Author: Anant Awaz

देहरादून:  14 अप्रैल को पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी के देहरादून दौरे पर होने वाली भीड़ को देखते हुए तैयारियां जोरों पर हैं. इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन एक्शन में नजर आ रहा है. देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण और देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड गढ़ी कैंट परिसर में आयोजित पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगो के आने की संभावना है. जिसे देखते हुए जिला प्रशासन देहरादून चाक चौबंद व्यवस्थाएं करने में जुटा है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी…

Read More

देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान सेवा होगी शुरू केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दी जानकारी मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से देहरादून-वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सम्पर्क बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया था। इसी क्रम में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में अवगत कराया है कि वर्तमान में देहरादून से अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बैंगलौर, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, शमशाबाद, जयपुर, लखनउ, पुणे, कुल्लू के लिए इंडिगो, एलाइंस एअर, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस की प्रति सप्ताह आने-जाने की…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह में हिस्सा लेते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं….बल्कि वर्तमान भी हैं और उनकी ऊर्जा व नवाचार ही देश की दिशा तय करते हैं। उन्होंने छात्र राजनीति को नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों की भूमिका का उल्लेख करते हुए युवाओं में राष्ट्र सेवा और चरित्र निर्माण के…

Read More

चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मदन कौशिक कहा-सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए सरकार प्रतिबद्ध चारधाम यात्रा पर माॅक ड्रिल का निरीक्षण किया   राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी चारधाम यात्रा को आपदा सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को गढ़वाल मंडल के सभी सात जनपदों में व्यापक माॅक ड्रिल आयोजित की गई। यह माॅक ड्रिल अलग-अलग आपदाओं के काल्पनिक परिदृश्यों के साथ 50 विभिन्न स्थलों पर एक साथ संपन्न हुई, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, वायु सेना, अर्द्धसैनिक बल, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, परिवहन, लोक…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी सीएम धामी ने जनता से की अपील-स्वयं करें स्व-गणना, बनें भागीदार अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुआ जनगणना का पहला चरण मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में जनगणना 2027 के अंतर्गत अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर जनगणना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री को डिजिटल प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी । मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल इंजीनियर्स की मांगों के परीक्षण हेतु सब-कमेटी गठन जनहित को प्राथमिकता, संवाद से समाधान की ओर बढ़ी सरकार और इंजीनियर्स उत्तराखंड में चल रही डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी 27 सूत्रीय मांगें रखीं, जिनमें पदोन्नति, वेतनमान और पुरानी पेंशन व्यवस्था से जुड़े विषय प्रमुख रूप से शामिल…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभागों में 72 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी। वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांग गए हैं। राज्यकर विभाग में सर्वाधिक 16 पद, कारागार प्रशासन और समाज कल्याण विभाग में नौ-नौ पद, परिवहन विभाग में प्रवर्तन चालक के दो पदों पर चयन होगा। डीएम दफ्तर पौड़ी, चमोली और अल्मोड़ा सहित विभिन्न निदेशालयों में भी चालक के पद रिक्त हैं। आयोग के अनुसार, 17 अप्रैल से आवेदन होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि सात मई है। कोई त्रुटि होगी तो 11 से 13 मई के बीच…

Read More

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और रोड शो को लेकर भाजपा ने देहरादून महानगर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक बैठकें आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बैठकों में कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम देहरादून के लिए गौरव का अवसर है और इसे जनउत्सव का स्वरूप दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि जिनको स्वागत स्थलों, मानव श्रृंखला और…

Read More

“कहां गिराने हैं आलू?” पूछता था विक्रांत कश्यप, पाकिस्तान से मिलता था ‘वेट’ का जवाब; दून से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी का चौंकाने वाला खुलासा देहरादून के झाझरा क्षेत्र से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी विक्रांत कश्यप की पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, विक्रांत पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से कोड वर्ड में बातचीत करता था। वह बार-बार पूछता था—“कहां गिराने हैं आलू?”—जिस पर पाकिस्तान से जवाब आता था, “अभी वेट करो।” एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि “आलू गिराने” जैसे शब्दों का इस्तेमाल हैंड ग्रेनेड हमलों के लिए किया जाता था। यानी आरोपी को…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकगण अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाते हैं, इसलिए उन पर गंभीरता से कार्यवाही करना शासन व प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि अल्पकालिक प्रकृति के कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए, जबकि दीर्घकालिक योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से पूरा…

Read More

ऋषिकेश: उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां ऋषिकेश के लगे टिहरी जिले तपोवन क्षेत्र में विदेशी पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला रोमानिया की रहने वाली थी, जिसकी उम्र करीब 30 साल थी. महिला का नाम टोडोस डेनिस क्रिस्टीना था. 6 अप्रैल से तपोवन के होटल में ठहरी हुई थी रोमानियाई महिला: फिलहाल पुलिस की तरफ से जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार टोडोस डेनिस क्रिस्टीना होटल की तीसरी मंजिल से गिरी है. मुनिकीरेती थाना पुलिस के अनुसार क्रिस्टीना बीती 6 अप्रैल से तपोवन के एक होटल…

Read More

यात्रा रुट के वैकल्पिक मार्गो को भी ठीक रखने के निर्देश देहरादून। चारधाम यात्रा रुट पर सड़कों के रखरखाव और वैकल्पिक मार्गो को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग विंग दोनों मिलकर तैयारियां कर रहे हैं। 15 अप्रैल तक सभी सड़कों को दुरुस्त करने करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 15 अप्रैल तक चारधाम रूट की सभी सड़कों से जुड़े कार्य पूरे करने का लक्ष्य है। इस संबंध में समय-समय पर हुई समीक्षा बैठकों में…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी)। श्रीयंत्र टापू के समीप अलकनंदा नदी में शुक्रवार को खनन कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। नदी में उतरा एक डंपर अचानक तेज बहाव में फंस गया, जिससे उसमें सवार दो युवक (चालक और हेल्पर) बीच धारा में ही फंसकर जान जोखिम में डाल बैठे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को डंपर खनन सामग्री लेने के लिए नदी में उतरा था। इसी दौरान जीवीके जल विद्युत परियोजना की ओर से अचानक पानी छोड़े जाने से अलकनंदा नदी…

Read More

देहरादून। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उत्तराखंड द्वारा आयोजित ABDM-Uttarakhand कार्यशाला में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए और कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा “नए भारत की नई उड़ान” के तहत शुरू किया गया Ayushman Bharat Digital Mission आज देश में डिजिटल हेल्थ क्रांति का आधार बन चुका है। यह मिशन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में ABDM के अंतर्गत अब तक 50 करोड़ से अधिक ABHA ID…

Read More

बागेश्वर: बागेश्वर जनपद में भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2026 की तैयारियों ने औपचारिक रूप से गति पकड़ ली है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आकांक्षा कोडे ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनगणना अभियान के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए कहा कि इससे प्राप्त आंकड़े ही भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक योजनाओं की मजबूत आधारशिला तय करते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना (House Listing and Housing Census) का कार्य 25 अप्रैल से 25 मई तक संचालित किया जाएगा।…

Read More

रुद्रपुर उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपूर शहर से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है शहर में एक नाबालिग बालिका के साथ कथित दुष्कर्म के गंभीर अपराध का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से संपर्क कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर दो नाबालिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर…

Read More