Author: Anant Awaz

सिनमिट कम्युनिकेशंस द्वारा देहरादून के सेंट्रियो मॉल में आयोजित हुआ भव्य आयोजन,  विभिन्न जिलों से प्रतिभाओं ने किया प्रतिभाग देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से रविवार को कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में मिस्टर उत्तराखंड–2025 (मिस्टर देहरादून–2025) का ग्रैंड फिनाले भव्य अंदाज़ में आयोजित किया गया। इस शानदार मंच पर 18 फाइनलिस्ट ने अलग-अलग राउंड में रैंप वॉक करते हुए दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया। इससे पहले हुए ऑडिशन राउंड में प्रदेशभर से सौ से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया था और अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रविवार को आयोजित हुए ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों…

Read More

बूथ संख्या-51 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ का 128वां एपिसोड देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में सर्दियों के मौसम को ‘हिमालय का गोल्डन टाइम’ बताकर शीतकालीन टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड को विंटर टूरिज्म का नया सुपरस्टार घोषित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड को सुनने के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को कैंट विधानसभा के वंसन्त विहार, बूथ संख्या-51, मां नंदा देवी…

Read More

कवियों ने कवि गोष्ठी में प्यार-मोहब्बत और देशभक्ति की रचनाओं से श्रोताओं की तालियां बटोरी देहरादून। राष्ट्रीय कवि संगम की महिला इकाई की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने प्यार-मोहब्बत का संदेश देती अनेक रचनाओं का प्रस्तुतीकरण करने के साथ-साथ देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य पाठ सुनाकर साहित्य प्रेमी श्रोताओं मंत्र मुग्ध कर दिया। राष्ट्रीय कवि संगम की महिला इकाई की ओर से शनिवार को विधानसभा रोड स्थित गुफ्तगू बुक एंड काफी बार में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कवियों ने प्यार-मोहब्बत का संदेश देती अनेक रचनाओं का प्रस्तुतीकरण करने के साथ-साथ देशभक्ति से ओतप्रोत…

Read More

जनसेवा केंद्र पर बिना आवेदकों के हस्ताक्षर के पाए गए दस्तावेज; पूछने पर जानकारी नहीं दे पाए सीएससी में कार्यरत स्टॉफ तहसील परिसर स्थित रमन इन्टरप्राईजेज पर निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमियता केंद्र में विभिन्न सेवाओं हेतु निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूली; अग्रिम आदेशों तक केंद्र संचालन किया बंद उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सीएससी सेंटर में चल रहा है छापेमारी अभियान निरंतर रहेगा जारी; अनियमितता पाए जाने पर लगेगा ताला देहरादून।, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने तहसील परिसर अवस्थित…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रो. यशवंत राव केलकर युवा पुरुस्कार से गोरखपुर के श्री श्रीकृष्ण पांडेय को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि श्री पांडेय ने ‘बाल भिक्षावृत्ति निर्मूलन’, ‘निस्सहाय मनोरोगियों की सेवा’ तथा ‘कारागार बंदियों के पुनर्वास’ की दिशा में कार्य करते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री ने देशभर से आये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वे भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के…

Read More

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में काली रंग की कार धान से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गदरपुर में हुआ। यह घटना तब हुई जब वे लोग उत्तर प्रदेश के बिलासपुर से शादी से लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह हादसा भाखड़ा पुल के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान कोटद्वार के माधोपुर की तोमर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय आशीष बिष्ट और कैमरी बिलासपुर, रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी 27…

Read More

देहरादून- भूकंप के खतरे को लेकर उत्तराखंड के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय मानक ब्यूरो ने अपनी नई रीति संहिता–2025 के तहत भूकंपीय क्षेत्रीकरण मानचित्र को अपडेट करते हुए राज्य को जोन-6 में शामिल कर दिया है। यह देश का सबसे संवेदनशील भूकंप जोन माना जा रहा है। अब तक राज्य के हिस्सों को जोन-4 और जोन-5 में बांटा गया था, लेकिन नए वर्गीकरण के अनुसार पूरा उत्तराखंड अत्यधिक संवेदनशील श्रेणी में आ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव से राज्य में भविष्य के निर्माण मानकों में बड़ा परिवर्तन होगा। भवनों, सड़कों और बड़े बांधों जैसी…

Read More

देवाल/चमोली। उत्तराखंड के देवाल-बेराधार मोटर मार्ग पर शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक नन्हे बच्चे का कटा हुआ सिर देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के सिर को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार हाटल्याणी-बेराधार मोटर मार्ग के जीरो किलोमीटर क्षेत्र में सिर पड़ा मिला था। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस अमानवीय घटना से स्तब्ध हैं। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि मौके से बच्चे का सिर्फ सिर…

