Author: Anant Awaz

दिनांक 15 जुलाई 2026 की देर रात्रि जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र (DEOC), रुद्रप्रयाग के माध्यम से राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को सूचना प्राप्त हुई कि गौरीकुण्ड से लगभग 02 किलोमीटर आगे केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोड़ी के समीप एक युवक गहरी खाई में गिर गया है, जिसके रेस्क्यू हेतु तत्काल सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट गौरीकुण्ड से टीम कमांडर आशीष डिमरी के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस, DDRF एवं YMF के साथ समन्वय स्थापित करते हुए…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बुधवार को व्यापक अभियान चलाते हुए डोईवाला, कारगी ग्रांट, यूनिवर्सिटी रोड और मसूरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान लगभग 30 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया, जबकि कई अवैध व्यावसायिक और आवासीय निर्माणों को सील कर दिया गया। एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया। प्राधिकरण का कहना है कि बिना मानचित्र स्वीकृति और नियमानुसार अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग…

Read More

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को गोपेश्वर पहुंचे. उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियो, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर से बस स्टेशन से पुलिस मैदान तक रोड शो किया. जिसमें लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री गोपेश्वर में आयोजित “सेवा, सुशासन, समर्पण एवं ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न उपलब्धियों को जनता के सामने रखा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में…

Read More

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। यह हादसा लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था। जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित…

Read More

देहरादून, 15 जुलाई। आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा से जुड़े जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम यातायात और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल, महिला पुलिस, एटीएस, एसटीएफ, बम निरोधक दस्ता (BDS), एसडीआरएफ और अभिसूचना इकाइयों की विशेष तैनाती की जाएगी। प्रमुख स्नान घाटों पर गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीमें भी 24 घंटे मुस्तैद…

Read More

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, सभी जिला मुख्यालयों को देहरादून से जोड़ने की तैयारी। देहरादून:- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश को हेलिपोर्ट्स एवं हेलीपैड से सैचुरेट करने की आवश्यकता है। ये हमारे जैसे प्रदेश के लिए लाइफलाइन साबित होंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून को प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों को हवाई सेवा से जोड़ा जाए। मुख्य सचिव ने पौड़ी जनपद को भी नियमित हवाई सेवा से जोड़े जाने…

Read More

नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने रुद्रपुर एवं पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मान्यता देने से इनकार किए जाने को राज्य की भाजपा सरकार की गंभीर प्रशासनिक विफलता बताया है। श्री आर्य ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के दावे करने वाली सरकार मेडिकल कॉलेजों में न्यूनतम मानकों के अनुरूप फैकल्टी, प्रयोगशालाएं और आवश्यक संसाधन तक उपलब्ध नहीं करा सकी। इसका सीधा नुकसान उत्तराखंड के हजारों युवाओं और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज…

Read More

मसूरी: देहरादून जिले के मसूरी-देहरादून मार्ग पर हाथीपांव मंदिर के समीप जंगल में मंगलवार देर रात को एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुमित पाल (22), निवासी देहरादून के रूप में हुई है. सुमित 10 जुलाई से लापता था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नेहरू कॉलोनी थाना देहरादून में दर्ज कराई गई थी. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह अपनी बाइक से मसूरी आया था, लेकिन इसके…

Read More

उत्तराखंड में 18 जुलाई से देहरादून और रामनगर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होगी। सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि शुरुआत में ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। नई सेवा से पर्यटन और यात्रियों दोनों को बड़ा लाभ मिलेगा। देहरादून: उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। देहरादून और रामनगर के बीच लंबे समय से प्रस्तावित सीधी रेल सेवा 18 जुलाई से शुरू होने जा रही है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह सेवा कुमाऊं और गढ़वाल के बीच संपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यटन को नई गति देगी।…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में पेयजल, सिंचाई, पर्यटन और आधारभूत विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए लगभग 38 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही राज्य सरकार के पांचवें और छठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सिविल एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए एक जनवरी, 2026 से महंगाई राहत (डीए) की दरों में वृद्धि को भी मंजूरी दे दी है। सिंचाई, पेयजल, पर्यटन और एनसीसी अकादमी के लिए वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री धामी ने नाबार्ड वित्तपोषित योजना के अंतर्गत चमोली और अल्मोड़ा जिलों में सिंचाई विभाग की पांच योजनाओं के लिए…

Read More

राजपुर रोड क्षेत्र के नागरिकों, संस्थाओं और भू-स्वामियों ने दर्ज कराईं आपत्तियां व सुझाव, एमडीडीए ने लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और भविष्य उन्मुख विकास के लिए तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा संचालित जनसुनवाई एवं जनसंवाद अभियान के सातवें दिन भी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मंगलवार को जीआरडी यूनिवर्सिटी, राजपुर रोड में आयोजित जनसुनवाई शिविर में संबंधित क्षेत्र के नागरिकों, संस्थाओं, भू-स्वामियों, व्यापारिक संगठनों और विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं। शिविर के दौरान…

Read More

देहरादून/ऋषिकेश: ऋषिकेश के 7 मोड़ क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत पेड़ों की कटाई के विरोध में चल रहे जनआंदोलन को समर्थन देने पहुंचे आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई की जा रही है, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों पर गंभीर असर पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान AAP नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर पर्यावरण संरक्षण की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर हजारों पेड़ों की कटाई से क्षेत्र का पारिस्थितिक संतुलन प्रभावित होगा…

Read More

रुद्रपुर। पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में परिक्षेत्रीय एस.ओ.टी.एफ. कुमायूँ एवं कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने दिनांक 14 जुलाई 2026 को गांधी इंटर कॉलेज रोड, तरणताल के निकट, हल्द्वानी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.121 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त अनिकेत बाल्मीकि पुत्र हरकेश बाल्मीकि, निवासी: गांधीनगर, वार्ड नंबर-27, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल। उम्र: 32…

Read More

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील स्वीकृत मानचित्रों के उल्लंघन और बिना अनुमति किए जा रहे बहुमंजिला निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए मंगलवार को प्राधिकरण क्षेत्र के विधौली और रानीपोखरी क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे पांच अवैध एवं मानचित्र स्वीकृति के विपरीत किए जा रहे बहुमंजिला निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप की…

Read More

उत्तराखंड के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए बुलावा मिला है। जिनमें IAS सविन बंसल को लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है, जबकि पूर्व नैनीताल डीएम वंदना को भी जल्द केंद्र में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक गलियारों में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य के दो वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए बुलावा मिला है। इनमें 2009 बैच के IAS अधिकारी सविन बंसल और पूर्व नैनीताल जिलाधिकारी वंदना शामिल हैं। दोनों अधिकारियों के केंद्र में जाने से राज्य सरकार प्रशासनिक स्तर पर…

Read More

श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ में औषधीय पौधों के संरक्षण, शोध और हर्बल पर्यटन की संभावनाओं का लिया जायजा। पौड़ी:- हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ का विस्तृत भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने भ्रमण…

Read More