Author: Anant Awaz

देहरादून। उत्तराखंड में सहायक अध्यापक (एलटी) शिक्षकों की वरिष्ठता सूची करीब दो दशक बाद संशोधित होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने लोक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में वर्ष 1992 से 1996 के बीच नियुक्त और पदोन्नत एलटी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। संशोधित सूची जारी होने के बाद हजारों शिक्षकों की वरिष्ठता में बदलाव होने की संभावना है। शिक्षा विभाग के अनुसार, आयोग के माध्यम से चयनित अनेक शिक्षकों को वरिष्ठता में लाभ मिलेगा, जबकि लगभग चार हजार शिक्षकों की वरिष्ठता प्रभावित होगी और वे सूची में…

Read More

देहरादून/बद्रीनाथ। बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी के आरोप में गिरफ्तार प्रमोद नौटियाल को लेकर मंदिर समिति के वर्तमान अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बीच तीखा विवाद सामने आया है। हेमंत द्विवेदी द्वारा सार्वजनिक चर्चा की चुनौती देने के बावजूद वे खुद गोदियाल के निर्धारित दिन,समय और स्थान पर नहीं पहुंचे, जबकि गणेश गोदियाल समय से पूर्व पहुंचे । गणेश गोदियाल ने प्रेस क्लब में खाली कुर्सी पर हेमंत द्विवेदी का नाम लिखी पर्ची चिपकाकर मीडिया से वार्ता की। उन्होंने कहा, “मैंने एक व्यवस्था बनाकर सभी कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर स्थायी किया था। अपने पापों…

Read More

देहरादून। चढ़ावा चोरी की जांच को शासन स्तर पर गठित उच्चस्तरीय जांच समिति मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर मौके पर जांच शुरू करेगी। समिति मंदिर परिसर, नगद चढ़ावा गणना कक्ष, अभिलेखों, सीसीटीवी व्यवस्था और चढ़ावे के प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण करेगी। शासन ने इस प्रकरण को श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर प्रबंधन की पारदर्शिता से जुड़ा संवेदनशील मामला मानते हुए जांच के दायरे को व्यापक रखा है। सीसीटीवी व्यवस्था और चढ़ावे के प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण होगा शासन की जांच समिति मंडलायुक्त आनंद स्वरूप के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे के संग्रह, सुरक्षित भंडारण, गणना,…

Read More

देहरादून। दून-पुरूकुल से मसूरी के लाइब्रेरी चौक तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना से प्रभावित स्थानीय निवासियों के लिए सोमवार को राहत की पहल हुई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुरूकुल गांव में 1.31 करोड़ रुपये (131.77 लाख) की लागत से बनने वाले वैकल्पिक मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। यह सड़क रोपवे परियोजना के लोअर टर्मिनल के ऊपर स्थित आवासीय क्षेत्र के लोगों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बनाई जाएगी। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के बाद स्थानीय लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। 1.32 करोड़ रुपये से बनेगा डेढ़ किमी लंबा मोटर मार्ग मंत्री ने कहा कि सरकार की…

Read More

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के दिशा-निर्देशों पर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा की अध्यक्षता में ‘समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। जनता की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित इस शिविर में फरियादियों का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब 4 घंटे तक चले इस आयोजन में भूमि विवाद, अवैध कब्जे, अतिक्रमण, घरेलू हिंसा, आर्थिक सहायता और फीस माफी जैसे गंभीर विषयों से संबंधित कुल 176 शिकायतें दर्ज की गईं। अपर जिलाधिकारी ने मौके पर ही अधिकांश शिकायतों का निपटारा किया। वहीं, शेष बचे गंभीर और जांच योग्य मामलों को संबंधित विभागों…

Read More

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रेलवे स्टेशन हर्रावाला, देहरादून से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के उपलक्ष्य में वेरावल (सोमनाथ) के लिए विशेष रेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए इसे केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपराओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि छह दिवसीय इस विशेष यात्रा में प्रदेश के विभिन्न वर्गों से लगभग 700 श्रद्धालु सहभागी बन रहे हैं. इनमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी माताएं-बहनें, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं…

Read More

सहसपुर, डालनवाला और पौंधा में एक साथ कार्रवाई, अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीमों ने सहसपुर, पौंधा और डालनवाला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही अवैध और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए गए कई निर्माणों को सील किया गया। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर अवैध निर्माणों की निगरानी तेज प्राधिकरण…

