नैनीताल जिले के ज्योलीकोट इलाके में एक बार फिर जंगलों से खतरा सामने आया है। घास लेने जंगल गई 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है और ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्राम प्रधान शेखर चन्द्र भट्ट के अनुसार, हेमा पांडे रोज की तरह जंगल में घास लेने गई थीं। उनके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने आशंका जताई कि किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला किया। बाद में जंगल के भीतर उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ, जिससे वन्यजीव हमले की संभावना जताई जा रही है। इस…
Author: Anant Awaz
देहरादून: नगर निगम में पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में बस्तीवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान टैक्स सुपरिंटेंडेंट विनय प्रताप के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया, जिसमें अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि चंदर रोड स्थित महात्मा गांधी बस्ती में बने सामुदायिक भवन, विद्यालय, ट्यूबवेल और सुलभ शौचालय को फ्लड ज़ोन और अतिक्रमण बताकर अवैध घोषित किया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि प्रशासन लगातार मलिन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के शहरों को मिलेगा अर्बन चैलेंज फंड का लाभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास, आधुनिक आधारभूत ढांचे के निर्माण और नगर निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अर्बन चैलेंज फंड (UCF) राज्य के लिए बड़ी सौगात साबित होने जा रही है। राज्य सचिवालय में आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें अपर सचिव आवास विनोद गिरी सहित आवास व शहरी विकास के उच्चाधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस महत्वपूर्ण…
उत्तराखंड के जागेश्वर धाम में एक प्रशासनिक दौरे के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब अविनाश सिंह मंदिर के गर्भगृह में पूजा के लिए पहुंचे और उनके साथ एक सुरक्षाकर्मी हथियार (कार्बाइन) के साथ अंदर मौजूद रहा। इस घटना ने धार्मिक परंपराओं और सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर बहस छेड़ दी है। मंदिर से जुड़े पुजारियों और स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ा विरोध जताया। उनका कहना है कि गर्भगृह जैसे पवित्र स्थान पर हथियार ले जाना धार्मिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपत्ति के बावजूद सुरक्षा का हवाला देकर प्रवेश किया गया, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।…
देहरादून : देहरादून से खेल और शिक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है…उत्तराखंड के स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए यह एक सुनहरा मौका है…जहां उन्हें कम उम्र से ही प्रोफेशनल खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 10 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून सहित प्रदेश के अन्य स्पोर्ट्स कॉलेजों में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, तैराकी समेत कई खेलों की ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं पिथौरागढ़ और चंपावत के स्पोर्ट्स कॉलेजों में भी विशेष खेल सुविधाएं उपलब्ध…
देहरादून। प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए विद्यालयी शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को सतर्क कर दिया है। इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक की ओर से समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और आवश्यकता पड़ने पर स्कूलों के समय में बदलाव किया जा सकता है। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने मुख्य सचिव की गत 15 अप्रैल को हुई समीक्षा बैठक के निर्णयों के आधार पर जारी निर्देशों में कहा है कि सभी विद्यालयों में नियमित अंतराल पर ‘वाटर बेल’ बजाई जाए,…
सीएम धामी सहित हजारों श्रद्धालु बने इस अलौकिक दृश्य के साक्षी उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान चारधाम यात्रा: तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम धामी रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम में आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज 22 अप्रैल प्रातः 08:00 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गया। इस…
देहरादून में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी परमिंद्र डोभाल ने बड़ा फेरबदल करते हुए 54 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। कई थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी का बड़ा कदम देहरादून। शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने 54 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस व्यापक बदलाव को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल 59.72 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस योजनाओं से पेयजल, बाढ़ सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले की तामली ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना के लिए 14.57 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके साथ ही देहरादून के हरभजवाला क्षेत्र में आसन नदी के दोनों ओर पुश्ता निर्माण के लिए 2.43 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। ऊखीमठ नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए 25.78 करोड़ रुपये का अनुमोदन भी दिया गया है। बाढ़…
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में बिना अनुमति ड्रोन संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित, सुरक्षा व हेली सेवाओं के सुचारु संचालन हेतु प्रशासन सख्त आज 22 अप्रैल 2026 को प्रातः श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाने हैं। इस अवसर पर धाम क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है, श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं हेली सेवाओं के सुरक्षित व निर्बाध संचालन को ध्यान में रखते हुए धाम क्षेत्र को ड्रोन हेतु नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में बिना प्रशासन की पूर्व…
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का लंबे समय से स्वास्थ्य ख़राब है। जिसके चलते वो सितम्बर से ही अस्पताल में भर्ती है। आज सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात कर उनका हाल जाना है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी से मिलने पहुंचे सीएम धामी मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) का हाल जाना। साथ ही मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से बात की और उनके स्वास्थ्य पर अपडेट लिया। सीएम ने डॉक्टरों को पूर्व सीएम की स्थिति पर नजर बनाए रखने के भी निर्देश…
राजधानी देहरादून में पिछले कुछ दिनों से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक सौहार्द को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शहर में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों को कब्रिस्तान में शव दफनाने से रोका जा रहा है। इस घटना के बाद शहरी क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश व्याप्त है। देहरादून में कब्रिस्तान विवाद स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटनाएं केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला नहीं हैं, बल्कि समाज को बांटने की कोशिश भी हो सकती है। चर्चा यह भी है कि कुछ लोग…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति की उच्चाधिकार समिति की बैठक संपन्न हुयी। बैठक के दौरान उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति के विभिन्न कार्यकलापों की जानकारी समिति के समक्ष रखी गयी एवं विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गयी। मुख्य सचिव ने अखरोट विकास कार्यक्रम के तहत् लगाए गयी अखरोट की पौध की अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी। उन्होंने सम्बन्धित प्रभाग के डीएफओ से इसका मूल्यांकन कर अवगत कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के अंतर्गत किसानों द्वारा इससे होने वाले फलोत्पादन की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी।…
त्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश आपसी सहयोग बढ़ाएंगे आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ हिमाचल के अपर मुख्य सचिव ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण देहरादून। पर्वतीय राज्यों की समान भौगोलिक परिस्थितियों, प्राकृतिक संरचना एवं आपदाओं की एक जैसी प्रवृत्ति को देखते हुए उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों राज्य एक-दूसरे के अनुभवों, नवाचारों एवं कार्य प्रणालियों से सीखते हुए भविष्य में आपसी सहयोग से कार्य करेंगे। हिमाचल प्रदेश के अपर मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने सोमवार को…
देहरादून। प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ बिजली की मांग में तेज उछाल ने ऊर्जा व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। महज 12 दिनों के भीतर बिजली की मांग 3.8 करोड़ यूनिट से बढ़कर 4.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है, जबकि उपलब्धता केवल 2.3 करोड़ यूनिट है। इस भारी अंतर के चलते प्रदेश में बिजली संकट गहराने लगा है और कई क्षेत्रों में कटौती शुरू कर दी गई है। ऊर्जा विभाग के अनुसार, एक मार्च को जहां बिजली की मांग 3.8 करोड़ यूनिट थी, वहीं अब यह बढ़कर 4.5 करोड़ यूनिट हो गई। इसके मुकाबले यूजेवीएनएल से केवल 90…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पुल की कार्य प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों का आवागमन होता है।…

















