उत्तराखंड: अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के तहत ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित विराट संत सम्मेलन में देशभर के प्रतिष्ठित संतों का विशाल संगम देखने को मिला. सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. सम्मेलन में स्वामी ज्ञानानंद महाराज, संत अवधेशानंद महाराज, संत सुधांशु महाराज, महामंडलेश्वर सहित देशभर के दर्जनों पुरस्कृत संतों ने हिस्सा लिया. संतों द्वारा गीता के ज्ञान, भारतीय संस्कृति और धर्म के संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई. संतों के विचारों ने उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक…
Author: Anant Awaz
जवाहर नगर निवासी सोनू के रूप में हुई पहचान। दो दिन पूर्व लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट के पास घायल अवस्था में मिला एक अज्ञात युवक आखिरकार पहचाना जा चुका है। लालकुआं पुलिस द्वारा तत्काल अस्पताल भिजवाए जाने के बावजूद युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस लगातार उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में लगी हुई थी, जो आज सफल हो गए। मृतक युवक की पहचान जवाहर नगर निवासी सुरेन्द्र सिंह मढ़वाल उर्फ़ सोनू, पुत्र प्रेम सिंह मढ़वाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी पंतनगर थाने में दर्ज…
दोनों ट्रकों की टक्कर हुई तो हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया. काफी देर तक लंबे जाम में लोग फंसे रहे. हरिद्वार: श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के आगे से परखच्चे उड़ गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के शव को…
देहरादून जिले के कालसी इलाके में पिकअप वाहन खाई में गिर गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई. विकासनगर: उत्तराखंड के देहरादून जिले से बड़ी खबर सामने आई है. देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में हरिपुर कोटि इच्छाडी मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि छिबरो पावर हाउस के पास करीब पिकअप वाहन बेकाबू होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के वक्त वाहन में ड्राइवर समेत तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. कालसी थाना प्रभारी दीपक…
उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई ने शहीद हंसा धनई राजकीय महाविद्यालय, अगरोरा (धार मंडल), टिहरी गढ़वाल की एक सहायक प्रोफेसर सुमन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से ही गिरफ्तार दो लोगों से की गई पूछताछ के बाद पकड़ी गई है। सीबीआई ने पहले से गिरफ्तार दोनों लोगों से गहन पूछताछ की और मोबाइल फोन के साथ दूसरे सबूतों को जांचा, जिसमें इस प्रोफेसर की भूमिका सामने आई। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। अब तक की जांच से पता चला है कि सुमन ने परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र के एक हिस्से…
हल्द्वानी में परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में लंबे समय से बड़ी संख्या में खड़ी सीज गाड़ियां अब विभाग के लिए मुसीबत बन गई हैं। स्थिति यह है कि परिसर सीज वाहनों से पूरी तरह भर चुका है। इसी को देखते हुए परिवहन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए 90 दिन के भीतर वाहन रिलीज न कराने पर नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) इन्फोर्समेंट अरविंद पांडे ने बताया कि सीज नोटिस जारी होने के बाद भी वाहन स्वामी वाहन छुड़ाने नहीं आ रहे हैं, जिसके कारण परिसर अनावश्यक रूप से अव्यवस्थित…
स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में होगी नई तैनाती, मजबूत होंगी व्यवस्थाएं देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एएनएम और एमपीडब्ल्यू के 24-24 नए पद सृजित कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इन सभी 48 पदों के सृजन को अनुमोदन प्रदान किया है। इन पदों पर तैनाती के बाद प्रदेशभर के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेन्द्रों व एएनएम सेंटरों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत आधार मिलेगा तथा टीकाकरण अभियान को भी गति मिलेगी। राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण व विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि आमजन को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई…
पहली बार गंगा किनारे हुई बैठक में प्रमुख स्नान तिथियों की हुई घोषणा हरिद्वार। 2027 के कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। कुंभ के भव्य आयोजन के लिए पहली बार गंगा तट पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी की। उन्होंने 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति, 06 फरवरी 2027 को मौनी अमावस्या, 11 फरवरी 2027 को वसंत पंचमी, 20 फरवरी 2027 को माघ पूर्णिमा, 06…
