देहरादून: राजधानी दून में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर देखने को मिला। बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंद डाला। इसके साथ ही कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार एक घर मे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी हादसे में घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार इनोवा सवार चालक नशे में धुत्त था। उसने सबसे पहले बाइक को बहुत तेज टक्कर मारी और कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।
बाइक पर पिता पुत्र सवार थे। हादसे में पिता रोहित फिलिप (42) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अनूप (27) जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घायल को दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य घायलों को भी दून अस्पताल ले जाए जाने की सूचना है।
वहीं, कुछ अन्य को टक्कर मारने के बाद इनोवा कार एक घर मे जा घुसी। परिसर में खड़ी एक अन्य कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इनोवा चालक को पकड़ लिया। जिसका नाम गुनीत सिंह बताया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए कोरोनेशन जिला अस्पताल ले जाया गया।
अराउंड उत्तराखंड
- दून में नशे में धुत्त इनोवा चालक का तांडव: बाइक सवार पिता की मौत, बेटा गंभीर, कार घर में घुसी
- बड़ी राहत: सतपाल महाराज की तबीयत अब स्थिर, CM धामी ने लिया जायजा
- मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन
- 21 मार्च को नैनीताल-हल्द्वानी दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- देहरादून मर्डर मिस्ट्री सुलझी: पति ने पहली पत्नी का गला घोंटा, 2500 CCTV से खुलासा
- उत्तराखंड में मौसम का कहर: धामों में बर्फबारी, कई जिलों में येलो अलर्ट
- टनकपुर का प्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर: नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
- ऋषिकेश में सीएम धामी की श्री श्री रविशंकर से मुलाकात, आध्यात्मिक विकास पर हुई खास चर्चा
- बिग ब्रेकिंग सौरमंडल में चुनाव संपन्न राजा पद पर देवगुरु बृहस्पति एवं मंत्री पद पर सेनापति मंगल हुए निर्वाचित।
- देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज में लगी हाईटेक DDR मशीन, अब जांच होगी और तेज़ व सटीक
Thursday, March 19