Read More

लक्सूरिया फार्म हाउस, किशनपुर में आयोजित जनसुनवाई शिविर में करीब 100 लोगों ने दिए सुझाव, विधायक उमेश शर्मा काऊ भी हुए शामिल राजधानी देहरादून के सुनियोजित और दीर्घकालिक विकास की आधारशिला मानी जा रही देहरादून महायोजना-2041 को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा संचालित जनसंवाद एवं जनसुनवाई अभियान के छठे दिन भी लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सोमवार को लक्सूरिया फार्म हाउस, किशनपुर, कैनाल रोड में आयोजित जनसुनवाई शिविर में रायपुर क्षेत्र सहित सेक्टर-06 के नागरिकों, भू-स्वामियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। जनसुनवाई शिविर के दौरान लगभग…

Read More

रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 12 जुलाई को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनीषके पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान शिवलालपुर तिराहा से आगे हिल टाउन होटल, काशीपुर-रामनगर रोड पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में साइंस सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति (STIP) परिसंवाद कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून साइंस सिटी का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में ये साइंस सिटी केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के लिए विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान का अग्रणी केंद्र बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि इस साइंस सिटी…

Read More

उत्तराखंड परिवहन निगम जल्द ही दिल्ली रूट पर हाइड्रोजन बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी में है। इसके साथ ही रोडवेज बसों की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और यात्रियों के लिए 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी। देहरादून: उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली बसें शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। इसके साथ ही रोडवेज बसों की रियल-टाइम निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर…

Read More

देश के लोकप्रिय यूट्यूबर और व्लॉगर सौरव जोशी ने E20 (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि उनकी Mercedes-Benz SUV का माइलेज महज 48 घंटे के भीतर 17 किमी/लीटर से घटकर 5 किमी/लीटर रह गया। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। अपने हालिया व्लॉग में सौरव जोशी ने कार के डिजिटल डिस्प्ले का हवाला देते हुए बताया कि उनकी Mercedes पहले करीब 17 किमी/लीटर का माइलेज दिखा रही थी। बाद में यह घटकर 9 किमी/लीटर और फिर 5 किमी/लीटर तक पहुंच…

Read More

दान कोष का दुरुपयोग, केदारसभा को 11 लाख रुपये का भुगतान भी सवालों के घेरे में देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के दान कोष में वित्तीय अनियमितताओं और करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता एवं एडवोकेट विकेश नेगी ने इस मामले को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर मांग की है कि समिति में हुई वित्तीय गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाए। एडवोकेट विकेश नेगी का कहना है कि लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं द्वारा दी गई दान राशि का दुरुपयोग मंदिरों के रखरखाव और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं…

Read More

चमोली पुलिस ने बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोपी प्रमोद नौटियाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसआईटी टीम का पर्यवेक्षण कर रहे डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। गोपेश्वर। बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा गिनती के दौरान हेराफेरी में वांछित आरोपित प्रमोद नौटियाल को चमोली पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसआईटी टीम का पर्यवेक्षण कर रहे डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने इसकी पुष्टि की है। इस पूरे प्रकरण की तीन स्तरों पर जांच चल रही है। विभागीय स्तर पर मंदिर समिति, पुलिस में दर्ज मामले की जांच एसआईटी और…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। देहरादून:- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु ₹ 3.68 करोड़, कोषागार रूद्रप्रयाग के अनावासीय भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, टाईलिंग, पैनलिंग आदि के अनुरक्षण एवं विद्युतीकरण का कार्य कराये जाने हेतु ₹ 38.06 लाख,  पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र, धौरणखास, देहरादून में प्रस्तावित एसटीपी प्लांट (150 केएलडी) का निर्माण तथा साइट विकास हेतु ₹ 2.73 करोड तथा बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना किये जाने हेतु ₹…

Read More

देहरादून। भाजपा संगठन की हरिद्वार रोड पर कुंआवला स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित वैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक एक बूथ और एक एक वोट पर फोकस कर आगे बढ़ना हैं। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के लिए वातावरण बहुत अच्छा और अनुकूल है। प्रदेश की जनता हमे वोट करना चाहती है और हमें उनके वोट को सुनिश्चित करते हुए मतदान केंद्र तक ले जाने में सहयोग करना है। उन्होंने संकल्प दिलाते हुए कहा…

Read More