Author: Anant Awaz

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस लाईन रोशनाबाद, हरिद्वार में टाईप द्वितीय के 120 आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹ 42.47 करोड़ एवं थाना ऋषिकेश में जीर्ण-शीर्ण आवासीय भवन के ध्वस्तीकरण कर टाईप द्वितीय के 36 एवं टाईप तृतीय के 09 आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹ 17.44 करोड़ तथा जिला कारागार देहरादून में अहाता संख्या-05/06 की 08 बैरकों के प्रथम तल पर नवीन बैरकों के निर्माण हेतु ₹ 59.78 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष…

Read More

पौड़ी गढ़वाल: कोट ब्लॉक स्थित वाड़ी गांव में घास लेने गई 59 वर्षीय महिला प्रभा देवी को गुलदार ने हमला कर मार डाला। गुलदार महिला को घसीटते हुए एक खंडहर मकान में ले गया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। वन विभाग और शूटरों ने जनसुरक्षा को देखते हुए कुछ ही घंटों में हमलावर गुलदार को मार गिराया। पौड़ी रेंज में पिछले सात महीनों में गुलदार के हमलों में सात लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोट ब्लॉक के वाड़ी गांव में मंगलवार…

Read More

हरिद्वार। तीन दिन पहले कनखल से अपह्रत मासूम सहित दिल्ली से चोरी एक बालक को बरामद करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो दंपती एवं छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि कुछ अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि कनखल से तीन दिन पहले एक तीन साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। जिसकी खोजबीन में पुलिस और एसओजी की टीमों को लगाया गया था। 6 आरोपित गिरफ्तार सीसीटीवी कैमरा की पड़ताल और मुखबिर तंत्र की मदद…

Read More

देहरादून। प्रदेश में इस वर्ष विभाग 30 जून तक वार्षिक स्थानांतरण कर सकेंगे। शासन ने हाल ही में बीमार व अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण वाले प्रकरण भी विभागीय स्तर पर निपटाने के निर्देश दिए हैं। अब समय अवधि बढ़ने से विभागों को स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। स्थानांतरण के लिए नियमानुसार 10 जून की समय सीमा निर्धारित रहती है। शासन ने विभागों को दिया 20 दिन का और समय शासन ने हाल ही में एक आदेश जारी कर विभागों को यह स्पष्ट किया है कि अब विभागीय स्तर पर ही स्थानांतरण के सारे प्रकरण निस्तारित किए…

Read More

मसूरी/देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चार लोग सवार थे। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश और बचाव कार्य जारी है। झड़ीपानी रोड पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है।…

Read More

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कराटे चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि देहरादून के मल्टीपरपज हॉल, परेड ग्राउंड में 4 से 7 जून तक आयोजित सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में देहरादून की शौकीन कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और चार पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में शानवी बोरा ने 7 वर्ष आयु वर्ग (-25 किलोग्राम) में…

Read More

हल्द्वानी। गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर खेत की ओर जा घुस गई, जबकि दूसरी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार तीनपानी की ओर से आ रही थी, जिसमें सवार चालक देहरादून से आ रहा था। वहीं दूसरी कार खटीमा की ओर से पहुंची थी। बताया जा रहा है कि खटीमा की ओर से आ रहे कार चालक ने डिवाइडर कट से वाहन…

Read More

​श्रीनगर (उत्तराखंड): देवप्रयाग-श्रीनगर मार्ग पर मंगलवार (09 जून) की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेहद दुर्गम परिस्थितियों में एक साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और दोनों युवकों को खाई से सकुशल बाहर निकाल लिया। देर रात हुआ हादसा, सूचना पर दौड़ी SDRF घटनास्थल पर घने अंधेरे और बेहद कठिन व दुर्गम भूभाग के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी…

Read More

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील, बिना स्वीकृत मानचित्र बन रहे फ्लैट और डुप्लैक्स भवनों पर कार्रवाई नियमों से समझौता नहीं, अवैध निर्माणों पर जारी रहेगा सख्त अभियान- बंशीधर तिवारी राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को प्राधिकरण ने कुल्हान और चन्द्रवनी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध भवनों को सील कर दिया। इनमें फ्लैट और डुप्लैक्स भवन शामिल हैं, जिनका निर्माण बिना आवश्यक स्वीकृतियों और नियमों के विपरीत किया जा रहा था। एमडीडीए की इस…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून प्रारम्भ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, जनसुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण तैयारी रखें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून के बाद 15 नवम्बर, 2026 तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शेष कार्यों…

Read More

हरिद्वार: कुंभ मेला प्रशासन साधु संतों के साथ समन्वय बनाकर कुंभ की तैयारी में जुटा हुआ है. कुंभ मेले की चर्चा अब विदेशों में भी गूंज रही है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने साधु संतों के साथ कुंभ मेले के लिए बनाए जा रहे गंगा घाटों और अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान जापान से हरिद्वार आए साधु संत भी मौजूद रहे. मेला प्रशासन के अधिकारियों के साथ संतों ने निर्माण कार्यों का स्थलीय दौरा किया और अधिकारियों से गंगा घाटों के बारे में जानकारी ली. मेले के लिए हो रहे निर्माण कार्य से…

Read More

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के माध्यम से चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। चयनित युवाओं की नियुक्तियां शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर की गई हैं। मुख्य सेवक सदन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया गया है,…

Read More

हल्द्वानी में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे बच्ची का सिर कैंटर के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 13 वर्षीय बच्ची के मांस के टुकड़े रोड पर बिखर गए। हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल को मोर्चा संभालना पड़ा। बच्ची की पहचान हदिया के तौर पर हुई है, जो गर्मियों की छुट्टियों में नानी के घर आई थी। सीओ अमित सैनी…

Read More

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 12 जून 2026 से शुरू होंगे। चयनित उम्मीदवारों को ₹44,900 से ₹1.42 लाख तक वेतन मिलेगा। देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका सामने आया है। Uttarakhand Medical Service Selection Board ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारी (महिला एवं पुरुष) के 196 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड की ओर से भर्ती संबंधी विज्ञप्ति जारी कर पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।…

Read More

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी ने कहा है कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों हुए वन्यजीव हमलों को लेकर और हाल ही में हरियाणा के एक पर्यटक से मारपीट की घटना को तूल देकर कुछ तथाकथित लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एआई जेनरेटेड अनाप-शनाप पोस्ट डालकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की छवि को खराब करने का कुत्सित प्रयास कर लोगों को भ्रमित की नापाक हरकतें कर रहे हैं। ऐसा घृणित कार्य करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और उनके संचालकों…

Read More

देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा देहरादून के दून विहार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नई स्कॉर्पियो कार अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के एक चेयरमैन की थी कार में 2 बुजुर्ग महिलाएं, 2 लड़कियां और 2 छोटे बच्चे सवार थे, जो जाखन स्थित वाइन शॉप के पास अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे सभी लोग सुरक्षित रूप से वाहन से उतर चुके थे।…

Read More