लालकुआं। शहर के पंजाब नेशनल बैंक के सामने ट्रक और स्कूटी की टक्कर में नैनीताल दुग्ध संघ का कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती द्वारा ऑटो से डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भिजवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को लगभग 4 बजे हल्द्वानी की ओर से आ रहे ट्रक और स्कूटी के बीच ओवरटेक के चक्कर में साइड से टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी चला रहे हल्दूचौड़ के ग्राम जग्गी निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट जो कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं में कार्यरत हैं, के हाथ में गंभीर चोट…
Author: Anant Awaz
देहरादून। गूगल पे से पेमेंट में आ रही दिक्कत के चलते भारतीय पेट्रोलियम संस्थान से सेवानिवृत विज्ञानी ने गूगल पर हेल्पलाइन नंबर ढूंढा और मदद मांगनी चाही। मगर साइबर ठगों ने मदद के बजाय उनसे 3.39 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में संजय सेमवाल निवासी जोगीवाला ने बताया कि उनके पिता डा. पीसी सेमवाल (82 वर्ष) भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून से वरिष्ठ विज्ञानी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 23 दिसंबर को उनके पिता के गूगल पे में तकनीकी दिक्कत…
देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को परेड मैदान स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आधुनिक भारत के युगदृष्टा स्वामी विवेकानंद ने देश की सांस्कृतिक चेतना को जागृत किया और पश्चिमी देशों को भारतीय तत्वज्ञान की ज्योति से परिचित कराया। उन्होंने संपूर्ण विश्व के समक्ष भारत की सनातन संस्कृति, अध्यात्म और दर्शन को प्रस्तुत कर राष्ट्र के सम्मान और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। सोमवार को कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग प्रस्तुतियों से हुई। इन कार्यक्रमों ने युवाओं में उत्साह और प्रेरणा का संचार किया। इस…
हल्द्वानी में काशीपुर के किसान आत्महत्या मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सख्त एक्शन लिया है. रुद्रपुर: काशीपुर के किसान आत्महत्या मामले में मृतक द्वारा वायरल वीडियो में गंभीर आरोप लगाने के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा की सख्त कार्रवाई सामने आई है. एसएसपी ने लापरवाही पर थाना आईटीआई एसओ और उपनिरीक्षक को निलंबित किया है, जबकि चौकी पैगा की पूरी टीम को लाइन हाजिर किया गया है. हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार एक होटल में आत्महत्या करने से पूर्व मृतक किसान सुखवंत सिंह द्वारा जारी किए गए वीडियो में कई लोगों के नाम और पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे. वीडियो वायरल होने…
राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से ‘वोकल फॉर लोकल’ को जन आंदोलन बनाने और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। स्वदेशी…
छुट्टी न मिलने से नाराज मजदूरों ने AI की मदद से बब्बर शेर का फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे गांव में दहशत फैल गई। वीडियो की जांच में वन विभाग को सच्चाई पता चली और मामला AI से बनाई गई अफवाह का निकला। पौड़ी गढ़वाल: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जहां एक ओर तकनीक की दुनिया में क्रांति ला रहा है, वहीं दूसरी ओर कई लोग इसका गलत इस्तेमाल भी कर रहे हैं। उत्तराखंड के यमकेश्वर क्षेत्र से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां छुट्टी न मिलने से नाराज मजदूर ने AI की…
एंजेल चकमा हत्याकांड का मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी भारत-नेपाल बॉर्डर की पहाड़ियों में छिपा होने की सूचना है। भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण पुलिस का सर्च ऑपरेशन फिलहाल बाधित हुआ है। देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड के मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के भारत-नेपाल बॉर्डर की दुर्गम पहाड़ियों में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली है। हालांकि, लगातार हो रही भारी बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के कारण पुलिस का सर्च ऑपरेशन फिलहाल धीमा पड़ गया है। Angel Chakma Murder Accused Hiding Near Indo-Nepal Border भारत-नेपाल…
देहरादून । उत्तराखंड में भले बारिश-बर्फबारी न हो रही हो लेकिन पहाड़ों में पाला और मैदानों में शीतलहर सूखी ठंड बढ़ा रही है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि देहरादून समेत छह जिलों में कोहरा छाए रहने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छा सकता है। आने वाले दिनों की बात करें तो 16…
