मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। देहरादून:- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु ₹ 3.68 करोड़, कोषागार रूद्रप्रयाग के अनावासीय भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, टाईलिंग, पैनलिंग आदि के अनुरक्षण एवं विद्युतीकरण का कार्य कराये जाने हेतु ₹ 38.06 लाख, पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र, धौरणखास, देहरादून में प्रस्तावित एसटीपी प्लांट (150 केएलडी) का निर्माण तथा साइट विकास हेतु ₹ 2.73 करोड तथा बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना किये जाने हेतु ₹…
Author: Anant Awaz
देहरादून। भाजपा संगठन की हरिद्वार रोड पर कुंआवला स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित वैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक एक बूथ और एक एक वोट पर फोकस कर आगे बढ़ना हैं। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के लिए वातावरण बहुत अच्छा और अनुकूल है। प्रदेश की जनता हमे वोट करना चाहती है और हमें उनके वोट को सुनिश्चित करते हुए मतदान केंद्र तक ले जाने में सहयोग करना है। उन्होंने संकल्प दिलाते हुए कहा…
सौरभ बहुगुणा के प्रयास रंग लाए: गोला नदी पर बनेगा बहुप्रतीक्षित पुल ग्रामीण विकास को मजबूती: गोला नदी पर पुल से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा सितारगंज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में सितारगंज विधानसभा क्षेत्र को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। ग्राम सूर्यनगर और ग्राम शांतिपुरी नंबर-4 के बीच गोला नदी पर 250 मीटर स्पान के पीएससी (प्रेस्ट्रेस्ड कंक्रीट) पुल के निर्माण के लिए ₹18.78 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी। पुल बनने के बाद दोनों गांवों के बीच वर्षभर सुरक्षित…
बीते दिनों केदारनाथ यात्रा पर आने वाले अतिथियों के लिए मंदिर समिति ने ठहरने की व्यवस्था की। लेकिन बिलों के भुगतान के लिए वित्त अधिकारी व अध्यक्ष से अनुमति नहीं ली। अब मामला सामने आया तो इस पर कार्रवाई की जा रही है। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के बजट से बिना अनुमोदन छह लाख रुपये अतिथियों के ठहरने पर खर्च करने के मामले में तत्काल मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल समेत तीन पर कार्रवाई होगी। बीकेटीसी की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। अब मंदिर समिति कार्रवाई करेगी। वर्ष 2025…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने राज्य के लिए जारी ताजा पूर्वानुमान में अगले पांच दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज से अति तेज बारिश के दौर, आकाशीय बिजली और गर्जना की संभावना जताई गई है। इन जिलों में अलर्ट जारी रविवार (12 जुलाई) को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। 13 जुलाई को भी देहरादून सहित रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।…
देहरादून। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच विगत शनिवार देर सांय करीब 9:30 बजे के आसपास पठरिया पीर क्षेत्र की विजय कॉलोनी स्थित नई बस्ती क्षेत्र में एक पुश्ता भरभराकर ढह गया। पुश्ते की दीवार नीचे बने मकानों पर गिरने से चार से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमें एक महिला के दबने की भी सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देर रात को ही मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल…
देहरादून, 12 जुलाई। बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक घमासान बढ़ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा विधायक विनोद चमोली के बयान पर तीखा पलटवार किया है। गोदियाल ने चमोली पर तंज कसते हुए कहा, “स्मार्ट सिटी के कामों में भ्रष्टाचार हुआ तो क्या आरोपी के माँ-बाप दोषी होंगे? यही उनके लिए काफी है?” गोदियाल ने चमोली के उस बयान को ‘हास्यास्पद’ करार दिया, जिसमें उन्होंने बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले के मुख्य आरोपी नौटियाल की नियमित नियुक्ति को लेकर गोदियाल पर हमला बोला था। मामला क्या है? विनोद चमोली…
हल्द्वानी के गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार दोस्तों को कुचल दिया, जिससे चारों की मौत हो गई। हल्द्वानी। शनिवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर करीब दस बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने वहां खड़े चार दोस्तों को बेरहमी से कुचल दिया। इस भीषण टक्कर में चारों युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो वाहन में ज्योलीकोट स्थित नैंसी कान्वेंट के निदेशक डॉ. संजय सिंह सवार थे, जबकि गाड़ी उनका चालक पहदान खान चला रहा था।…
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड से स्वास्थ्य विभाग के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नारायणबगड़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी की शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई. हादसे की खबर फैलते ही स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को डॉ. नवीन डिमरी अस्पताल परिसर के समीप स्थित आवासीय भवन के पीछे क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निरीक्षण कर रहे थे. इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गए. हादसे में डॉ. डिमरी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के सहसपुर में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में कहा कि सरकार का लक्ष्य लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर के करीब ही करना है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही कई जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में एक हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के पहले चरण में प्रदेशभर में 65 दिनों के दौरान करीब 700 जनसेवा शिविर लगाए गए, जिनमें 5 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। देहरादून…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व विधायकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री श्री धामी को उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य ने विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के समग्र विकास…
ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़-खांकरा लैंडस्लाइड जोन में भारी भूस्खलन के कारण हाईवे बंद है। हजारों यात्री जाम में फंसे हैं। मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक उत्तराखंड में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिरोबगड़-खांकरा लैंडस्लाइड जोन में लगातार हो रही बारिश के कारण भारी भूस्खलन हुआ है। हाईवे बंद होने के चलते दोनों ओर लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। प्रशासन मलबा हटाने में जुटा है, जबकि मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में बारिश और भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। चारधाम…
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड FDA लगातार सक्रियता के साथ जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई, खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण, नमूना संग्रह और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की दिशा…
देहरादून : LUCC chitfund उत्तराखंड के चर्चित LUCC (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी) चिटफंड घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून स्थित विशेष BUDS कोर्ट में 18 आरोपियों और एक संस्था के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस कार्रवाई के बाद मामले में शामिल आरोपियों की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सीबीआई ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (IPC), भारतीय न्याय संहिता (BNS), उत्तराखंड जमाकर्ताओं के हित संरक्षण अधिनियम और अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम, 2019 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एजेंसी का कहना है…
दिनांक 10/07/2026 की देर रात्रि जिला कंट्रोल रूम (DCR) देहरादून के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर से लगभग एक किलोमीटर आगे एक स्कूटी सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीआरएफ टीम की सहायता मांगी गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से उपनिरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि स्कूटी सवार लगभग 50 मीटर गहरी एवं अत्यंत खड़ी खाई में गिरा…
पाचवें दिन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उमड़ी सहभागिता, सेक्टर-05 के नागरिकों और संगठनों ने रखे विकास से जुड़े सुझाव आने वाले देहरादून का विजन डॉक्यूमेंट “देहरादून महायोजना-2041” – बंशीधर तिवारी राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाया जा रहा जनसंवाद अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। अभियान के चौथे दिन नगर निगम परिसर में आयोजित जनसुनवाई शिविर में सेक्टर-05 के नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न हितधारकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं।जनसुनवाई…

















