हल्द्वानी जमरानी बांध परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश ताकि महत्वाकांक्षी परियोजना को ससमय राष्ट्र को समर्पित किया जा सके। बांध निर्माण कार्य में विलम्ब करने पर संबंधी कम्पनी पर लगाई जाए पेनल्टी सांसद अजय भट्ट ने जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। सांसद श्री भट्ट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी…
Author: Anant Awaz
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ी को शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की देहरादून। वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने वाले उत्तराखंड के प्रतिभाशाली बॉक्सर पवन बर्त्वाल ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने पवन को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि खेलों को बढ़ावा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।…
घटिया नमक प्रकरण में बड़ा सवाल— खाद्य मंत्री को नोटिस क्यों नहीं? जन संघर्ष मोर्चा ने उठाई सरकार की कार्यप्रणाली पर शंका विकासनगर।(उत्तराखंड बोल रहा है) घटिया और मिलावटी नमक प्रकरण को लेकर सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जन संघर्ष मोर्चा ने खाद्य मंत्री की कथित मिलीभगत और कमीशनखोरी को लेकर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार असल दोषियों को बचाने और मासूमों पर कार्रवाई करने में जुटी है। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि खाद्य मंत्री के इशारे पर कल राशन विक्रेताओं और अन्य पर नोटिस जारी किए…
हरिद्वार में एक ही दिन में दो सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई है हरिद्वार: लक्सर हरिद्वार मार्ग पर एक और सड़क हादसा हो गया है. यहां एक अनियंत्रित पिक अप वाहन ने कार सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में ज्वालापुर के व्यापारी की मौत हो गई. गुरुवार देर शाम को मिस्सरपुर स्थित मैंगो फॉर्म हाउस के पास ये हादसा हुआ. हादसे में व्यापारी बिजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे में उनकी पत्नी समेत चार लोगों को भी…
हरिद्वार पुलिस ने शादी समारोह में खपाने के लिए ले जा रहे 700 किलो पनीर को पकड़ा. पुलिस ‘हानिकारक’ बताकर दफनाया. हरिद्वार: इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. शादी समारोह में अमूमन लोगों की पसंद पनीर की सब्जी होती है, लेकिन यह पनीर सही है या नहीं इसका हमें अंदाजा नहीं होता. रोजाना सैकड़ों की संख्या में हो रही शादियों को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ पुलिस विभाग भी अलर्ट मोड पर है. जिसके तहत मिलावटी और नकली पनीर से लेकर अन्य खाद्य उत्पाद को जब्त कर नष्ट किया जा रहा है. इसी कड़ी में पुलिस ने उत्तर…
समिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी बड़े नेताओं को शामिल किया, जिला और महानगर के नेताओं व विधायकों को पर्यवेक्षक बनाया गया है देहरादून: अगले माह 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एआईसीसी बिहार चुनाव अभियान की तरह ही ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली करने जा रही है. रैली को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को एक प्रदेश स्तरीय संचालन समिति गठित कर दी है. इस समिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी बड़े नेताओं को शामिल किया है. प्रदेश स्तर पर व्यापक रूप से जिला और महानगर के नेताओं व विधायकों को पर्यवेक्षक…
ऊपरी यमुना नदी बोर्ड की 9वीं रिव्यू कमेटी की बैठक में सिंचाई मंत्री ने रखा उत्तराखंड का पक्ष देहरादून/नोएडा। ऊपरी यमुना नदी बोर्ड की 9वीं रिव्यू कमेटी की बैठक प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य में सिंचाई की कमी से पर्वतीय इलाकों में उगने वाली नकदी फसल फल, सब्जी आदि की उत्पादकता में कमी से पलायन का जिक्र करते हुए उत्तराखंड राज्य को उसकी मांग के अनुसार यमुना जल आवंटित किए जाने का अनुरोध किया। नोएडा, गौतम बुद्ध नगर स्थित ऊपरी यमुना नदी बोर्ड भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में भारत सरकार, जल…
बहुत से लोग माइग्रेन का नाम सुनते ही घबरा जाते हैं. कुछ लोगों को बार-बार माइग्रेन का दर्द होता है, इसलिए यह उपाय आजमाएं माइग्रेन एक आम लेकिन गंभीर सिरदर्द है जिसमें सिर के एक तरफ बहुत तेज दर्द होता है. ज्यादातर मरीजों को ऐसा महसूस होता है जैसे कोई उनके सिर में ड्रम बजा रहा हो. इस दौरान, मरीजों को न सिर्फ तेज रोशनी बल्कि आस-पास की आवाजें भी महसूस होती हैं, कभी-कभी जी मिचलाने और उल्टी के साथ. एक आम गलतफहमी यह है कि सिर्फ दवा से ही इस बीमारी से आराम मिल सकता है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का…