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण, गैरकानूनी प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए जा रहे आवासीय व व्यावसायिक ढांचों के खिलाफ आज व्यापक अभियान चलाया। मसूरी, विकासनगर, सेरपुर और देहरादून के विभिन्न इलाकों में एमडीडीए की टीमों ने अवैध निर्माणों को सील किया और कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एमडीडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना अनुमति की प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज की कार्रवाई उसी सख्ती का हिस्सा है, जिसे लागू करने के लिए प्राधिकरण लगातार अभियान चला रहा है।…
देहरादून/उत्तरकाशी पहाड़ों में नहीं थम रहा जंगली जानवरों का आतंक। उत्तरकाशी के रैथल गाँव में ग्रामीण पर एक भालू ने हमला कर घायल दिया। गम्भीर रूप से घायल हरीश से मिलने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण सूचना मिलते ही अस्पताल पहुँच गए और चिकित्सकों से मिल कर बेहतर से बेहतर इलाज देने को वार्ता की। बताते छपे कि भटवाड़ी प्रखंड के रैथल गाँव में भालू के हमले में ग्रामीण हरीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना अत्यंत चिंताजनक है और क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे वन्यजीव आतंक पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों की सतर्कता और…
देहरादून: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने अपने सदस्यों की संख्या को लेकर फिर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 18 लाख की ऐतिहासिक वृद्धि के साथ सदस्यों की संख्या 77 लाख से अधिक हो गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में बसाए गए भगवान बिरसा मुंडा नगर में चल रहे विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में विद्यार्थी परिषद की संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूरे देश में 76,98,448 लोगों ने सदस्यता ग्रहण…
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आदि कैलाश क्षेत्र में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की 65 आरसीसी ग्रेफ ने 14,500 फीट की ऊंचाई पर 100 फीट का वैली ब्रिज सिर्फ 6 दिनों में तैयार कर दिया। यह ब्रिज पार्वती कुंड से निकलने वाले विंचिती नाले पर बनाया गया है। 40 टन क्षमता वाले इस बैली ब्रिज को 30 मजदूरों ने लगातार काम करके पूरा किया। ऊंचाई, मौसम और सीमित संसाधनों के बावजूद इतनी कम समय-सीमा में निर्माण पूरा होना बीआरओ के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ब्रिज बनने से अब आदि कैलाश क्षेत्र में स्थानीय लोगों, सीमा पर तैनात…
देहरादून के हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों पर अवैध अतिक्रमण को समय पर ना हटा पाने को लेकर जिलाधिकारी देहरादून ने प्रशासनिक अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की है… जिलाधिकारी ने ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी तक दे डाली… डीएम की चेतावनी के बाद अधिकारियों के हाथ पैर फूले हुए है… दरअसल हाल ही में डीएम के द्वारा ली गई अधिकारियों की एक बैठक मे अधिकारियों से ही उनके विभाग की संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने की समय सीमा मांगी गई है… जिलाधिकारी ने तय समय सीमा में अतिक्रमण न हटा पाने वाले अधिकारियों पर वेतन रोकने के…
मुख्य सचिव ने राज्यों के लिए विशेष सहायता योजना और विभिन्न विभागों द्वारा लागू किए जा रहे सुधारों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. देहरादून: उत्तराखंड में 15 साल पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग अब तेजी से लागू होगी. मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग और सड़क सुरक्षा से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक इनफोर्समेंट सुधारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से लागू किया जाए. मुख्य सचिव ने राज्यों के लिए विशेष सहायता योजना और विभिन्न विभागों द्वारा लागू किए जा रहे सुधारों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा…
अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया. अल्मोड़ा: राज्य सरकार के निर्देशानुसार युवाओं को सैन्य भर्ती की तैयारी के लिए दी जा रही प्रशिक्षण व्यवस्था का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. खेल कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण में शामिल 50 युवाओं में से 20 युवाओं ने भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है. यह उपलब्धि न केवल अल्मोड़ा के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रशिक्षण व्यवस्था की प्रभावशीलता को भी दर्शाती है. जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को एक कार्यक्रम के दौरान…
पटपड़गंज विधानसभा, विनोद नगर में महाराज ने किया विशाल चुनावी सभा को संबोधित देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीताने की अपील करते हुए पटपड़गंज विधानसभा के विनोद नगर में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनावों में केवल भाजपा के उम्मीदवारों को ही पार्षद चुनें ताकि भाजपा के सर्वांगीण विकास के एजेंडे का लाभ दिल्ली के हर वार्ड को मिल सके। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के लिए…