आपदा की आड़ में लोकतंत्र से खिलवाड़: पंचायत चुनावों पर घेरा ऊना पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष का हुआ भव्य स्वागत (ऊना से संदीप खड़वाल) ऊना (हिमाचल)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज ऊना प्रवास के दौरान प्रदेश की सुक्खू सरकार के विरुद्ध तीखा हमला बोला। अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए ठाकुर ने सरकार को कानून-व्यवस्था, आर्थिक कुप्रबंधन और लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन जैसे मुद्दों पर जमकर घेरा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश में आज “सुख की सरकार” के नारे के विपरीत कोई भी सुखी नहीं है और चारों…
हिमाचल। जिला ऊना में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एम.सी. पार्क, ऊना में उपवास एवं धरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देशराज गौतम ने की। इस अवसर पर मनरेगा बचाओ संग्राम, जिला ऊना के प्रभारी विकास ठाकुर (पूर्व महासचिव, कांग्रेस कमेटी) मुख्य रूप से उपस्थित रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देशराज गौतम ने कहा कि “मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवन रेखा है। इसके बजट में लगातार कटौती और मजदूरी भुगतान में देरी सीधे-सीधे गरीबों के अधिकारों पर हमला है। मनरेगा कोई योजना नहीं, बल्कि संवैधानिक…
देहरादून ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर निवासी एक किसान द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत द्वारा मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि इस दुखद घटना के सभी तथ्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्धन और पुलिस…
देहरादून। दून मेडिकल कालेज अस्पताल की इमरजेंसी में पत्नी के टूटे हाथ को दो घंटे तक इलाज नहीं मिल पाया। पति हर एक काउंटर पर पूछता रहा और डाक्टर से शीघ्र मदद की गुहार लगाता रहा। जब कहीं से संतुष्ट जवाब नहीं मिला तो हार थककर वह चिल्लाने लगा। बाद में कर्मचारियों ने फोन कराया तो जब जाकर इलाज मिला। डिस्पेंसरी रोड निवासी परवेज सुबह 10 बजे पत्नी गजाला को लेकर इमरजेंसी पहुंचा। उसने बताया कि बीते शुक्रवार को घर पर काम करते समय पत्नी का हाथ टूट गया था। काउंटर पर कर्मचारियों ने पर्चा काटने को कहा। बताया कि…
देहरादून में बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी भारतीय पहचान दिलाने के मामले में जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ सीएससी फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र बना रहे थे। इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए, प्रशासन इस नेटवर्क की जांच कर रहा है। देहरादून। दून में बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी तरीके से भारतीय पहचान दिलाने का संगठित ””खेल”” सामने आने के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए पूरे जिले के सभी कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) की जांच…
हल्द्वानी। हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक निजी होटल के कमरे में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किसान ने यह कदम गंभीर मानसिक तनाव के चलते उठाया। आत्महत्या से पहले किसान सुखवंत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि काशीपुर के एक गिरोह ने जमीन के नाम पर उसके साथ करीब 4 करोड़ रुपये की ठगी की है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी…
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों घना कोहरा छाने के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड लोगों को बेहाल कर रही है। देहरादून: उत्तराखंड में काफी समय से मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। शुष्क मौसम के चलते पूरे प्रदेश में सूखी ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में पाले का प्रकोप जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर रहा है। Uttarkhand Weather Update 11 January 2026 उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में…
देहरादून। ज्योतिषीय दृष्टि से वर्ष 2026 भारतवर्ष की राजनीति के लिए उथल-पुथल, महत्वपूर्ण बदलावों और चुनौतियों से भरा रहने का अनुमान है लेकिन यह वर्ष भारत के व्यापक राजनीतिक परिदृश्य एवं नई राजनीतिक चेतना के जागरण का एक हिस्सा भी होगा। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद दैवज्ञ कहते हैं, कि भारतवर्ष की राजनीति के लिए फरवरी 2026 के बाद मंगल और राहु का प्रभाव एक अस्थिर संयोजन बनाता है, जो भारतीय राजनीति में अचानक और तीव्र परिवर्तन ला सकता है, यह चरण देश के लिए एक ‘गहन परीक्षा’ जैसा होगा इसमें महत्वपूर्ण यह भी रहेगा कि लोगों का…
