हरिद्धार: जनपद हरिद्धार में कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम जियापोता में गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाईयों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम कटारपुर निवासी दो भाई साकिब और वासिक पासपोर्ट बनवाने के लिए घर से बाईक पर सवार होकर आज सुबह निकले थे। बताते हैं कि ग्राम जियापोता में सामने से आ रही दूसरी बाईक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों…
आज देहरादून मे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस मे यूकाॅस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा विश्व आपदा प्रबंधन शिखर सम्मेलन (WSDM 2025) तथा 20वाँ उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC 2025) का आयोजन, 28 से 30 नवम्बर 2025 तक ग्राफिक एरा (डीम्ड-टू-बी) विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित किए जाएंगे। ये आयोजन हिमालयी क्षेत्र की पारिस्थितिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए वैश्विक विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, वैज्ञानिक संस्थानों, नवोन्मेषकों, युवा नेतृत्व, आपदा प्रतिक्रिया एजेंसियों और समुदाय प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर भारत की वैज्ञानिक प्रणाली और आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने…
बिल्डिंग निर्माण को लेकर यूकाडा की टीम ने टेक्निकल जानकारी जुटाई है. हवाई मार्गों से भी सर्वे किया गया है. हरिद्वार: 2027 अर्द्धकुंभ मेले से पहले हरिद्वार सीसीआर टॉवर का विस्तार किया जाएगा. पुराने टावर के बराबर में ही रोड़ीबेलवाला मैदान में नई बिल्डिंग बनाई जाएगी. इस बिल्डिंग की छत पर आधुनिक हेलीपैड बनाया जाएगा. यह उत्तराखंड की पहली ऐसी सरकारी बिल्डिंग होगी, जिसकी छत पर हेलीकॉप्टर न सिर्फ लैंड करेंगे बल्कि उड़ान भी भर सकेंगे. 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना को हाई पावर कमेटी से अनुमति मिल गई है. बुधवार को यूकाडा की टीम…
उत्तराखंड के राजभवन में बीते दिन उद्भव 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान दिवस के अवसर पर संविधान शपथ और दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर राज्यपाल ने एआई पॉलिसी सॉफ्टवेयर का भी लॉन्च किया। राज्यपाल ने कहा कि आज का युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का युग है और आने वाले समय में एआई का पूर्ण रूप से विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से हर प्रकार की समस्या का समाधान किया जा सकता है और तकनीकी क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए कहा कि…
उत्तराखंड हाईकोर्ट में 2021 की आपदा राहत सामग्री घोटाले से जुड़ी जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। यह मामला उधम सिंह नगर में सस्ता गल्ला योजना के तहत वितरित किए जाने वाले 99 क्विंटल से अधिक अनाज के खराब होने और डीएम के आदेश के बावजूद दोषियों से वसूली माफ किए जाने से जुड़ा है। रिकॉर्ड प्रस्तुत न करने पर कोर्ट सख्त मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने संबंधित विभाग की ओर से मूल रिकॉर्ड पेश न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरा मूल रिकॉर्ड हर हाल में…
देहरादून में आज सुबह एक सीएससी सेंटर को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की टीम ने की है। टीम ने सहारनपुर रोड स्थित देवभूमि सीएससी सेंटर पर अचानक रेड की। इस दौरान गंभीर खामियां मिलनी, जिसके बाद केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी और तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान टीम को केंद्र में निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले, जिनकी जानकारी संचालक अब्दुल वसीम और आसिफ नहीं दे सके। इसके अलावा रेट लिस्ट, प्रमाणपत्र पंजिका और लेन-देन का रिकॉर्ड भी उपलब्ध…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों एवं स्कूली बच्चों से मुलाकात की और सबके साथ आत्मीय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय चाय विक्रेता भरत की दुकान पर चाय का स्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने मानस खंड मिशन के अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। बताया कि मंदिर को और अधिक भव्य व आकर्षक स्वरूप देने हेतु ₹11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसके तहत कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मिशन के अन्य विकास…
मुख्यमंत्री धामी का निर्देश: प्रदेशभर के ठंड एवं शीतलहर से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों में अलाव के साथ ही सभी रेन बसेरों में आवश्यक रजाई-कंबल आदि की पुख़्ता व्यवस्था हो अपने नैनीताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बढ़ रहे ठंड को देखते हुए प्रदेशभर में रेन बसेरों में आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही ठंड एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि रेन बसेरों में सभी उचित व्यवस्था की जाए तथा जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कंबल उपलब्ध…












