Author: Anant Awaz

देहरादून में निजी स्कूलों की मनमानी फीस से जहां अभिभावक परेशान हैं। वहीं कांग्रेस भी अब इस मुद्दे पर सरकार को घेरती नजर आ रही है। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया। प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को लेकर मंत्री के आवास का किया घेराव महिला कांग्रेस ने निजी स्कूलों में मनमानी फीस लेने के मामले में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के…

Read More

देहरादून से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में एक बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं, और उम्मीद है कि इस कदम से विभागीय कार्यों में तेज़ी आएगी। किन अधिकारियों को कहां मिली नई जिम्मेदारी? जारी आदेश के अनुसार बद्री चन्द (सहायक निदेशक) को जिला सूचना कार्यालय देहरादून से सूचना निदेशालय (मुख्यालय) देहरादून में तैनात किया गया है। जबकि धीरज कार्की को चम्पावत से चमोली भेजा गया है, इसके अलावा…

Read More

Rudrapur से दिल्ली जा रहे दो कर्मचारियों से Sampark Kranti Express में करीब 7 लाख रुपये की लूट हुई। बदमाशों ने हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया और चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां संपर्क क्रांति ट्रेन में सवार दो कर्मचारियों से करीब सात लाख रुपये की लूट कर ली गई। इस वारदात के बाद यात्रियों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर की सिंह कॉलोनी स्थित एक ऑटोमोबाइल फर्म के कर्मचारी रितिक मंडल और साहिब सिंह दिल्ली सामान…

Read More

हरिद्वार: सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर पहले दोस्ती की और फिर उसे बहला-फुसलाकर कई बार शारीरिक शोषण किया। इंस्टाग्राम के जरिए बढ़ी नजदीकियां परिजनों के अनुसार, 15 वर्षीय पीड़िता की करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को अलग पहचान बताकर भरोसा जीता और धीरे-धीरे संबंध मजबूत किए। शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप…

Read More

रुद्रपुर। सिलिंडर में हुए ब्लास्ट से उसकी चपेट के आकर पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने झुलसे हुए चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। वार्ड नंबर नौ चामुंडा मंदिर थाना ट्रांजिट कैम्प निवासी अरुण गुप्ता में अपना मकान किराए पर दे रखा है। बुधवार सुबह लगभग नौ बजे वहां सिलिंडर में अचानक हुए ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प निरीक्षक मोहन चंद्र पांडेय, अपर उप निरीक्षक हृदयेश परिहार डायल 112 कर्मियों सहित अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।…

Read More

Almora Pantnagar heli service: Pawan Hans ने अल्मोड़ा से पंतनगर के बीच हेली सेवा शुरू की है। अब 115 किमी का सफर महज 30 मिनट में पूरा होगा। जानें किराया, टाइमिंग और पूरी जानकारी। अल्मोड़ा: उत्तराखंड के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। Almora से Pantnagar के बीच अब हेली सेवा शुरू हो गई है। हवाई सेवा प्रदाता Pawan Hans ने बुधवार से इस सेवा का संचालन शुरू किया है, जिससे लोगों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। अब तक अल्मोड़ा से पंतनगर की करीब 115 किलोमीटर की दूरी तय करने में 4 से 5 घंटे का…

Read More

देहरादून। दिन में पारे में भी लगातार वृद्धि होने लगी है। जबकि, सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानि बुधवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और आगामी गुरुवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के फिर करवट बदलने की संभावना है। सुबह और शाम ठंडक दिन में पारे में भी लगातार वृद्धि होने लगी है। जबकि, सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। अल्मोड़ा में धूप निकलने से…

Read More

Delhi-Dehradun Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। 210 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली-दून की दूरी अब मात्र 2.5 से 3 घंटे रह जाएगी। जानिए इसकी खासियत और फायदे। देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात देते हुए देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। 210 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे से अब Delhi से Dehradun का सफर मात्र 2.5–3 घंटे में पूरा होगा। 11,963 करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्रोजेक्ट में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और वाइल्डलाइफ सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। PM Narendra Modi Inaugurates Dehradun-Delhi Economic Corridor वर्षों के इंतजार…

