देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से विकसित ‘श्रमिक सेवा मोबाइल एप’ का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 8,005 श्रमिकों के खातों में DBT के माध्यम से 17 करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के लिए अब ऑफलाइन अनुदान प्रक्रिया बंद कर दी गई है और ऑनलाइन माध्यम से सीधे खातों में धनराशि भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 11,828 लाभार्थियों को करीब 29.89 करोड़…
Author: Anant Awaz
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक के पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और लगन से कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इस कानून के प्रभावी…
रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए इंतजार अब खत्म होने वाला है। मूल्यांकन कार्य पूरा होते ही रिजल्ट की तैयारी तेज हो जाएगी और जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, ताकि समय पर रिजल्ट जारी किया जा सके। कॉपियों की जांच प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हुई थी और राज्य भर के 29 केंद्रों पर चल रही थी। अधिकांश केंद्रों पर…
सितारगंज : उधम सिंह नगर के सितारगंज में गुरुवार देर शाम एक बार फिर सड़क दुर्घटना ने तीन मासूम युवकों की जिंदगी छीन ली। अमरिया रोड के मलपुरी इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रही रेडी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि रेडी में सवार तीन युवक मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार की शाम युवक गौरीखेड़ा से सितारगंज की ओर रेडी पर सवार होकर जा…
हल्द्वानी/लालकुआं – मोटाहल्दू क्षेत्र से स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई 10वीं कक्षा की छात्रा को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका व्यक्त किए जाने पर डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। जांच के दौरान 50 से अधिक सीसीटीवी…
देहरादून | 09 अप्रैल 2026 देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत के मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त सहित दो ईनामी आरोपियों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। क्या है पूरा मामला 23 मार्च 2026 की रात केहरी गांव, प्रेमनगर में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से…
चारधाम यात्रा के आपदा सुरक्षित संचालन के लिए उत्तराखण्ड को हर सहयोग देगा एनडीएमए- कृष्णा वत्स कहा-उत्तराखण्ड ही नहीं देश के लिए महत्वपूर्ण आयोजन राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा यात्रियों को इम्पैक्ट बेस्ड फोरकास्टिंग भेजी जाए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में चारधाम यात्रा के दौरान संभावित आकस्मिकताओं एवं आपदा की स्थिति में प्रभावी रूप से निपटने हेतु एक विस्तृत टेबल टाॅप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनडीएमए के सदस्य एवं विभागाध्यक्ष श्री कृष्णा एस वत्स ने टेबल टाॅप एक्सरसाइज की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक…
जनमानस के स्वैच्छिक सहयोग से मा0 प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे रूट पर, प्रत्याशित हजारों की संख्या में आमजन सम्मलित होना संभावित डीएम ने जोनल, सेक्टर और नोडल अधिकारियों संग की अहम बैठक, व्यवस्थाओं को चाक चौंबद रखने के निर्देश लॉ एंड ऑडर का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें – डीएम रूट पर भव्य सांस्कृतिक दल एवं लोक वाद्य यंत्रों के साथ स्थानीय संस्कृति की दिखेगी झलक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने…
हरिद्वार को मिलेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, सचिवालय में बनी आगे की रणनीति मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की बैठक, डीपीआर स्तर पर आगे बढ़ाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने बुधवार को राज्य सचिवालय में उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा हरिद्वार शहर में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड रोपवे परियोजना की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में परियोजना के क्रियान्वयन, लागत, भूमि हस्तांतरण, कन्सेशन अवधि और वित्तीय व्यवहार्यता समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव आवास ने अधिकारियों को परियोजना को तेजी से आगे…
लालकुआं। मोटाहल्दू स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 10 की छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर को लौट रही थी रास्ते से रहस्यमय परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार महावीर औद्योगिक संस्थान मोटाहल्दू क्षेत्र में निवास करने वाले सतीश उपाध्याय की पुत्री ललित उपाध्याय जो कि कक्षा 10 की छात्रा थी, स्कूल से वापस घर महावीर औद्योगिक संस्थान के समीप काली मंदिर को लौट रही थी, घर को जाने के लिए झाड़ियों के बीच से रास्ता निकलता है, उन्ही झाड़ियों के बीच से अचानक लापता हो गई। बच्ची की स्कूल ड्रेस झाड़ियां के…
प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक: बंशीधर तिवारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में राज्य में पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून से मसूरी को जोड़ने वाले ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक के पुनरोद्धार की महत्वाकांक्षी योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा लगभग 498.14 लाख रुपये की लागत से 3.50 किलोमीटर लंबे इस ऐतिहासिक ट्रैक का व्यापक विकास किया जा रहा है। यह ट्रैक शहनसाही आश्रम से झड़ीपानी तक फैला हुआ है और प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण…
देहरादून। बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू होने वाली है। राज्य सरकार ने यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। चारधाम यात्रा तैयारियों के संबंध में गुरुवार को हुई बैठक में वर्चुअल प्रतिभा करते हुए प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा आरम्भ होते ही हैली सेवाओं के संचालन में लोगों को भारी परेशानी होती है। हैली टिकटों की ब्लैकमेलिंग न हो, इसका खास ख्याल रखा जाए। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक…
हरिद्वार: उत्तराखंड में बाहरी देशों के लोग घुसपैठ कर के किस तरह से बस रहे हैं, इसका एक उदाहरण हरिद्वार में देखने को मिला। दरअसल, हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। ये महिला फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे लंबे समय से पहचान छुपाकर रह रही थी। पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम ने सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्ध महिला को दबोचा। महिला के कब्जे से बांग्लादेशी पासपोर्ट और नेशनल आईडी कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और भारतीय पासपोर्ट जैसे कई…
देहरादून। जिले में संचालित और प्रस्तावित अल्ट्रासाउंड व रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरों पर जिला प्रशासन ने सख्त मानक लागू कर दिए हैं। अब किसी भी सेंटर को तभी अनुमति मिलेगी जब वह जनसुरक्षा से जुड़े सभी तकनीकी और कानूनी मानकों पर पूरी तरह खरा उतरेगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अल्ट्रासाउंड, क्लीनिक, अस्पताल और रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरों के पंजीकरण या नवीनीकरण में किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। पिछले छह माह से जिला प्रशासन केवल उन्हीं केंद्रों को अनुमति दे रहा है जो तय मानकों का पालन कर रहे हैं। पीसीपीएनडीटी एक्ट और क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट…
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने अधिकारियों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत का विकास हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मंत्री मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हमारे प्रदेश में 7817 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रकार के विकासात्मक कार्य कराये जाते रहे हैं। ग्राम पंचायत पंचायतीराज के सबसे छोटी इकाई है इसलिए इसका विकास हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता बन जाता है। मंत्री ने गांवों का परीक्षण कर बिन्दुवार प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।…
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। बुलडोजर से सीएम धामी पर फूल बरसाए गए। सीएम धामी सैनिक सम्मान समारोह में पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी के पिताजी सूबेदार स्व. शेर सिंह धामी जी की 6वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सैनिक पुत्र सीएम धामी ने वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों के परिजनों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएसडी कैंटीन से खरीदारी की। उन्होंने कहा कि कैंटीन खुलने से स्थानीय सैनिक परिवारों को बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैनिक, पूर्व सैनिक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

















