भीमताल :मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी सेन्टर) भीमताल का (शुक्रवार) को औचक निरीक्षण किया, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी स्वंय मरीज बनकर उपचार कराने पहुॅचे।
इस दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने उपरान्त 15 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त कर्मचारियों का वेतन रोकने निर्देश सीएमएस को दिये।
मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही दवाइयों की एक्सपायरी डेट भी जांच की गई, यह भी देखा की कोई दवाई बाहर से तो नही लिखी जा रही है। उन्होने अल्ट्रा साउन्ड मशीन, एक्स रे मशीन के साथ ही आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों की भी जानकारी ली। निरीक्षण दौरान उन्होने सीएमएस को निर्देश दिये कि चिकित्सालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। सभी कार्मिकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने विकास खण्ड कार्यालय भीमताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान 06 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये जिस के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को उक्त कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाये गया कि भम्रण पंजिका में सात दिन पूर्व भम्रण दिखा कर कर्मचारी गए है परन्तु तब से कार्यालय नही आए। उन्होने यह देखा कि विकास खण्ड में समूह के रजिस्टर वितरित नही किये गए उन्हें शीघ्र वितरित करने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिये साथ ही यह कहा कि 31 मार्च से पूर्व बजट शतप्रतिशत खर्च करें
निरीक्षण दौरान खण्ड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग, एबीडोओ, डीपीओ आदि उपस्थित रहे।
अराउंड उत्तराखंड
- 2027 चुनाव: उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा के सामने सत्ता बचाने की चुनौती
- उत्तरकाशी के हरकीदून घाटी में भीषण अग्निकांड!
- कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
- संत रविदास के विचारों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा दे रही सरकार: धामी
- रुड़की में नशीली दवाओं का कारोबार पकड़ा, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
- देहरादून: बैंक लॉकर से 50 लाख के गहने गायब, मैनेजर समेत तीन पर मुकदमा
- पिथौरागढ़ में मुनस्यारी में पहाड़ी से गिरा बोल्डर, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर
- श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा
- मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना
Wednesday, November 25




