं पानी की पर्याप्त उपलब्धता के भी निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मंदिरों में कपाट खुलने पर सबसे पहले विश्व शांति…
ऋषिकेश। इंटरनेट मीडिया के जरिये बिचौलिए के संपर्क में आई महिला बार्डर पार कर बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुस आई। बंगाल में महिला ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आधार कार्ड भी बनवा लिया। वहां से दो दिन पहले महिला ऋषिकेश पहुंची। बुधवार को आरोपित महिला को पुलिस ने ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश नीरज सेमवाल ने बताया कि स्थानीय अभिसूचना इकाई से सूचना मिली कि एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से ऋषिकेश में आई है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने टीम गठित कर बांग्लादेशी महिला की तलाश शुरू करने के निर्देश दिए। ऋषिकेश…
देहरादून से बड़ी खबर है। उत्तराखंड में बढ़ते तापमान और संभावित हीट वेव को देखते हुए मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर स्कूलों में बच्चों की सेहत को लेकर अहम फैसले लिए गए हैं। स्कूलों में बजेगी ‘वॉटर बेल’ बुधवार को उच्चाधिकारियों के साथ हुई बैठक में सीएस ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में नियमित अंतराल पर ‘वॉटर बेल’ बजाई जाए, ताकि छात्र-छात्राएं समय-समय पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बच सकें। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार स्कूलों के समय में बदलाव, कक्षाओं में बेहतर वेंटिलेशन और…
Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दो दिन भीषण गर्मी के बाद एक बार फिर प्रदेश के पहाड़ों में बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। उत्तराखंड में 16 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update) मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 16 अप्रैल से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसकी वजह से चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पहाड़ी जिलों में आसमान में बड़ा छाए रहेंगे। साथ ही इन जिलों में बारिश के साथ ही गरज के साथ बौछारें पड़ेगी। 19 अप्रैल…
हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में मदिरा दुकानों के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने शहर की कुल 12 देशी और विदेशी मदिरा दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्यवाही के दौरान दुकानों में स्टॉक रजिस्टर और सीसीटीवी कैमरों से जुड़ी कई गंभीर खामियां पाई गईं। आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने काठगोदाम, नैनीताल रोड, तिकोनिया, कुसुमखेड़ा और लोहरियासाल स्थित दुकानों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई दुकानों में स्टॉक रजिस्टर…
शिक्षा विभाग व काॅन्व जीनियस फाउंडेशन के बीच हुआ MOU सीएसआर फंड से छात्र-छात्राओं को वितरित किये जायेंगे 1000 लैपटाॅप देहरादून, 15 अप्रैल 2026 विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर में 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’ स्थापित किये जायेंगे। इसके लिये शिक्षा विभाग एवं काॅन्वजीनियस फाउण्डेशन के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन हुआ है। जिसके तहत इन विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये आधुनिक तकनीक युक्त डिजिटल अवसंरचना विकसित की जायेगी। साथ ही काॅन्वजीनियस फाण्डेशन एमेजन वेब सर्विस के सहयोग से छात्र-छात्राओं को 1000 लैपटाॅप भी वितरित करेगा। स्विफ्ट स्कूलों की स्थापना के लिये विभाग द्वारा स्कूलों का चयन कर…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम” देश की मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम: सीएम धामी देश की राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” : रेखा आर्या सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया पहल का स्वागत देहरादून, 15 अप्रैल।* राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में नारी शक्ति वंदन टाउन हॉल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश की मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। केंद्रीय महिला एवं…
