Read More

देहरादून: देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कई नई सुविधाओं का लोकार्पण किया। दौरे के दौरान मंत्री ने ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक, सभी फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर, पैथोलॉजी में आधुनिक मशीन और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों के साथ बैठक कर अस्पताल की स्थिति पर चर्चा की। मंत्री ने साफ कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बाहर से दवाइयां लिखना पूरी तरह बंद किया…

Read More

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व संस्कृति, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित ₹12,000 करोड़ के 210 किमी एक्सप्रेसवे उत्तराखंड के लिए “गेमचेंजर” साबित होगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का मंगलवार का दौरा सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं था बल्कि “विकसित उत्तराखंड के दशक” के शुभारंभ का महत्वपूर्ण दिन था। कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ने दूरी ही नहीं, दिल्ली और दून के बीच की “मनोवैज्ञानिक…

Read More

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे : राजधानी देहरादून की सड़कें आज एक ऐतिहासिक पल की गवाह बन रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो इस समय शहर के मुख्य मार्गों से गुजर रहा है। एलिवेटेड रोड से लेकर जसवंत मैदान तक, हर तरफ जनसैलाब उमड़ा हुआ है। इस मेगा रोड शो के समापन के बाद प्रधानमंत्री बहुप्रतीक्षित दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का विधिवत लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री का काफिला जैसे ही एलिवेटेड रोड पर पहुंचा वहां मौजूद हजारों लोगों ने उन पर फूलों की वर्षा कर दी। मोदी अपने खुले वाहन से जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री…

Read More

दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से तीन घंटे की रह जाएगी। पीएम बनने के बाद 28वीं बार वह उत्तराखंड आ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व लोक कलाकार और बच्चे देहरादून गढ़ी कैंट कैनाल रोड पर उनके स्वागत के लिए पहुंचे हैं। आईजी गढ़वाल सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे पीएम मोदी के पहुंचने से पहले आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप बल्लुपुर चौक पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। देहरादून में पांच साल में डेढ़ गुना बढ़े…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा पर देहरादून के प्रवेश पर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां डाट काली मंदिर अब धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभरने की दहलीज पर खड़ा है। वर्षों से देहरादून, विकासनगर, सहारनपुर, हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा यह मंदिर अब राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान पाने जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुरू होना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यहां दर्शन-पूजन को लेकर बढ़ी राष्ट्रीय चर्चा है। दिल्ली से देहरादून की यात्रा को तेज और सुगम बनाने वाला एक्सप्रेसवे जैसे ही पूर्ण…

Read More

देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi के देहरादून आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने आज शहर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। आमजन को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देखें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके। दिल्ली, सहारनपुर और रुड़की जाने वालों के लिए रूट देहरादून शहर से दिल्ली, सहारनपुर और रुड़की की ओर जाने वाले वाहनों को शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड, धर्मावाला चौक और बेहट होते हुए अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा। इसके अलावा वैकल्पिक मार्ग के रूप में वाहन रिस्पना पुल, जोगीवाला, लालतप्पड़, रायवाला होते हुए…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के 13 अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इस संबंध में शासन द्वारा आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। शासन द्वारा आधिकारिक आदेश के अनुसार प्रमुख वन संरक्षक Kapil Lal को कैंपा (CAMPA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के साथ-साथ नियोजन और वित्तीय प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अन्य वरिष्ठ अधिकारियों में बदलाव प्रमुख वन संरक्षक S P Subuddhi से वन संरक्षण नोडल अधिकारी का दायित्व वापस लेकर उन्हें वन पंचायत की जिम्मेदारी दी गई। अपर प्रमुख वन संरक्षक…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज (कैंचीधाम) पर आधारित फिल्म के प्रोमो व पोस्टर का लोकार्पण किया। सोमवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री ने कहा, यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं है, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास है। बाबा नीब करौरी महाराज का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षा सरलता, करुणा, सेवा व भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं, जो वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं। सीएम ने कहा कि आध्यात्मिक एवं…

Read More