Read More

Gen-Z पोस्ट ऑफिसों में wifi की सुविधा होगी. यहां पर कॉफ़ी मशीन होगी. जिसका लाभ युवा उठा सकेंगे. देहरादून: एक दिसंबर को डाक विभाग उत्तराखंड में अपना पहला Gen-Z पोस्ट ऑफिस खोलने जा रहा है. यह Gen-Z पोस्ट ऑफिस पौड़ी जिले के जीबी पंत पीजी कॉलेज परिसर में खोला जाएगा. इसके साथ ही डाक विभाग पूरे प्रदेश भर में रजिस्ट्रेशन संस्थाओं के पास भी अपने Gen-Z पोस्ट ऑफिस खोलेगा. आजकल की युवा पीढ़ी पत्राचार से दूर होती जा रही है. युवा डिजिटल माध्यमों से सूचनाओं का आदान प्रदान कर रहे हैं. ऐसे में डाक विभाग ने आज की युवा पीढ़ी को…

Read More

UKSSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई पहले ही असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर चुकी है. अब इस मामले में बॉबी से पूछताछ होनी है. देहरादून: UKSSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी करने के बाद अब पूर्व बरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को तलब किया है. सीबीआई ने पूर्व बरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. सीबीआई, बॉबी पंवार से यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में पूछताछ करेगी. बता दें 21 सितंबर को हुई उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र में प्रश्नपत्र के…

Read More

ऊधम सिंह नगर में ठगों के गिरोह ने ‘इंडिया निवेश’ का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से 64.72 लाख रुपए ठग लिए। शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना काशीपुर की है। काशीपुर निवासी गौरव ने बताया कि 6 अक्टूबर को उन्हें ‘बुलस्टॉक चार्जर’ नाम के एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। शेयर बाजार में पहले से सक्रिय होने के कारण उन्होंने ग्रुप में दिए टिप्स का इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें कुछ शुरुआती फायदा भी मिला। इसी दौरान एक महिला ने उन्हें ऑडियो कॉल किया। उसने अपना नाम वान्या गिल बताया और खुद…

Read More

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक मस्जिद के इमाम सहित दो लोगों हिरासत में लिया था। NIA ने दिनभर लगभग 20 घंटे से ज्यादा की पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार, NIA ने लैपटॉप, फोन और कॉल रिकॉर्ड खंगाले है। सूत्रों के अनुसार, इन दोनों के मोबाइल नंबर ब्लास्ट में शामिल आतंकी उमर के मोबाइल से मिले हैं। NIA ने दोनों को नैनीताल पुलिस के हवाले कर दिया। नैनीताल पुलिस ने भी पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया। रिहा होने के बाद मस्जिद…

Read More

महज 50 करोड़ रुपए के वैट के लिए उपभोक्ताओं पर 150 करोड़ का बोझ और राजस्व कमी का खतरा नए वित्तीय वर्ष की आबकारी नीति को लेकर सरकार भले ही 5060 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व हासिल करने के दावे कर रही थी, लेकिन वित्त वर्ष खत्म होने से 04 माह पहले ही बड़ी बाधा सामने आ गई है। एक्साइज ड्यूटी को वैट से बाहर रखने के फैसले पर वित्त विभाग ने कड़ा ऐतराज जताया, जिसके बाद आबकारी विभाग को नीति में संशोधन करना पड़ा। अब एक्साइज ड्यूटी पर भी 12 प्रतिशत वैट लगाया जाएगा, जिसके चलते शराब की कीमत…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी मंजूरी — उत्तराखण्ड में गन्ना मूल्य हुआ और बेहतर उत्तराखंड  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पेराई सत्र 2025–26 के लिए उत्तराखण्ड राज्य की चीनी मिलों द्वारा क्रय किए जाने वाले गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार का लक्ष्य किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देना है और यह सुनिश्चित करना है कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का पूर्ण और उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो। इसी उद्देश्य के तहत वर्ष 2024–25 की तुलना में इस वर्ष गन्ना मूल्य में…

Read More

ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने आईएसबीटी परिसर स्थित उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उत्तराखंड राज्य निर्माण के पुरोधा, पूर्व कैबिनेट मंत्री, फिल्ड मार्शल स्वर्गीय दिवाकर भट्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में सभी वक्ताओं ने कहा कि दिवाकर भट्ट ने राज्य निर्माण की भूमिका में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान उनका श्रीनगर के श्रीयंत्र टापू का आंदोलन हो या खैट पर्वत पर अनशन पर बैठने का निर्णय हर जगह उन्होंने अग्रिम पंक्ति में रहकर पृथक राज्य आंदोलन का नेतृत्व किया…

Read More

Haldwani : दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में आतंकी उमर के उत्तराखंड कनेक्शन की बड़ी जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियों द्वारा उमर की कॉल डिटेल खंगालने के दौरान उसके संपर्क हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से जुड़े पाए गए। इसी आधार पर शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और एलआईयू दिल्ली की टीम ने बनभूलपुरा में दबिश दी और बिलाली मस्जिद के इमाम को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इमाम को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बिलाली मस्जिद समेत क्षेत्र के अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल…

Read More